✦ Army Study Current Affairs:-
01 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
01 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. जून 2026 में भारत के 96वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने?
A. प्रणव आनंद
B. एथन वाज
C. कौस्तव चटर्जी
D. एम. प्राणेश
उत्तर: B) एथन वाज
व्याख्या:
- गोवा के युवा खिलाड़ी एथन वाज ने जरूरी रेटिंग और अंतिम GM Norm पूरा करके भारत के 96वें ग्रैंडमास्टर बनने की उपलब्धि हासिल की।
- यह उपलब्धि भारत में तेजी से बढ़ते शतरंज टैलेंट और ग्रैंडमास्टर नेटवर्क को दर्शाती है।
प्रश्न 02. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में किसका कार्यकाल बढ़ाया गया है?
A. नितिन गुप्ता
B. संजय मल्होत्रा
C. रवि अग्रवाल
D. विवेक जौहरी
उत्तर: C) रवि अग्रवाल
व्याख्या:
- सरकार ने CBDT Chairman रवि अग्रवाल का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।
- रवि अग्रवाल 1988 बैच के IRS अधिकारी हैं और वे जून 2024 में CBDT अध्यक्ष बने थे।
प्रश्न 03. 2026 BWF विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी भारत के किस शहर को मिली है?
A. मुंबई
B. हैदराबाद
C. बेंगलुरु
D. नई दिल्ली
उत्तर: D) नई दिल्ली
व्याख्या:
- BWF विश्व चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी भारत की राजधानी नई दिल्ली को मिली है।
- भारत इससे पहले 2009 में हैदराबाद में इस प्रतिष्ठित बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है।
प्रश्न 04. न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी की सेवानिवृत्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के नए सदस्य कौन बने?
A. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना
B. न्यायमूर्ति बी.आर. गवई
C. न्यायमूर्ति सूर्य कांत
D. न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा
उत्तर: D) न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा
व्याख्या:
- न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के नए सदस्य बने।
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में भारत के मुख्य न्यायाधीश और चार वरिष्ठतम न्यायाधीश शामिल होते हैं, जो न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण की सिफारिश करते हैं।
प्रश्न 05. भारत ने किस राज्य के लिविंग रूट ब्रिजों को UNESCO विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए नामांकन भेजा है?
A. असम
B. मेघालय
C. नागालैंड
D. अरुणाचल प्रदेश
उत्तर: B) मेघालय
व्याख्या:
- भारत ने मेघालय के लिविंग रूट ब्रिजों को UNESCO विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए नामांकन भेजा है।
- ये पुल खासी और जयंतिया समुदायों की पारंपरिक जैव-इंजीनियरिंग और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन शैली का उदाहरण हैं।
प्रश्न 06. जून 2026 में Open AI ने भारत में अपना नया प्रबंध निदेशक (MD) किसे नियुक्त किया है?
A. प्रभजीत सिंह
B. ऋषि दासगुप्ता
C. अरविंद कृष्णा
D. किरण मनी
उत्तर: A) प्रभजीत सिंह
व्याख्या:
- OpenAI ने भारत में अपने कारोबार और विस्तार का नेतृत्व करने के लिए प्रभजीत सिंह को नया प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है।
प्रश्न 07. अहमदाबाद में हुई पहली World Yogasana Championship 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीते?
A. 102 पदक
B. 110 पदक
C. 114 पदक
D. 125 पदक
उत्तर: C) 114 पदक
व्याख्या:
- अहमदाबाद में आयोजित पहली World Yogasana Championship 2026 में भारत ने कुल 114 पदक जीते।
- भारत के पदकों में 102 स्वर्ण पदक शामिल रहे, जिससे भारत ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
प्रश्न 08. केंद्र सरकार ने नकली दवाओं पर रोक लगाने के लिए Schedule H2 दवाओं के पैक पर किस तकनीक को अनिवार्य किया है?
A. RFID चिप
B. होलोग्राम स्टिकर
C. बारकोड या QR कोड
D. डिजिटल वॉटरमार्क
उत्तर: C) बारकोड या QR कोड
व्याख्या:
- स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार Schedule H2 दवाओं के पैक पर बारकोड या QR कोड लगाना जरूरी किया गया है।
- इसका मुख्य उद्देश्य दवा की प्रामाणिकता जांचना, सप्लाई चेन को ट्रैक करना और नकली दवाओं की बिक्री रोकना है।
प्रश्न 09. कौशल महोत्सव 2026 का आयोजन किस शहर में किया गया?
A. हैदराबाद
B. चेन्नई
C. बेंगलुरु
D. वारंगल
उत्तर: D) वारंगल
व्याख्या:
- Kaushal Mahotsav 2026 का आयोजन 27 जून 2026 को वारंगल, तेलंगाना में किया गया।
- इस कार्यक्रम में 50 से अधिक नियोक्ताओं और 5 हजार से अधिक रोजगार अवसरों के जरिए युवाओं को कौशल और रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।
प्रश्न 10. 30 जून 2026 को दादाभाई नौरोजी की कौन-सी पुण्यतिथि मनाई गई?
A. 109वीं
B. 108वीं
C. 107वीं
D. 110वीं
उत्तर: A) 109वीं
व्याख्या:
- दादाभाई नौरोजी का निधन 30 जून 1917 को हुआ था, इसलिए 30 जून 2026 को उनकी 109वीं पुण्यतिथि हुई।
- उन्हें “Grand Old Man of India” कहा जाता है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 30 June 2026 Current Affairs Quiz
➞ 29 June 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

