Army Study icon Image

By: Army Study

On: May 9, 2026

Follow

09 May 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

09 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


09 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?

A. 36
B. 37
C. 38
D. 40

उत्तर: C) 38

व्याख्या:

  • केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 38 करने को मंजूरी दी है
  • इसका उद्देश्य लंबित मामलों का तेजी से निपटारा और न्यायिक कार्यभार को कम करना है।

प्रश्न 02. नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘IIT मद्रास टेक्नोलॉजी समिट 2026’ का उद्घाटन किसने किया?

A. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
B. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
C. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
D. इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ

उत्तर: B) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

व्याख्या:

  • IIT मद्रास टेक्नोलॉजी समिट 2026 का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा किया गया।
  • इस समिट में AI, सेमीकंडक्टर और नई तकनीकों से जुड़े भारतीय नवाचारों को प्रदर्शित किया गया।

प्रश्न 03. भारतीय सेना के लिए ‘ग्राउंड-बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम’ खरीदने हेतु रक्षा मंत्रालय ने किस कंपनी के साथ ₹1,476 करोड़ का समझौता किया है?

A. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
B. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स
C. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
D. लार्सन एंड टुब्रो (L&T)

उत्तर: C) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)

व्याख्या:

  • रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ ₹1,476 करोड़ का रक्षा समझौता किया है।

प्रश्न 04. भारत और यूरोपीय संघ ने EV बैटरी रीसाइक्लिंग के लिए कितनी संयुक्त पहल शुरू की है?

A. ₹169 करोड़
B. ₹180 करोड़
C. ₹185 करोड़
D. ₹210 करोड़

उत्तर: A) ₹169 करोड़

व्याख्या:

  • भारत और यूरोपीय संघ ने EV बैटरी रीसाइक्लिंग के लिए ₹169 करोड़ की संयुक्त पहल शुरू की है।

प्रश्न 05. RBI के लावारिस जमा खोजने वाले केंद्रीकृत वेब पोर्टल ‘UDGAM’ का पूरा नाम क्या है?

A. United Deposits-Gateway to Account Monitoring
B. Unified Deposits-General Access Management
C. Urban Deposits-Gateway for All Money
D. Unclaimed Deposits-Gateway to Access inforMation

उत्तर: D) Unclaimed Deposits-Gateway to Access inforMation

व्याख्या:

  • UDGAM पोर्टल को RBI द्वारा लावारिस जमा राशि खोजने के लिए शुरू किया गया है।
  • इससे लोग कई बैंकों में पड़ी अपनी Unclaimed Deposits की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 06. दक्षिण तट रेलवे (SCoR) जोन का मुख्यालय कहाँ बनाया गया है?

A. विजयवाड़ा
B. विशाखापत्तनम
C. तिरुपति
D. गुंटूर

उत्तर: B) विशाखापत्तनम

व्याख्या:

  • विशाखापत्तनम को दक्षिण तट रेलवे जोन का मुख्यालय बनाया गया है।
  • यह भारतीय रेलवे का 18वां रेलवे जोन है।

प्रश्न 07. गुजरात के किस स्थान पर अत्याधुनिक शिप रिपेयर फैसिलिटी स्थापित करने को मंजूरी दी गई है?

A. कांडला
B. मुंद्रा
C. वाडिनार
D. हजीरा

उत्तर: C) वाडिनार

व्याख्या:

  • गुजरात के वाडिनार में आधुनिक शिप रिपेयर सुविधा स्थापित की जाएगी।
  • इससे भारत की समुद्री व्यापार और जहाज मरम्मत क्षमता को मजबूती मिलेगी।

प्रश्न 08. दोरजीलुंग जलविद्युत परियोजना किस देश से जुड़ी है?

A. नेपाल
B. म्यांमार
C. भूटान
D. बांग्लादेश

उत्तर: C) भूटान

व्याख्या:

  • दोरजीलुंग जलविद्युत परियोजना (Dorjeelung Hydroelectric Project) भूटान में स्थित है।
  • यह भारत और भूटान की प्रमुख ऊर्जा सहयोग परियोजना है।

प्रश्न 09. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में मिली नई मीठे पानी की केकड़ा प्रजाति का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. इंडोपोटामोन अलीपुरद्वारेन्स
B. पोरसेलेना बंगालेंसिस
C. पेलिकनस इंडिकस
D. कैंसिया डेल्टाइन

उत्तर: A) इंडोपोटामोन अलीपुरद्वारेन्स

व्याख्या:

  • वैज्ञानिकों ने अलीपुरद्वार में नई केकड़ा प्रजाति इंडोपोटामोन अलीपुरद्वारेन्स (Indopotamon alipurduarense) की खोज की है।

प्रश्न 10. माही नदी का उद्गम किस पर्वत श्रृंखला से होता है?

A. अरावली पर्वत श्रृंखला
B. विंध्य पर्वत श्रृंखला
C. सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला
D. पश्चिमी घाट

उत्तर: B) विंध्य पर्वत श्रृंखला

व्याख्या:

  • माही नदी का उद्गम विंध्य पर्वत श्रृंखल की अमझैरा पहाड़ियों की मेहद झील से होता है।

प्रश्न 11. वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार स्टील उत्पादन के मामले में भारत का दुनिया में कौनसा स्थान है?

A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा

उत्तर: B) दूसरा

व्याख्या:

  • वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा स्टील उत्पादक देश है।

प्रश्न 12. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

A. प्रसून जोशी
B. मनोज जोशी
C. अनुपम खेर
D. शशि शेखर वेम्पति

उत्तर: D) शशि शेखर वेम्पति

व्याख्या:

  • शशि शेखर वेम्पति को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
  • यह फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक और डिजिटल दृष्टिकोण लाने के लिए जाने जाते हैं।

प्रश्न 13. मियामी ग्रैंड प्रिक्स 2026 का विजेता कौन बना?

A. मैक्स वर्स्टापेन
B. लुईस हैमिल्टन
C. एंड्रिया किमी एंटोनेली
D. चार्ल्स लेक्लर्क

उत्तर: C) एंड्रिया किमी एंटोनेली

व्याख्या:

  • एंड्रिया किमी एंटोनेली ने मियामी ग्रैंड प्रिक्स 2026 जीतकर खिताब अपने नाम किया।
  • इस जीत के बाद वे मोटरस्पोर्ट्स के उभरते हुए सितारे बन गए हैं।

प्रश्न 14. जून 2026 में आयोजित होने वाली BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक किस भारतीय शहर में होगी?

A. भोपाल
B. इंदौर
C. जयपुर
D. लखनऊ

उत्तर: B) इंदौर

व्याख्या:

  • BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक का आयोजन जून 2026 में इंदौर में किया जाएगा।
  • इस बैठक में सतत कृषि, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल कृषि तकनीक पर चर्चा होगी।

प्रश्न 15. वित्त मंत्रालय की आर्थिक समीक्षा 2026 के अनुसार सबसे अधिक राजस्व घाटे वाला राज्य कौन सा है?

A. हिमाचल प्रदेश
B. बिहार
C. पंजाब
D. राजस्थान

उत्तर: A) हिमाचल प्रदेश

व्याख्या:

  • वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश सबसे अधिक राजस्व घाटे वाला राज्य है।
  • यह स्थिति राज्य की राजकोषीय चुनौतियों और आय-व्यय के बढ़ते अंतर को दर्शाती है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

08 May 2026 Current Affairs Quiz
07 May 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


Leave a Comment