✦ Army Study Current Affairs:-
27 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
27 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में चर्चा में रही 820 मेगावाट की कीर्थई-II जलविद्युत परियोजना किस नदी पर विकसित की जा रही है?
A. चिनाब नदी
B. झेलम नदी
C. सिंधु नदी
D. रावी नदी
उत्तर: A) चिनाब नदी
व्याख्या:
- कीर्थई-II (Kirthai-II) एक 820 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना है। यह जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर विकसित की जा रही है।
- इस परियोजना का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना, बिजली आपूर्ति को मजबूत करना और जलविद्युत क्षमता का बेहतर उपयोग करना है।
प्रश्न 02. जून 2026 में प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया मेडल से किस भारतीय खिलाड़ी को सम्मानित किया गया?
A. सचिन तेंदुलकर
B. अभिनव बिंद्रा
C. विश्वनाथन आनंद
D. पी.टी. उषा
उत्तर: C) विश्वनाथन आनंद
व्याख्या:
- भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को खेलों में उनके उत्कृष्ट योगदान और शानदार उपलब्धियों के लिए SJFI मेडल से सम्मानित किया गया।
- SJFI – Sports Journalists’ Federation of India
- यह सम्मान भारतीय खेल जगत में दीर्घकालीन उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रेरणादायक योगदान देने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।
प्रश्न 03. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के वर्तमान महानिदेशक कौन हैं?
A. एंटोनियो गुटेरेस
B. टेड्रोस अदनोम
C. राफेल ग्रोसी
D. गिल्बर्ट होंगबो
उत्तर: C) राफेल ग्रोसी
व्याख्या:
- अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के वर्तमान महानिदेशक राफेल ग्रोसी हैं।
प्रश्न 04. ह्यूमन रिसोर्स मोबिलिटी फोरम 2026 का आयोजन 30 जून से 1 जुलाई तक किस शहर में किया जा रहा है?
A. नई दिल्ली
B. वाशिंगटन डी.सी.
C. लंदन
D. दुबई
उत्तर: A) नई दिल्ली
व्याख्या:
- ह्यूमन रिसोर्स मोबिलिटी फोरम 2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न देशों के नीति-निर्माता और विशेषज्ञ भाग लेंगे।
- इस फोरम का उद्देश्य कुशल कार्यबल की सुरक्षित, व्यवस्थित और कानूनी अंतरराष्ट्रीय आवाजाही को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 05. भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय हब-एंड-स्पोक हवाई सेवा की शुरुआत किस हवाई अड्डे से की गई है?
A. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली
B. केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु
C. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई
D. लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी
उत्तर: D) लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी
व्याख्या:
- भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय हब-एंड-स्पोक हवाई सेवा की शुरुआत वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से की गई है।
- इस मॉडल के माध्यम से छोटे शहरों के यात्रियों को वाराणसी हब के जरिए सीधे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ा जाएगा।
प्रश्न 06. ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक किस जोड़ी ने जीता?
A. मनु भाकर और सौरभ चौधरी
B. ईशा सिंह और सरबजोत सिंह
C. वंशिका चौधरी और शिवा नरवाल
D. रिदम सांगवान और वरुण तोमर
उत्तर: C) वंशिका चौधरी और शिवा नरवाल
व्याख्या:
- वंशिका चौधरी और शिवा नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।
प्रश्न 07. हाल ही में प्रकाशित आत्मकथा ‘द सेकंड ऑर्बिट’ किसने लिखी है?
A. राकेश शर्मा
B. शुभांशु शुक्ला
C. गगनदीप सिंह
D. एस. सोमनाथ
उत्तर: B) शुभांशु शुक्ला
व्याख्या:
- भारतीय अंतरिक्ष यात्री एवं विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला ने ‘द सेकंड ऑर्बिट’ (The Second Orbit) नामक अपनी आत्मकथा लिखी है, जिसमें उन्होंने अपने अंतरिक्ष मिशन और व्यक्तिगत अनुभवों का ज़िक्र किया है।
प्रश्न 08. हाल ही में फीफा (FIFA) ने सरकारी हस्तक्षेप के कारण किस देश के राष्ट्रीय फुटबॉल संघ को निलंबित कर दिया?
A. श्रीलंका
B. नेपाल
C. पाकिस्तान
D. मालदीव
उत्तर: B) नेपाल
व्याख्या:
- फीफा (FIFA) ने सरकारी हस्तक्षेप का हवाला देते हुए नेपाल फुटबॉल संघ (ANFA) की सदस्यता निलंबित कर दी है।
- निलंबन के बाद नेपाल की राष्ट्रीय टीम और उसके क्लब फीफा मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेंगे।
प्रश्न 09. हाल ही में भीषण ज्वालामुखी विस्फोट के कारण चर्चा में रहा ‘वोल्कैन डी फुएगो’ किस देश में स्थित है?
A. ग्वाटेमाला
B. इंडोनेशिया
C. जापान
D. इटली
उत्तर: A) ग्वाटेमाला
व्याख्या:
- वोल्कैन डी फुएगो (Volcán de Fuego) मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में स्थित दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।
- हालिया विस्फोट के बाद राख और लावा बड़े क्षेत्र में फैल गया, जिससे आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई।
प्रश्न 10. हाल ही में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) का 27वाँ सदस्य देश कौन बना है?
A. नेपाल
B. श्रीलंका
C. भूटान
D. बांग्लादेश
उत्तर: D) बांग्लादेश
व्याख्या:
- बांग्लादेश आधिकारिक रूप से इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) का 27वाँ सदस्य देश बना है।
- इस संगठन का उद्देश्य बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा सहित सात बड़ी बिल्ली प्रजातियों के संरक्षण तथा उनके प्राकृतिक आवास की रक्षा करना है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 26 June 2026 Current Affairs Quiz
➞ 25 June 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

