✦ Army Study Current Affairs:-
05 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
05 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में प्रसार भारती का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया?
A. नवनीत सहगल
B. प्रसून जोशी
C. अर्नब गोस्वामी
D. शेखर कपूर
उत्तर: B) प्रसून जोशी
व्याख्या:
- भारत सरकार ने प्रसून जोशी को प्रसार भारती का नया अध्यक्ष बनाया।
- वे पहले CBFC के अध्यक्ष रह चुके हैं और मीडिया क्षेत्र में अनुभवी हैं।
प्रश्न 02. भारत ने हाल ही में चीन में अपना नया राजदूत किसे नियुक्त किया है?
A. तरणजीत सिंह संधू
B. विनय मोहन क्वात्रा
C. विक्रम के. दोरईस्वामी
D. प्रदीप कुमार रावत
उत्तर: C) विक्रम के. दोरईस्वामी
व्याख्या:
- विक्रम के. दोरईस्वामी को चीन में भारत का नया राजदूत बनाया गया है।
- वे पहले UK में उच्चायुक्त थे और मंदारिन भाषा जानते हैं।
प्रश्न 03. मई 2026 में कौन सा राज्य पूरी तरह पेपरलेस न्यायिक प्रणाली वाला पहला राज्य बना?
A. केरल
B. सिक्किम
C. तेलंगाना
D. ओडिशा
उत्तर: B) सिक्किम
व्याख्या:
- सिक्किम भारत का पहला पूरी तरह पेपरलेस न्यायिक प्रणाली वाला राज्य बना है।
प्रश्न 04. दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवाटर राष्ट्रीय ध्वज कहाँ फ़हराया गया, जिसने सबसे बड़े झंडा प्रदर्शन का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?
A. मरीन ड्राइव, मुंबई
B. राधानगर बीच, स्वराज द्वीप
C. वर्कला बीच, केरल
D. मरीना बीच, चेन्नई
उत्तर: B) राधानगर बीच, स्वराज द्वीप
व्याख्या:
- अंडमान में समुद्र के अंदर 60×40 मीटर का तिरंगा फहराया गया।
- यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अंकित किया गया।
प्रश्न 05. पहली बार 16-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन किस फैक्ट्री ने बनाई है?
A. ICF, चेन्नई
B. RCF, कपूरथला
C. MCF, रायबरेली
D. चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स
उत्तर: C) MCF, रायबरेली
व्याख्या:
- MCF (Modern Coach Factory), रायबरेली ने पहली 16-कोच वंदे भारत ट्रेन बनाई है।
- यह ‘कवच’ जैसी आधुनिक सुरक्षा प्रणाली से लैस है।
प्रश्न 06. बीमा क्षेत्र में स्वचालित मार्ग से FDI की नई सीमा कितनी कर दी गई है?
A. 49%
B. 74%
C. 100%
D. 20%
उत्तर: C) 100%
व्याख्या:
- सरकार ने बीमा क्षेत्र में 100% FDI की अनुमति दी है।
- LIC में विदेशी निवेश की सीमा अभी भी 20% है।
प्रश्न 07. भारत की पहली पोर्टेबल बेडसाइड MRI प्रणाली किस संस्थान ने शुरू की है?
A. AIIMS, नई दिल्ली
B. IIT, बॉम्बे
C. PGI, चंडीगढ़
D. IISc, बेंगलुरु
उत्तर: A) AIIMS, नई दिल्ली
व्याख्या:
- AIIMS ने देश की पहली पोर्टेबल MRI मशीन शुरू की है। यह ICU मरीजों की तुरंत जांच में मदद करती है।
प्रश्न 08. ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ किसने मिलकर विकसित किया है?
A. ISRO और DRDO
B. NDMA और C-DOT
C. नीति आयोग और विप्रो
D. भारतीय सेना और HAL
उत्तर: B) NDMA और C-DOT
व्याख्या:
- NDMA और C-DOT ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम बनाया है।
- यह बिना इंटरनेट के आपदा चेतावनी भेज सकता है।
प्रश्न 09. हाल ही में पाक जलडमरूमध्य पार करने वाले सबसे कम उम्र के तैराक कौन बने?
A. संपन्ना रमेश शेलार
B. ईशांक सिंह
C. सात्विक रेड्डी
D. आर्यन शर्मा
उत्तर: B) ईशांक सिंह
व्याख्या:
- 7 साल के ईशांक सिंह ने 29 किमी तैरकर यह रिकॉर्ड बनाया।
- वे सबसे कम उम्र के तैराक बने जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
प्रश्न 10. ‘वुकॉन्ग’ (Wukong) किस देश का खगोलीय उपग्रह है?
A. जापान
B. दक्षिण कोरिया
C. चीन
D. रूस
उत्तर: C) चीन
व्याख्या:
- वुकॉन्ग चीन का अंतरिक्ष टेलीस्कोप है। यह डार्क मैटर और कॉस्मिक किरणों का अध्ययन करता है।
प्रश्न 11. गिरनार वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
A. राजस्थान
B. मध्य प्रदेश
C. गुजरात
D. महाराष्ट्र
उत्तर: C) गुजरात
व्याख्या:
- गिरनार अभयारण्य गुजरात में स्थित है। यह एशियाई शेरों के लिए प्रसिद्ध है।
- यह ESZ (इको-सेंसिटिव ज़ोन) विवाद के कारण चर्चा में रहा।
प्रश्न 12. हाल ही में चर्चा में रही मैग्डेलेना नदी किस देश में स्थित है?
A. ब्राजील
B. कोलंबिया
C. केन्या
D. पेरू
उत्तर: B) कोलंबिया
व्याख्या:
- मैग्डेलेना नदी कोलंबिया में स्थित है। यह हाल ही में हिप्पोस की बढ़ती संख्या के कारण चर्चा में है।
प्रश्न 13. ‘मोदी तत्त्व’ मॉड्यूल किस विश्वविद्यालय ने शुरू किया है?
A. गुजरात विश्वविद्यालय
B. MS विश्वविद्यालय, बड़ौदा
C. सौराष्ट्र विश्वविद्यालय
D. वीर नर्मद विश्वविद्यालय
उत्तर: B) MS विश्वविद्यालय, बड़ौदा
व्याख्या:
- MS विश्वविद्यालय, बड़ौदा के समाजशास्त्र विभाग ने ‘मोदी तत्त्व’ मॉड्यूल शुरू किया है।
- इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का अध्ययन कराया जाएगा।
प्रश्न 14. ‘मिशन दृष्टि’ किससे संबंधित है?
A. रक्षा मिशन
B. OptoSAR उपग्रह
C. कृषि योजना
D. मौसम मिशन
उत्तर: B) OptoSAR उपग्रह
व्याख्या:
- गैलेक्सआई (GalaxEye) ने ‘मिशन दृष्टि’ के तहत उपग्रह लॉन्च किया।
- यह हर मौसम में पृथ्वी की स्पष्ट तस्वीर ले सकता है।
प्रश्न 15. हाल ही में RBI का नया डिप्टी गवर्नर किसे बनाया गया है?
A. एम. राजेश्वर राव
B. टी. रवि शंकर
C. रोहित जैन
D. अशोक लाहिड़ी
उत्तर: C) रोहित जैन
व्याख्या:
- रोहित जैन को RBI का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है।
- इनसे पहले टी. रवि शंकर RBI के डिप्टी गवर्नर थे।
प्रश्न 16. गिग वर्कर्स के लिए ‘IPGRS’ प्लेटफॉर्म किस राज्य ने लॉन्च किया?
A. केरल
B. आंध्र प्रदेश
C. कर्नाटक
D. तमिलनाडु
उत्तर: C) कर्नाटक
व्याख्या:
- कर्नाटक सरकार ने गिग वर्कर्स के लिए IPGRS प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
- इससे डिलीवरी और फ्रीलांस कर्मचारियों की शिकायतों का समाधान ऑनलाइन किया जाएगा।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 04 May 2026 Current Affairs Quiz
➞ 02 May 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

