Army Study icon Image

By: Army Study

On: May 8, 2026

Follow

07 May 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

07 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


07 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. भारत में निजी कंपनियों के लिए सिविल न्यूक्लियर पावर सेक्टर किस अधिनियम के तहत खुला है?

A. परमाणु अधिनियम
B. नाभिक अधिनियम
C. शांति अधिनियम
D. ऊर्जा अधिनियम

उत्तर: C) शांति अधिनियम

व्याख्या:

  • शांति अधिनियम (SHANTI Act) का पूरा नाम Strategic Hub for Alternative Nuclear Technology and Investment है।
  • इस अधिनियम के तहत 49% तक FDI की अनुमति दी गई है और AERB को वैधानिक दर्जा दिया गया है।

प्रश्न 02. ‘पैडमैन’ के नाम से प्रसिद्ध किस भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता का 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन किया गया है?

A. जादव पायेंग
B. अरुणाचलम मुरुगनाथम
C. सोनम वांगचुक
D. लक्ष्मी अग्रवाल

उत्तर: B) अरुणाचलम मुरुगनाथम

व्याख्या:

  • अरुणाचलम मुरुगनाथम ने ग्रामीण क्षेत्रों में कम कीमत वाले सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने में अहम योगदान दिया।
  • फिल्म ‘पैडमैन’ उनके जीवन पर आधारित है, जिसने महिलाओं की स्वच्छता के मुद्दे को वैश्विक पहचान दिलाई।

प्रश्न 03. DMRC द्वारा ‘मेट्रो वुमन ऑफ द ईयर 2026’ सम्मान किसे दिया गया है?

A. रीता वर्मा
B. रेखा गुप्ता
C. सुषमा यादव
D. अंजलि शर्मा

उत्तर: C) सुषमा यादव

व्याख्या:

  • दिल्ली मेट्रो ने Senior Station Controller/Train Operator सुषमा यादव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
  • इसी समारोह में लाजपत नगर को बेस्ट मेट्रो स्टेशन चुना गया।

प्रश्न 04. भारत और कंबोडिया के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम क्या है?

A. सूर्य किरण-II
B. खंजर-IV
C. सामप्रिति-X
D. सिनबैक्स-II

उत्तर: D) सिनबैक्स-II

व्याख्या:

  • CINBAX-II भारत और कंबोडिया के बीच आयोजित द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है। यह कंबोडिया में आयोजित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों में समन्वय बढ़ाना है।

प्रश्न 05. हाल ही में चर्चा में रहा ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ किस देश द्वारा शुरू किया गया है?

A. अमेरिका
B. भारत
C. रूस
D. चीन

उत्तर: A) अमेरिका

व्याख्या:

  • अमेरिका में होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम की शुरुआत की है।

प्रश्न 06. ‘DAMPE’ (डार्क मैटर पार्टिकल एक्सप्लोरर) उपग्रह किस देश द्वारा विकसित किया गया है?

A. भारत
B. जापान
C. चीन
D. रूस

उत्तर: C) चीन

व्याख्या:

  • DAMPE, जिसे ‘वुकॉन्ग’ भी कहा जाता है, चीन द्वारा विकसित अंतरिक्ष दूरबीन है जिसे डार्क मैटर की खोज के लिए बनाया गया है।
  • यह उपग्रह उच्च-ऊर्जा गामा किरणों और ब्रह्मांडीय कणों का अध्ययन करने में वैज्ञानिकों की मदद करता है।

प्रश्न 07. मैड्रिड ओपन 2026 में महिला एकल खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?

A. इगा स्वियाटेक
B. मार्टा कोस्त्युक
C. आर्यना सबालेंका
D. कोको गॉफ़

उत्तर: B) मार्टा कोस्त्युक

व्याख्या:

  • यूक्रेन की टेनिस खिलाड़ी मार्टा कोस्त्युक ने मैड्रिड ओपन 2026 का महिला एकल खिताब जीता।
  • मार्टा का यह पहला WTA 1000 खिताब है।

प्रश्न 08. हाल ही में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड का नया गैर-कार्यकारी अध्यक्ष किसे बनाया गया है?

A. सुनील भारती मित्तल
B. अक्षय मूंदड़ा
C. रविंदर टक्कर
D. कुमार मंगलम बिड़ला

उत्तर: D) कुमार मंगलम बिड़ला

व्याख्या:

  • कुमार मंगलम बिड़ला को वोडाफोन आइडिया का नया गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • यह फैसला कंपनी की वित्तीय स्थिति और 5G विस्तार योजनाओं को मजबूत करने के लिए लिया गया है।

प्रश्न 09. ‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026’ का आयोजन उत्तर प्रदेश के किस शहर में किया गया?

A. प्रयागराज
B. कानपुर
C. गाजियाबाद
D. लखनऊ

उत्तर: A) प्रयागराज

व्याख्या:

  • नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 का आयोजन प्रयागराज के कोबरा ऑडिटोरियम में किया गया।
  • इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस रक्षा तकनीक और स्वदेशी सैन्य उपकरण थे। इसमें ड्रोन, रडार और AI आधारित रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

प्रश्न 10. ‘Catch the Rain 2026’ अभियान का आधिकारिक शुभंकर क्या है?

A. अमृत
B. गंगा
C. नीरा
D. वारी

उत्तर: C) नीरा

व्याख्या:

  • ‘नीरा’ को ‘Catch the Rain 2026 के लिए शुभंकर बनाया गया है। इसका उद्देश्य जल संरक्षण के लिए जागरूकता फेलाना है।
  • इसका उपयोग स्कूलों और सार्वजनिक अभियानों में किया जा रहा है।

प्रश्न 11. EPC शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने वाला पहला गैर-यूरोपीय देश कौन बना?

A. जापान
B. अमेरिका
C. ऑस्ट्रेलिया
D. कनाडा

उत्तर: D) कनाडा

व्याख्या:

  • कनाडा EPC शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाला पहला गैर-यूरोपीय देश है।
  • EPC – यूरोपीय राजनीतिक समुदाय
  • यह भागीदारी वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा संकट और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में ज़रूरी क़दम है।

प्रश्न 12. हाल ही में NCLT के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?

A. न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
B. न्यायमूर्ति अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल
C. न्यायमूर्ति एन.वी. रमना
D. अनुराग सिंह ठाकुर

उत्तर: B) न्यायमूर्ति अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल

व्याख्या:

  • न्यायमूर्ति अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • उनका मुख्य कार्य कॉर्पोरेट विवादों और दिवाला मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना होगा।

प्रश्न 13. 2026 में आयोजित ‘यूरोपीय राजनीतिक समुदाय’ (EPC) शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस शहर ने की?

A. ब्रुसेल्स, बेल्जियम
B. प्राग, चेक गणराज्य
C. लंदन, यूके
D. येरेवान, आर्मेनिया

उत्तर: D) येरेवान, आर्मेनिया

व्याख्या:

  • EPC शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन येरेवान, आर्मेनिया में हुआ।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य यूरोपीय देशों के बीच सुरक्षा, ऊर्जा और लोकतांत्रिक सहयोग को मजबूत करना था।

प्रश्न 14. हाल ही में किस भारतीय नौसेना की पनडुब्बी ने समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह का दौरा किया?

A. INS वागीर
B. INS अरिहंत
C. INS सिंधुकेसरी
D. INS वेला

उत्तर: C) INS सिंधुकेसरी

व्याख्या:

  • INS सिंधुकेसरी की यह यात्रा भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और SAGAR विजन के तहत क्षेत्रीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।
  • इस दौरान भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं ने समुद्री सुरक्षा, एंटी-पायरेसी ऑपरेशन और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की।

प्रश्न 15. Truecaller की रिपोर्ट के अनुसार, Spam Call से सबसे ज़्यादा प्रभावित देशों में भारत कौन-से स्थान पर है?

A. प्रथम
B. तृतीय
C. पांचवां
D. दसवां

उत्तर: C) पांचवां

व्याख्या:

  • Truecaller की रिपोर्ट के अनुसार भारत Spam Call प्रभावित देशों में 5वें स्थान पर है।
  • रिपोर्ट में बताया गया कि Spam और Telemarketing Calls भारत में तेजी से बढ़ रही हैं।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

06 May 2026 Current Affairs Quiz
05 May 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


Leave a Comment