✦ Army Study Current Affairs:-
14 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
14 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में ‘संयुक्त कमांडर सम्मेलन 2026’ का दूसरा संस्करण का आयोजन कहाँ हुआ?
A. लखनऊ
B. जयपुर
C. नई दिल्ली
D. गांधीनगर
उत्तर: B) जयपुर
व्याख्या:
- संयुक्त कमांडर सम्मेलन 2026 का आयोजन जयपुर में किया गया। जिसकी थीम ‘Military Capability in New Domains’ थी।
- इस सम्मेलन में साइबर युद्ध, अंतरिक्ष सुरक्षा, कॉग्निटिव वॉरफेयर तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
प्रश्न 02. महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘सिंगापेन’ नामक विशेष बल का गठन कहाँ किया गया है?
A. कर्नाटक
B. तेलंगाना
C. महाराष्ट्र
D. तमिलनाडु
उत्तर: D) तमिलनाडु
व्याख्या:
- तमिलनाडु सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘सिंगापेन’ नाम से एक विशेष पुलिस बल का गठन किया है।
- यह बल भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील जगहों पर तैनात रहेगा।
प्रश्न 03. हाल ही में पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?
A. दिलीप घोष
B. सुकांत मजूमदार
C. सुवेंदु अधिकारी
D. शांतनु ठाकुर
उत्तर: C) सुवेंदु अधिकारी
व्याख्या:
- सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने 9 मई को शपथ ली।
प्रश्न 04. ‘INMA ग्लोबल मीडिया अवार्ड्स 2026’ में किस भारतीय मीडिया संस्थान को दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ अभियान पुरस्कार मिला?
A. टाइम्स ऑफ इंडिया
B. अमर उजाला
C. द हिंदू
D. दैनिक जागरण
उत्तर: D) दैनिक जागरण
व्याख्या:
- INMA ग्लोबल मीडिया अवार्ड्स 2026 में दैनिक जागरण को उसके अभियान “Lights. Cities. Action.” के लिए सम्मानित किया गया। इसका आयोजन बर्लिन में हुआ।
प्रश्न 05. केंद्र सरकार ने हाल ही में दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक देने के लिए एक योजना की शुरुआत की है, उस योजना का नाम क्या है?
A. PM-स्वामित्व
B. PM-आवास योजना
C. दिल्ली अधिकार योजना
D. PM-उदय
उत्तर: D) PM-उदय
व्याख्या:
- PM-UDAY योजना के तहत दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को उनकी संपत्ति के दस्तावेज दिए जाएंगे।
- PM-UDAY = Pradhan Mantri Unauthorized Colonies in Delhi Awas Adhikar Yojana
प्रश्न 06. भारत का अगला नौसेना प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
A. एडमिरल आर. हरि कुमार
B. वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह
C. एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी
D. वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
उत्तर: D) वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
व्याख्या:
- वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भारतीय नौसेना के अगले प्रमुख बनेंगे।
- वे 31 मई 2026 को एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह पदभार संभालेंगे।
प्रश्न 07. भारत के अगले CDS के रूप में कौन नियुक्त हुए है?
A. जनरल मनोज पांडे
B. एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी
C. लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि
D. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी
उत्तर: C) लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि
व्याख्या:
- लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को भारत का अगला Chief of Defence Staff (CDS) नियुक्त किया गया है।
- इससे पहले वे सेना के उप-प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार रह चुके हैं।
प्रश्न 08. भारत के पहले ‘PM MITRA पार्क’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है?
A. अहमदाबाद
B. इंदौर
C. सूरत
D. वारंगल
उत्तर: D) वारंगल
व्याख्या:
- भारत का पहला PM MITRA पार्क तेलंगाना के वारंगल में स्थापित किया गया।
- इसका उद्देश्य कपड़ा उद्योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना, निवेश बढ़ाना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
प्रश्न 09. हाल ही में चर्चा में रहा पन्ना टाइगर रिजर्व किस पर्वत श्रृंखला में स्थित है?
A. सतपुड़ा श्रेणी
B. पश्चिमी घाट
C. अरावली श्रेणी
D. विंध्य श्रेणी
उत्तर: D) विंध्य श्रेणी
व्याख्या:
- पन्ना टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के विंध्य पर्वत श्रृंखला के उत्तरी भाग में फैला हुआ है।
- यह क्षेत्र अपनी समृद्ध जैव विविधता और केन नदी के कारण महत्व रखता है।
प्रश्न 10. साल 1951 में वर्तमान सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किसने किया था?
A. जवाहरलाल नेहरू
B. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
C. महात्मा गांधी
D. सरदार वल्लभभाई पटेल
उत्तर: B) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
व्याख्या:
- राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गुजरात सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन 11 मई 1951 को किया था।
प्रश्न 11. ‘राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025’ के लिए कुल कितनी पंचायतों का चयन किया गया है?
A. 35
B. 40
C. 45
D. 42
उत्तर: D) 42
व्याख्या:
- पंचायती राज मंत्रालय ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के लिए 42 पंचायतों का चयन किया है।
- इन पंचायतों को जल संरक्षण, डिजिटल गवर्नेंस और गरीबी उन्मूलन जैसे कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
प्रश्न 12. पहली ‘विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026’ का आयोजन किस शहर में होगा ?
A. हरिद्वार
B. अल्मोड़ा
C. अहमदाबाद
D. देहरादून
उत्तर: C) अहमदाबाद
व्याख्या:
- पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद किया गया है।
- इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 50 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 13 May 2026 Current Affairs Quiz
➞ 12 May 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

