✦ Army Study Current Affairs:-
04 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
04 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. अंतरराष्ट्रीय जांच को मजबूत करने के लिए हाल ही में कौन सा पोर्टल लॉन्च किया गया है?
A. इंडियापोल
B. भारत इन्वेस्टिगेट
C. भारतपोल
D. इंडिया इन्वेस्टिगेट
उत्तर: C) भारतपोल
व्याख्या:
- अंतरराष्ट्रीय जांच को मजबूत करने के लिए ‘भारतपोल’ पोर्टल लॉन्च किया गया है।
- इसे इंटरपोल की तर्ज पर विकसित किया गया है।
- यह पोर्टल साइबर अपराध, आतंकवाद और ड्रग तस्करी के खिलाफ रीयल-टाइम डेटा साझा करने में मदद करेगा।
प्रश्न 02. दक्षिण भारत की पहली संक्रामक रोग अनुसंधान और निदान प्रयोगशाला ICMR ने कहाँ स्थापित की है?
A. हैदराबाद
B. चेन्नई
C. बेंगलुरु
D. मैसूर
उत्तर: C) बेंगलुरु
व्याख्या:
- ICMR ने बेंगलुरु में यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला स्थापित की है, जो संक्रामक रोगों के अनुसंधान और जांच में मदद करेगी।
- यह लैब उच्च बायोसेफ्टी मानकों के अनुसार काम करती है, जिससे खतरनाक वायरस का सुरक्षित अध्ययन संभव है।
प्रश्न 03. किस देश ने 2030 तक चंद्रमा पर परमाणु रिएक्टर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है?
A. भारत
B. अमेरिका
C. रूस
D. चीन
उत्तर: D) चीन
व्याख्या:
- चीन की अंतरिक्ष एजेंसी CNSA ने 2030 तक चंद्रमा पर परमाणु रिएक्टर लगाने की योजना बनाई है।
- यह रिएक्टर चंद्रमा की लंबी रातों में भी ऊर्जा उपलब्ध कराकर मिशनों को लगातार सक्रिय रखेगा।
प्रश्न 04. सिंघुआ विश्वविद्यालय किस देश में स्थित है, जिसे The Asia University Ranking 2026 में पहला स्थान मिला?
A. सिंगापुर
B. चीन
C. जापान
D. दक्षिण कोरिया
उत्तर: B) चीन
व्याख्या:
- चीन के सिंघुआ विश्वविद्यालय को The Asia University Ranking 2026 में पहला स्थान मिला है।
- यह रैंकिंग शिक्षा, शोध, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और ज्ञान हस्तांतरण जैसे मानकों पर आधारित होती है।
प्रश्न 05. केरल के किन समुद्र तटों को ‘Blue Flag Certification’ मिला है?
A. कप्पड़ (कोझिकोड) और चाल (कन्नूर)
B. बेकाल और थलसारी
C. मुुझप्पिलांगाबाद और चाल (कन्नूर)
D. कोवलम और कप्पड़ (कोझिकोड)
उत्तर: A) कप्पड़ (कोझिकोड) और चाल (कन्नूर)
व्याख्या:
- कप्पड़ और चाल समुद्र तटों को Blue Flag Certification मिला है, यह स्वच्छता और पर्यावरण मानकों का प्रतीक है।
- यह प्रमाणन वैश्विक स्तर पर समुद्र तटों के सतत विकास और सुरक्षा को दर्शाता है।
प्रश्न 06. भारत के पहला ग्रीन हाइड्रोजन हब कहाँ बनाया जा रहा है?
A. अंबाला
B. पुदीमदका
C. देहरादून
D. गुड़गांव
उत्तर: B) पुदीमदका
व्याख्या:
- विशाखापत्तनम के पुदीमदका में भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन हब स्थापित किया जा रहा है, इसे NTPC विकसित कर रहा है।
- इसका लक्ष्य स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाना और भारत के Net Zero लक्ष्य को हासिल करना है।
प्रश्न 07. मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं को सेना व पुलिस की तैयारी के लिए कौन-सी योजना शुरू की?
A. लक्ष्य (LAKSHYA)
B. रक्षक (RAKSHAK)
C. पार्थ (PARTH)
D. समर्थ (SAMARTH)
उत्तर: C) पार्थ (PARTH)
व्याख्या:
- मध्य प्रदेश सरकार ने ‘पार्थ’ (PARTH) योजना की शुरुआत की है।
- इस योजना के तहत युवाओं को सेना, पुलिस और पैरामिलिट्री के लिए मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रश्न 08. ‘प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025’ कितने लोगों को दिया गया?
A. 27
B. 22
C. 25
D. 30
उत्तर: A) 27
व्याख्या:
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 27 प्रवासी भारतीयों को यह सम्मान दिया।
- इसमें त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू को भी सम्मानित किया गया।
प्रश्न 09. भारत का सबसे बड़ा मशरूम उत्पादक राज्य बनने के लिए किस राज्य ने 13,000 करोड़ रुपये का मिशन शुरू किया है?
A. बिहार
B. आंध्र प्रदेश
C. ओडिशा
D. असम
उत्तर: B) आंध्र प्रदेश
व्याख्या:
- आंध्र प्रदेश ने मशरूम उत्पादन बढ़ाने के लिए 13,000 करोड़ रुपये का मिशन शुरू किया है, जिससे राज्य अग्रणी बन सके।
- इस योजना के तहत प्रसंस्करण, प्रशिक्षण और निर्यात सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।
प्रश्न 10. भारत ने 2035 तक गैर-जीवाश्म स्रोतों से कितनी बिजली क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है?
A. 30 %
B. 40 %
C. 50 %
D. 60 %
उत्तर: D) 60 %
व्याख्या:
- भारत ने 2035 तक कुल बिजली क्षमता का 60% गैर-जीवाश्म स्रोतों से प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।
प्रश्न 11. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) का निर्विरोध अध्यक्ष किसे चुना गया है?
A. नीलम कपूर
B. बहादुर सिंह सागु
C. रणधीर सिंह
D. कल्याण चौबे
उत्तर: B) बहादुर सिंह सागु
व्याख्या:
- बहादुर सिंह सागु को AFI का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया ही
- बहादुर सिंह सागु शूटिंग में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हैं।
- उनका फोकस युवा प्रतिभाओं को विकसित करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन सुधारना है।
प्रश्न 12. BRICS का 11वां पूर्ण सदस्य कौन-सा देश बना है?
A. मलेशिया
B. इंडोनेशिया
C. पाकिस्तान
D. थाईलैंड
उत्तर: B) इंडोनेशिया
व्याख्या:
- इंडोनेशिया BRICS का 11वां पूर्ण सदस्य बना है।
- इससे दक्षिण-पूर्व एशिया में व्यापार और आर्थिक सहयोग को मजबूती मिलेगी।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 02 May 2026 Current Affairs Quiz
➞ 01 May 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

