✦ Army Study Current Affairs:-
11 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
11 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. IPL 2026 का फाइनल मैच किस स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा?
A. वानखेड़े स्टेडियम
B. एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम
C. नरेन्द्र मोदी स्टेडियम
D. ईडन गार्डन्स
उत्तर: C) नरेन्द्र मोदी स्टेडियम
व्याख्या:
- IPL 2026 का फाइनल मैच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा। यह विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।
प्रश्न 02. ‘केंद्रीय प्रभारी अधिकारी पोर्टल’ किस संस्था द्वारा लॉन्च किया गया है?
A. वित्त मंत्रालय
B. नीति आयोग
C. निर्वाचन आयोग
D. आरबीआई
उत्तर: B) नीति आयोग
व्याख्या:
- शासन व्यवस्था में बेहतर समन्वय के लिए नीति आयोग ने CPO पोर्टल लॉन्च किया है।
- यह पोर्टल सरकारी योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग और कार्यान्वयन ट्रैकिंग में सहायता करेगा।
प्रश्न 03. भारत की पहली ‘स्पेस-टेक यूनिकॉर्न’ कंपनी कौन बनी है?
A. अग्निकुल कॉसमॉस
B. बेलाट्रिक्स
C. ध्रुव स्पेस
D. स्काईरूट एयरोस्पेस
उत्तर: D) स्काईरूट एयरोस्पेस
व्याख्या:
- हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस ने 1 अरब डॉलर से अधिक का Valuation हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की है।
- यह उपलब्धि भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र और स्पेस इकोनॉमी में बढ़ते निवेश को दर्शाती है।
प्रश्न 04. मई 2026 में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक कहाँ होगी?
A. जापान
B. भारत
C. अमेरिका
D. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: B) भारत
व्याख्या:
- मई 2026 में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में आयोजित होगी।
- इस बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, तकनीकी सहयोग और समुद्री रणनीति जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
प्रश्न 05. हाल ही में ‘फ्रूट होराइजन 2026’ कार्यक्रम का आयोजन कहाँ किया गया?
A. वाराणसी
B. पटना
C. लखनऊ
D. भोपाल
उत्तर: C) लखनऊ
व्याख्या:
- कृषि मंत्रालय द्वारा ‘फ्रूट होराइजन 2026’ कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया।
- इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फल उत्पादन, बागवानी तकनीक और निर्यात क्षमता को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 06. 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
A. बेंगलुरु
B. नई दिल्ली
C. पुणे
D. हैदराबाद
उत्तर: B) नई दिल्ली
व्याख्या:
- 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन त्यागराज स्टेडियम, नई दिल्ली में किया जाएगा।
प्रश्न 07. स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और समावेशिता को बढ़ावा देने हेतु कौन सा पोर्टल लॉन्च किया गया है?
A. स्वस्थ भारत पोर्टल
B. आयुष्मान डिजिटल पोर्टल
C. आरोग्य सेतु 2.0
D. ई-संजीवनी प्लस
उत्तर: A) स्वस्थ भारत पोर्टल
व्याख्या:
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सफल योजनाओं को एक साथ लेन के लिए ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च किया है।
- यह पोर्टल स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार, डिजिटल हेल्थ और बेहतर चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देगा।
प्रश्न 08. वन अधिकार अधिनियम के तहत वन भूमि डायवर्जन प्रस्ताव पारित करने के लिए ग्राम सभा में न्यूनतम कितना कोरम होना आवश्यक है?
A. 33%
B. 75%
C. 50%
D. 60%
उत्तर: C) 50%
व्याख्या:
- वन अधिकार अधिनियम (FRA) नियमों के अनुसार ग्राम सभा में कुल वयस्क आबादी के 50% सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होती है।
- इस कोरम में कम से कम एक-तिहाई महिलाएं शामिल होना आवश्यक है।
प्रश्न 09. वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान कानूनी सुरक्षा देने के लिए किस अधिनियम में संशोधन प्रस्तावित है?
A. राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971
B. नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम
C. भारतीय दंड संहिता (IPC)
D. आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम
उत्तर: A) राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971
व्याख्या:
- केंद्र सरकार ने ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971’ में संशोधन के लिए प्रस्ताव रखा है।
- इसका उद्देश्य वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान कानूनी संरक्षण और सम्मान प्रदान करना है।
प्रश्न 10. भारत का 18वां आधिकारिक रेलवे ज़ोन किसे घोषित किया गया है?
A. पश्चिमी तट रेलवे
B. दक्षिणी तट रेलवे
C. पूर्वी कॉरिडोर रेलवे
D. हिमालयन रेलवे
उत्तर: B) दक्षिणी तट रेलवे
व्याख्या:
- दक्षिणी तट रेलवे भारतीय रेलवे का 18वां रेलवे ज़ोन बना है। इसका मुख्यालय विशाखापत्तनम है।
- इस नए ज़ोन के गठन रेल संचालन को अधिक प्रभावी बनाने और दक्षिण भारत में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए किया गया है।
प्रश्न 11. NCRB की ‘क्राइम इन इंडिया 2024’ रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कौन-सा शहर शीर्ष पर रहा?
A. मुंबई
B. चेन्नई
C. कोलकाता
D. नई दिल्ली
उत्तर: D) नई दिल्ली
व्याख्या:
- NCRB की हालिया रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं।
- यह रिपोर्ट देश के विभिन्न शहरों की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा की स्थिति का विश्लेषण प्रस्तुत करती है।
प्रश्न 12. मई 2026 में लॉन्च किए गए स्वदेशी ‘सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम’ (CBS) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट विस्तार
B. सैटेलाइट टीवी सेवा
C. आपदा चेतावनी और इमरजेंसी अलर्ट
D. 5G नेटवर्क परीक्षण
उत्तर: C) आपदा चेतावनी और इमरजेंसी अलर्ट
व्याख्या:
- यह सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम (CBS) प्राकृतिक आपदाओं के समय मोबाइल फोन पर रीयल-टाइम चेतावनी संदेश भेजता है।
- यह तकनीक बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी काम कर सकती है, जिससे आपात स्थितियों में तेजी से सूचना पहुंचाई जा सकेगी।
प्रश्न 13. 7 मई 2026 को रवीन्द्रनाथ टैगोर की कौन सी जयंती मनाई गई?
A. 160वीं
B. 162वीं
C. 165वीं
D. 170वीं
उत्तर: C) 165वीं
व्याख्या:
- 2026 में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर 165वीं जयंती मनाई गई। उनका जन्म 7 मई 1861 को हुआ था।
- वे एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता थे तथा भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के राष्ट्रगान के रचयिता हैं।
प्रश्न 14. ‘ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस’ सम्मेलन का उद्घाटन किस शहर में किया गया?
A. नई दिल्ली
B. बेंगलुरु
C. मुंबई
D. पुणे
उत्तर: A) नई दिल्ली
व्याख्या:
- ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) सम्मेलन का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया।
- इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में न्यूरोटेक्नोलॉजी और मानव-मशीन एकीकरण को बढ़ावा देना था।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 09 May 2026 Current Affairs Quiz
➞ 08 May 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

