Army Study icon Image

By: Army Study

On: May 6, 2026

Follow

06 May 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

06 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


06 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में बड़े विस्फोट के कारण चर्चा में रहा ‘मायोन ज्वालामुखी’ किस देश में स्थित है?

A. जापान
B. इंडोनेशिया
C. फिलीपींस
D. इटली

उत्तर: C) फिलीपींस

व्याख्या:

  • मायोन ज्वालामुखी फिलीपींस के अल्बे प्रांत में स्थित है।
  • यह दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।

प्रश्न 02. हाल ही में भारत सरकार ने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में किन्हें नियुक्त किया है?

A. सुमन बेरी और वी.के. सारस्वत
B. आर. बालसुब्रमण्यम और जोराम अनिया
C. अमिताभ कांत और अरविंद पनगढ़िया
D. विवेक देबरॉय और रमेश चंद

उत्तर: B) आर. बालसुब्रमण्यम और जोराम अनिया

व्याख्या:

  • डॉ. आर. बालसुब्रमण्यम और डॉ. जोराम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य बनाया गया है।
  • जोराम अनिया पूर्वोत्तर भारत से इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं।

प्रश्न 03. थॉमस कप 2026 में भारत ने कौन सा पदक जीता?

A. स्वर्ण
B. रजत
C. कांस्य
D. कोई नहीं

उत्तर: C) कांस्य

व्याख्या:

  • भारत ने थॉमस कप 2026 में कांस्य पदक जीता
  • इसमें भारत ने चीनी ताइपे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
  • थॉमस कप बैडमिंटन का विश्व कप है।

प्रश्न 04. हाल ही में MSME मंत्रालय के नए सचिव कौन बने?

A. भरत खेड़ा
B. राजीव कुमार
C. संजीव सान्याल
D. अजय सेठ

उत्तर: A) भरत खेड़ा

व्याख्या:

  • भरत खेड़ा को MSME (लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय) का नया नियुक्त किया गया
  • वे 1995 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं।
  • MSME क्षेत्र GDP में 30% योगदान देता है।

प्रश्न 05. भारत का पहला SpaceTech CoE कहाँ शुरू हुआ है?

A. हैदराबाद
B. श्रीहरिकोटा
C. चेन्नई
D. बेंगलुरु

उत्तर: D) बेंगलुरु

व्याख्या:

  • देश का पहला CoE SpaceTech Foundation बेंगलुरु में शुरू किया गया है।
  • यह स्टार्टअप्स और अंतरिक्ष नवाचार को बढ़ावा देता है।

प्रश्न 06. हाल ही में कैलाश मानसरोवर यात्रा को किन दो दर्रों के माध्यम से फिर से शुरू किया गया है?

A. रोहतांग और नीती
B. जोजिला और बारालाचा
C. लिपुलेख और नाथू ला
D. शिपकी ला और जेलेप ला

उत्तर: C) लिपुलेख और नाथू ला

व्याख्या:

  • सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा लिपुलेख (उत्तराखंड) और नाथू ला (सिक्किम) दर्रों से फिर शुरू की है।

प्रश्न 07. प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत सबसे अधिक खाते और जमा राशि वाला राज्य कौन सा है?

A. बिहार
B. उत्तर प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. मध्य प्रदेश

उत्तर: B) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • उत्तर प्रदेश में PMJDY के अंतर्गत सबसे अधिक बैंक खाते खोले गए।
  • PMJDY के तहत लगभग 9.46 करोड़ से अधिक जन धन खाते खोले गए हैं
  • यह वित्तीय समावेशन और DBT के सफल क्रियान्वयन को दर्शाता है।

प्रश्न 08. जबलपुर में नर्मदा नदी पर बना प्रमुख बांध कौन सा है?

A. बरगी बांध
B. सरदार सरोवर बांध
C. इंदिरा सागर बांध
D. ओंकारेश्वर बांध

उत्तर: A) बरगी बांध

व्याख्या:

  • बरगी बांध नर्मदा नदी पर स्थित एक महत्वपूर्ण सिंचाई और जलविद्युत परियोजना है।
  • इसका जलाशय ‘रानी अवंतीबाई लोधी सागर’ कहलाता है।

प्रश्न 09. भारत ने ‘आरोग्य मैत्री’ हेल्थकेयर यूनिट किस देश में तैनात की है?

A. मालदीव
B. श्रीलंका
C. जमैका
D. भूटान

उत्तर: C) जमैका

व्याख्या:

  • भारत ने मानवीय सहायता के लिए जमैका को ‘आरोग्य मैत्री’ यूनिट भेजी है।
  • यह 72 मॉड्यूल वाला पोर्टेबल अस्पताल है जिसमें ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं भी हैं।

प्रश्न 10. प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026 में भारत की रैंक क्या रही?

A. 150
B. 157
C. 160
D. 165

उत्तर: B) 157

व्याख्या:

  • प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026 में भारत 180 देशों में 157वें स्थान पर रहा।
  • यह भारत में प्रेस स्वतंत्रता की चुनौतियों को दर्शाता है।

प्रश्न 11. ‘दृष्टि’ (Drishti) नामक उन्नत उपग्रह किस भारतीय स्टार्टअप ने विकसित किया है?

A. अग्निकुल कॉसमॉस
B. पिक्सेल
C. गैलेक्सआई
D. स्काईरूट एयरोस्पेस

उत्तर: C) गैलेक्सआई

व्याख्या:

  • गैलेक्सआई (GalaxEye) ने ‘दृष्टि’ उपग्रह बनाया है यह OptoSAR तकनीक से लैस है।
  • यह हर मौसम और रात में भी काम कर सकता है।
  • यह रक्षा निगरानी और समुद्री सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण तकनीक है।

प्रश्न 12. IPL इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज कौन बने हैं?

A. राशिद खान
B. लसिथ मलिंगा
C. कगिसो रबाडा
D. सुनील नारायण

उत्तर: D) सुनील नारायण

व्याख्या:

  • सुनील नारायण IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने।
  • वे लंबे समय से KKR के मुख्य और प्रभावी गेंदबाज रहे हैं।

प्रश्न 13. ‘शांति अधिनियम’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A. रक्षा बजट बढ़ाना
B. कृषि सुधार
C. निजी कंपनियों को परमाणु क्षेत्र में लाना
D. शिक्षा सुधार

उत्तर: C) निजी कंपनियों को परमाणु क्षेत्र में लाना

व्याख्या:

  • SHANTI अधिनियम का उद्देश्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ाना है।
  • इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

प्रश्न 14. हाल ही में नए CGDA के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?

A. राजीव गौबा
B. अनुग्रह नारायण दास
C. विवेक जोशी
D. अजय कुमार

उत्तर: B) अनुग्रह नारायण दास

व्याख्या:

  • अनुग्रह नारायण दास ने 1 मई 2026 को नए CGDA के रूप में पद संभाला।
  • इनके पास रक्षा वित्तीय प्रबंधन और लोक प्रशासन में 30 सालों से अधिक का अनुभव है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

05 May 2026 Current Affairs Quiz
04 May 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


Leave a Comment