Agniveer New Rules 2026: सरकार द्वारा अग्निवीर योजना में बड़े बदलाव किये जा रहे हैं। अब अग्निवीरों को 4 साल की सेवा पूरी होने के बाद 2 साल का एक्सटेंशन दिया जायेगा। यानी अग्निवीरों की सर्विस अब 6 साल हो गई है। 4 नवंबर 2026 को केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निपथ योजना में इन बदलावों को मंजूरी दी।
नए नियमों के अनुसार, पहले की तरह 25% अग्निवीरों का चयन 4 साल बाद मेरिट के आधार पर नियमित सेवा में होगा। बाकी 75% इच्छुक अग्निवीर 2 साल और सेवा कर सकेंगे। इसके बाद वे स्थायी सैनिक बनने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
✦ Agnipath Scheme New Rules 2026: क्या-क्या बदलाव हुए?
| महत्वपूर्ण जानकारी | नए नियम 2026 |
|---|---|
| शुरुआती सेवा अवधि | 4 साल |
| पहले 25% अग्निवीर | मेरिट के आधार पर नियमित सेवा |
| बाकी 75% अग्निवीर | 2 साल का अतिरिक्त एक्सटेंशन |
| कुल सेवा अवधि | 6 साल |
| स्थायी नौकरी का अवसर | 4 साल और 6 साल बाद |
| 5वें साल की सैलरी | ₹43,500 प्रति माह |
| 6वें साल की सैलरी | ₹47,500 प्रति माह |
| 6 साल बाद सेवा निधि | लगभग ₹15.94 लाख + ब्याज |
| शादी का नियम | 4 साल बाद |
| नियमित सेवा में चयन | 6 साल बाद मेरिट के आधार पर |
✦ 75% अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल का एक्सटेंशन
नई व्यवस्था के तहत अग्निवीरों के चयन की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी।
पहला चरण (4 साल बाद): शुरुआती 4 साल की सेवा पूरी होने पर पहले की तरह 25% अग्निवीरों का चयन मेरिट के आधार पर नियमित सेना में किया जाएगा।
दूसरा चरण (6 साल बाद): बाकी 75% इच्छुक अग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन मिलेगा। इसके बाद उन्हें भी नियमित सैनिक बनने का अवसर दिया जाएगा।
✧ क्या 6 साल बाद सभी अग्निवीर स्थायी हो जाएंगे?
सरकार ने इच्छुक अग्निवीरों के लिए नियमित सेवा में शामिल होने का रास्ता खोला है। लेकिन 6 साल पूरे होते ही सभी अग्निवीर स्थायी नहीं हो जाएंगे। नियमित सैनिक बनने के लिए अग्निवीरों को सेना के निर्धारित नियमो को पूरा करना होगा। इसमें उनका अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, कार्य प्रदर्शन, तकनीकी क्षमता और सेवा रिकॉर्ड देखा जाएगा।
✦ Agniveer Marriage Rule 2026: अब 4 साल बाद शादी भी कर सकेंगे अग्निवीर
2 साल का एक्सटेंशन मिलने के बाद अग्निवीरों की शादी के नियमों में बदलाव किया गया है। पहले 4 साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों को शादी करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन 12 नवंबर 2026 को रक्षा अधिकारियों से सामने आई जानकारी के अनुसार, अग्निवीरों को शुरुआती 4 साल की सेवा पूरी होने के बाद शादी करने की अनुमति दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।
इसका मतलब है कि जो 75% अग्निवीर 2 साल का एक्सटेंशन लेंगे , वे 4 साल बाद शादी कर सकेंगे।
✧ अग्निवीरों की छुट्टियां भी बढ़ सकती हैं
नए बदलावों के अनुसार अभी अग्निवीरों को साल में 30 दिन की वार्षिक छुट्टी मिलती है, जबकि नियमित सैनिकों के लिए 90 दिन तक की वार्षिक छुट्टी का प्रावधान है। 2 साल के एक्सटेंशन में 5वें और 6वें साल की सेवा करने वाले अग्निवीरों की छुट्टियां बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
✦ Agniveer Salary 2026: 5वें और 6वें साल में कितनी सैलरी मिलेगी?
अग्निपथ योजना में बदलाव के बाद अग्निवीरों की सैलरी भी बढ़ाई गई है। नए बदलावों के अनुसार, 5वें साल में अग्निवीरों का मासिक वेतन पैकेज ₹43,500 और 6वें साल में ₹47,500 होगा।
✧ Agniveer Salary Chart 2026
| सेवा का वर्ष | मासिक वेतन पैकेज | सेवा निधि में 30% योगदान | इन-हैंड सैलरी (70%) |
|---|---|---|---|
| पहला साल | ₹30,000 | ₹9,000 | ₹21,000 |
| दूसरा साल | ₹33,000 | ₹9,900 | ₹23,100 |
| तीसरा साल | ₹36,500 | ₹10,950 | ₹25,550 |
| चौथा साल | ₹40,000 | ₹12,000 | ₹28,000 |
| पांचवां साल | ₹43,500 | ₹13,050 | ₹30,450 |
| छठा साल | ₹47,500 | ₹14,250 | ₹33,250 |
✧ 5वें और 6वें साल की सेवा निधि का हिसाब
- अग्निवीर का योगदान: लगभग ₹3.28 लाख
- सरकार का योगदान: लगभग ₹7.64 लाख
- अतिरिक्त 2 साल की कुल सेवा निधि: लगभग ₹10.92 लाख
अगर कोई अग्निवीर 6 साल पूरे करने के बाद नियमित सेवा में शामिल नहीं होता है, तो उसे पहले 4 साल के अपने योगदान और अतिरिक्त 2 साल की सेवा निधि को मिलाकर लगभग ₹15.94 लाख की राशि, ब्याज के अतिरिक्त मिलेंगे।
✦ पहले बैच के करीब 18,300 अग्निवीरों को मिलेगा फायदा
अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच के अग्निवीर नवंबर-दिसंबर 2026 में अपने शुरुआती 4 साल पूरे कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, पहले बैच में लगभग 24,400 अग्निवीर शामिल थे। पुराने नियमों के हिसाब से इनमें से लगभग 18,300 अग्निवीरों को 4 साल बाद सेवा छोड़नी पड़ती। लेकिन अब सरकार के नए फैसले से इन अग्निवीरों को भी 2 साल का एक्सटेंशन मिलेगा। इससे उन जवानों को फ़ायदा मिलेगा जो सेना में रहना चाहते हैं।
