✦ Army Study Current Affairs:-
30 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
30 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. साइबर फ्रॉड और “डिजिटल अरेस्ट” जैसे अपराधों पर कार्रवाई के लिए जून 2026 में ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ किस एजेंसी ने चलाया?
A. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)
B. प्रवर्तन निदेशालय (ED)
C. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)
D. दिल्ली पुलिस
उत्तर: C) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)
व्याख्या:
- CBI ने 25 जून 2026 को ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के तहत डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई शुरू की।
- इस अभियान में 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई।
प्रश्न 02. FIDE World Cup Under-12 Girls 2026 का खिताब जीतने वाली 11 वर्षीय भारतीय शतरंज खिलाड़ी कौन हैं?
A. शर्वाणिका ए.एस.
B. अलिसा युनकर
C. चारवी अनिलकुमार
D. दिवि बिजेश
उत्तर: D) दिवि बिजेश
व्याख्या:
- केरल की दिवि बिजेश ने बटूमी, जॉर्जिया में आयोजित FIDE World Cup Under-12 Girls 2026 का खिताब जीता।
- उन्होंने 11 राउंड में 9 अंक हासिल किए।
प्रश्न 03. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘Guardian of the Blue Horizon’ सम्मान किस देश ने प्रदान किया?
A. मालदीव
B. मॉरीशस
C. सेशेल्स
D. मेडागास्कर
उत्तर: C) सेशेल्स
व्याख्या:
- सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘Guardian of the Blue Horizon’ सम्मान से सम्मानित किया।
- यह सम्मान हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में भारत की भूमिका को दर्शाता है।
प्रश्न 04. बैगानी अरहर और छत्रिय धान सहित चार पारंपरिक फसलों को हाल ही में किस राज्य से GI टैग मिला?
A. छत्तीसगढ़
B. मध्य प्रदेश
C. ओडिशा
D. उत्तर प्रदेश
उत्तर: B) मध्य प्रदेश
व्याख्या:
- मध्य प्रदेश की सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगानी अरहर और छत्रिय धान को GI टैग प्रदान किया गया।
- GI टैग से इन पारंपरिक फसलों को कानूनी पहचान, बाजार में ब्रांड वैल्यू और किसानों को बेहतर लाभ मिलने में मदद मिलेगी।
प्रश्न 05. DRDO द्वारा विकसित ‘HELINA’ मिसाइल किस श्रेणी से संबंधित है?
A. एंटी-शिप क्रूज़ मिसाइल
B. एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल
C. सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल
D. बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर
उत्तर: B) एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल
व्याख्या:
- HELINA का पूरा नाम Helicopter-launched Nag है, यह DRDO द्वारा विकसित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है।
- यह तीसरी पीढ़ी की Fire and Forget मिसाइल है, जिसमें टॉप अटैक क्षमता भी मौजूद है।
प्रश्न 06. भारत का पहला सैटेलाइट-आधारित लैंडिंग सिस्टम अप्रोच किस शहर में सफलतापूर्वक किया गया?
A. उदयपुर
B. जयपुर
C. भोपाल
D. जोधपुर
उत्तर: A) उदयपुर
व्याख्या:
- भारत का पहला सैटेलाइट-आधारित लैंडिंग सिस्टम अप्रोच, जेट विमान पर उदयपुर में सफलतापूर्वक किया गया।
- इस परीक्षण में स्वदेशी GAGAN प्रणाली का उपयोग किया गया, जो विमानन सुरक्षा और सटीक लैंडिंग में मदद करती है।
प्रश्न 07. भारत का पहला ‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन 2026’ कहाँ आयोजित किया गया?
A. भोपाल
B. लखनऊ
C. जयपुर
D. नई दिल्ली
उत्तर: D) नई दिल्ली
व्याख्या:
- राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन 2026 का आयोजन 28-29 जून को नई दिल्ली में किया गया।
- सम्मेलन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार, बुनियादी ढांचे और समावेशी विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रश्न 08. अरबिथिट्टू वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
A. कर्नाटक
B. केरल
C. तमिलनाडु
D. आंध्र प्रदेश
उत्तर: A) कर्नाटक
व्याख्या:
- अरबिथिट्टू वन्यजीव अभयारण्य कर्नाटक के मैसूर जिले में स्थित है।
- यह अभयारण्य तेंदुआ, चित्तीदार हिरण, लोमड़ी और कई पक्षी प्रजातियों के लिए जाना जाता है।
प्रश्न 09. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस भारतीय टेनिस दिग्गज को पद्म भूषण 2026 से सम्मानित किया?
A. महेश भूपति
B. रमेश कृष्णन
C. लिएंडर पेस
D. विजय अमृतराज
उत्तर: D) विजय अमृतराज
व्याख्या:
- भारतीय टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज को खेल क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण 2026 से सम्मानित किया गया।
- वे ATP Player Council के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं और भारत को डेविस कप फाइनल तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही।
प्रश्न 10. वेनेजुएला में भूकंप प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भारत ने कौन सा मानवीय अभियान चलाया?
A. ऑपरेशन संकट मोचन
B. ऑपरेशन अमिस्टैड
C. ऑपरेशन देवी शक्ति
D. ऑपरेशन गंगा
उत्तर: B) ऑपरेशन अमिस्टैड
व्याख्या:
- भारत ने वेनेजुएला में भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्टैड’ के तहत भारतीय सेना का फील्ड हॉस्पिटल तैनात किया।
- इस अभियान में प्रभावित लोगों को 24×7 मुफ्त चिकित्सा सेवा और मानवीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
प्रश्न 11. भारत ने दुनिया का पहला परमाणु रिएक्टर की ऊष्मा से चलने वाला हाइड्रोजन उत्पादन प्लांट कहाँ शुरू किया?
A. विशाखापत्तनम
B. कांडला
C. कलपक्कम
D. पारादीप
उत्तर: C) कलपक्कम
व्याख्या:
- भारत ने तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित IGCAR में दुनिया का पहला ऐसा हाइड्रोजन उत्पादन प्लांट शुरू किया, जो परमाणु रिएक्टर की ऊष्मा का उपयोग करता है।
- यह प्लांट कॉपर-क्लोरीन थर्मोकेमिकल साइकिल पर आधारित है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 29 June 2026 Current Affairs Quiz
➞ 27 June 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

