Army Study icon Image

By: Army Study

On: May 13, 2026

Follow

13 May 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

13 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


13 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में चर्चा में रहा ‘युवा संगम’ कार्यक्रम किस मंत्रालय शुरू किया गया है?

A. रक्षा मंत्रालय
B. शिक्षा मंत्रालय
C. विदेश मंत्रालय
D. संस्कृति मंत्रालय

उत्तर: B) शिक्षा मंत्रालय

व्याख्या:

  • ‘युवा संगम’ कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। यह ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत है।
  • इसका उद्देश्य छात्रों को देश के विभिन्न हिस्सों की परंपरा, तकनीक, पर्यटन और विकास गतिविधियों से परिचित कराना है।

प्रश्न 02. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा लॉन्च किया गया ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ किस उद्देश्य से शुरू किया गया है?

A. ऑनलाइन दवा बिक्री
B. स्वास्थ्य बीमा भुगतान
C. मेडिकल प्रवेश परीक्षा
D. स्वास्थ्य डेटा का एकीकरण

उत्तर: D) स्वास्थ्य डेटा का एकीकरण

व्याख्या:

  • ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए शुरू किया गया है।

प्रश्न 03. हाल ही में ‘गाबी’ नामक AI रोबोट भिक्षु किस देश के मंदिर में शामिल किया गया है?

A. चीन
B. जापान
C. दक्षिण कोरिया
D. थाईलैंड

उत्तर: C) दक्षिण कोरिया

व्याख्या:

  • दक्षिण कोरिया के एक बौद्ध मंदिर में ‘गाबी’ नामक AI रोबोट को भिक्षु के रूप में शामिल किया गया है।
  • इस पहल का मकसद आधुनिक तकनीक को अध्यात्म से जोड़ना और युवाओं को बौद्ध संस्कृति की ओर आकर्षित करना है।

प्रश्न 04. हाल ही में GI टैग प्राप्त करने वाला पारंपरिक डेयरी उत्पाद ‘कलाड़ी’ कहाँ से संबंधित है?

A. उत्तराखंड
B. हिमाचल प्रदेश
C. जम्मू और कश्मीर
D. लद्दाख

उत्तर: C) जम्मू और कश्मीर

व्याख्या:

  • ‘कलाड़ी’ जम्मू क्षेत्र का प्रसिद्ध पारंपरिक डेयरी उत्पाद है, जिसे हाल ही में GI टैग मिला है।
  • इसे ‘जम्मू का मोज़ेरेला’ भी कहा जाता है और सरकार इसे ODOP (One District One Product) योजना के तहत बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

प्रश्न 05. भारत की पहली ‘डॉल्फिन एंबुलेंस’ किस मिशन के अंतर्गत शुरू की गई है?

A. नमामि गंगे मिशन
B. मिशन शक्ति
C. जल जीवन मिशन
D. सागरमाला परियोजना

उत्तर: A) नमामि गंगे मिशन

व्याख्या:

  • डॉल्फिन एंबुलेंसनमामि गंगे मिशन’ के तहत शुरू की गई है। यह विशेष एंबुलेंस है जो गंगा डॉल्फिनों के बचाव और पुनर्वास के लिए बनाई गई है।
  • इसमें आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं जो उथले पानी या नहरों में फंसी डॉल्फिन को सुरक्षित निकालने में मदद करते हैं।

प्रश्न 06. BWF थॉमस कप 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने कौन सा पदक जीता है?

A. स्वर्ण पदक
B. कांस्य पदक
C. रजत पदक
D. कोई पदक नहीं

उत्तर: B) कांस्य पदक

व्याख्या:

  • भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2026 में कांस्य पदक जीता।
  • सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

प्रश्न 07. भारत का पहला पूर्ण रूप से तकनीकी सुविधाओं से लैस अपग्रेडेड डाकघर हाल ही में कहाँ शुरू किया गया है?

A. बेंगलुरु
B. मुंबई
C. हैदराबाद
D. नई दिल्ली

उत्तर: D) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • नई दिल्ली के नेहरू प्लेस में आधुनिक सुविधाओं वाले पहले अपग्रेडेड पोस्ट ऑफिस की शुरुआत की गई है।
  • इसका उद्घाटन केंद्रीय संचार मंत्री द्वारा किया गया।
  • यह डाकघर डिजिटल भुगतान, OTP आधारित डिलीवरी और 24×7 स्पीड पोस्ट सेवाएँ प्रदान करता है।

प्रश्न 08. पहली ‘विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026’ का आयोजन भारत के किस शहर में किया जाएगा?

A. पुणे
B. वाराणसी
C. अहमदाबाद
D. ऋषिकेश

उत्तर: C) अहमदाबाद

व्याख्या:

  • पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन जून 2026 में अहमदाबाद में किया जाएगा।
  • इस प्रतियोगिता का उद्देश्य योगासन को वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में पहचान दिलाना है।

प्रश्न 09. DRDO द्वारा विकसित ‘TARA’ वेपन सिस्टम का पूरा नाम क्या है?

A. Tactical Advanced Range Augmentation
B. Total Air Response Authority
C. Targeted Advanced Rocket Ammunition
D. Technical Air Range Asset

उत्तर: A) Tactical Advanced Range Augmentation

व्याख्या:

  • TARA एक स्वदेशी ग्लाइड वेपन किट है, जो सामान्य बमों को स्मार्ट और सटीक हथियारों में बदल देती है।
  • हाल ही में इसका सफल परीक्षण ओडिशा तट के पास किया गया।

प्रश्न 10. हाल ही में सफाई और डी-सिल्टिंग अभियान के कारण चर्चा में रही ‘उलसूर झील’ किस शहर में स्थित है?

A. चेन्नई
B. बेंगलुरु
C. हैदराबाद
D. मैसूर

उत्तर: B) बेंगलुरु

व्याख्या:

  • उलसूर झील बेंगलुरु में स्थित है। इसमें लगभग तीन दशक बाद गाद निकालने का कार्य शुरू किया गया है।
  • यह झील शहर के प्रमुख जल स्रोतों में से है और इसके संरक्षण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

प्रश्न 11. हाल ही में चर्चा में रहा ‘टिपेश्वर वन्यजीव अभयारण्य’ किस राज्य में स्थित है?

A. गुजरात
B. छत्तीसगढ़
C. महाराष्ट्र
D. मध्य प्रदेश

उत्तर: C) महाराष्ट्र

व्याख्या:

  • महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में स्थित टिपेश्वर वन्यजीव अभयारण्य अवैध निर्माण गतिविधियों के कारण चर्चा में रहा।
  • यह अभयारण्य बाघों और समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध माना जाता है।

प्रश्न 12. हाल ही में लॉन्च किया गया PRASHAST 2.0 ऐप किस उद्देश्य से विकसित किया गया है?

A. डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना
B. बच्चों में दिव्यांगता की प्रारंभिक पहचान करना
C. ग्रामीण शिक्षा सुधारना
D. ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करना

उत्तर: B) बच्चों में दिव्यांगता की प्रारंभिक पहचान करना

व्याख्या:

  • PRASHAST 2.0 ऐप NCERT द्वारा विकसित किया गया है। यह स्कूलों में बच्चों की 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की शुरुआती पहचान में मदद करता है।
  • यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत समावेशी शिक्षा को मजबूत करने और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समय पर सहायता देने के लिए शुरू की गई है।

प्रश्न 13. भारत की पहली व्यापक ‘अर्बन टेस्टबेड और एयरोसोल वेधशाला’ कहाँ शुरू की गई है?

A. चेन्नई
B. मुंबई
C. बेंगलुरु
D. हैदराबाद

उत्तर: A) चेन्नई

व्याख्या:

  • चेन्नई में भारत की पहली व्यापक ‘अर्बन टेस्टबेड और एयरोसोल वेधशाला’ शुरू की गई है।
  • यह वेधशाला वायु गुणवत्ता और जलवायु परिवर्तन से जुड़े सूक्ष्म कणों की निगरानी के लिए बनाई गई है।

प्रश्न 14. हाल ही में भारत का पहला ‘अंतर्राष्ट्रीय नेत्र विज्ञान अनुसंधान सम्मेलन’ कहाँ आयोजित किया गया?

A. मुंबई
B. कोलकाता
C. चेन्नई
D. नई दिल्ली

उत्तर: D) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • नई दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में विशेषज्ञों ने नेत्र रोगों के उपचार और AI आधारित तकनीकों पर चर्चा की।
  • इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक नेत्र स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

प्रश्न 15. भारत की पहली बड़ी वाणिज्यिक ‘मिनी/माइक्रो LED डिस्प्ले फैक्ट्री’ किस स्थान पर स्थापित की जाएगी?

A. धोलेरा
B. नोएडा
C. पुणे
D. सूरत

उत्तर: A) धोलेरा

व्याख्या:

  • गुजरात के धोलेरा में देश की पहली मिनी/माइक्रो LED डिस्प्ले फैक्ट्री स्थापित होगी।
  • यह फैक्ट्री भारत को सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

12 May 2026 Current Affairs Quiz
11 May 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


Leave a Comment