Army Study icon Image

By: Army Study

On: May 16, 2026

Follow

18 May 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

18 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


18 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में ‘भारतीय उद्योग परिसंघ’ के अध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?

A. आनंद महिंद्रा
B. आर. मुकुंदन
C. संजीव बजाज
D. उदय कोटक

उत्तर: B) आर. मुकुंदन

व्याख्या:

  • टाटा केमिकल्स के MD एवं CEO आर. मुकुंदन को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का अध्यक्ष बनाया गया है।
  • उनके नेतृत्व में औद्योगिक नवाचार, MSME विकास और निर्यात वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

प्रश्न 02. भारत का पहला ‘लो एमिशन ज़ोन’ (LEZ) किस शहर में विकसित किया जा रहा है?

A. गुरुग्राम
B. नोएडा
C. पुणे
D. इंदौर

उत्तर: C) पुणे

व्याख्या:

  • देश का पहला ‘लो एमिशन ज़ोन’ (LEZ) पुणे में विकसित किया जाएगा।
  • इससे शहरी वायुai प्रदूषण को कम करने और इलेक्ट्रिक व कम-उत्सर्जन वाहनों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

प्रश्न 03. भारत द्वारा प्रस्तावित ₹40,000 करोड़ की सब-सी (Sub-sea) गैस पाइपलाइन सीधे गुजरात को किस देश से जोड़ेगी?

A. ओमान
B. कतर
C. संयुक्त अरब अमीरात
D. ईरान

उत्तर: A) ओमान

व्याख्या:

  • भारत और ओमान के बीच समुद्र के नीचे गैस पाइपलाइन बिछाने पर काम किया जा रहा है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य भारत की ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाना और बिना किसी तीसरे देश के सीधे गैस आपूर्ति को पूरा करना है।

प्रश्न 04. हाल ही में हुई BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता किसने की?

A. अमित शाह
B. नरेंद्र मोदी
C. एस. जयशंकर
D. राजनाथ सिंह

उत्तर: C) एस. जयशंकर

व्याख्या:

  • डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोजित BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की।
  • इस बैठक में वैश्विक दक्षिण, बहुपक्षीय सुधार, डिजिटल व्यापार और सुरक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रश्न 05. हाल ही में भारत के पहले ‘एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स’ (ANTF) पुलिस स्टेशन को कहाँ मंजूरी दी गई है?

A. मुंबई
B. चंडीगढ़
C. बेंगलुरु
D. नई दिल्ली

उत्तर: D) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • नई दिल्ली में भारत का पहला समर्पित ANTF पुलिस स्टेशन स्थापित किया जा रहा है।
  • यह विशेष स्टेशन ड्रग तस्करी और नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के लिए काम करेगा।

प्रश्न 06. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य किया है?

A. पश्चिम बंगाल
B. असम
C. उत्तर प्रदेश
D. ओडिशा

उत्तर: A) पश्चिम बंगाल

व्याख्या:

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की प्राथना के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य किया है।
  • यह निर्देश मई 2026 से लागू किया गया और इसे राष्ट्रगान के बाद गाने का प्रावधान रखा गया है।

प्रश्न 07. हाल ही में ओमान में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. तरनजीत सिंह संधू
B. रुचिरा कंबोज
C. प्रशांत पिसे
D. विनोद खन्ना

उत्तर: C) प्रशांत पिसे

व्याख्या:

  • प्रशांत पिसे को ओमान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।
  • प्रशांत इससे पहले विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर थे।

प्रश्न 08. हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

A. ई. पलानीस्वामी
B. जे.सी.डी. प्रभाकर
C. एम.के. स्टालिन
D. ओ. पनीरसेल्वम

उत्तर: B) जे.सी.डी. प्रभाकर

व्याख्या:

  • जे.सी.डी. प्रभाकर को निर्विरोध तमिलनाडु विधानसभा का अध्यक्ष (Speaker) चुना गया है।
  • उनकी जिम्मेदारी सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संचालित करना है।

प्रश्न 09. हाल ही में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली?

A. वी. नारायणसामी
B. वी. वैथिलिंगम
C. के. लक्ष्मणन
D. एन. रंगासामी

उत्तर: D) एन. रंगासामी

व्याख्या:

  • एन. रंगासामी ने 13 मई को मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली। वे 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने है।
  • उन्होंने पर्यटन विकास और पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए महत्हैंवपूर्ण काम किया।

प्रश्न 10. हाल ही में 11वें सांडा वुशु विश्व कप में 52 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी हैं?

A. पूजा कादियान
B. रोशिबिना देवी
C. अपर्णा दहिया 
D. संजोगिता देवी

उत्तर: C) अपर्णा दहिया 

व्याख्या:

  • भारतीय महिला खिलाड़ी अपर्णा दहिया ने मकाऊ में आयोजित 11वें सांडा वुशु विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है।
  • उन्होंने फाइनल मुकाबले में वियतनाम की विश्व चैंपियन खिलाड़ी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

प्रश्न 11. हाल ही में प्रकाशित पुस्तक “The Boy, The Bar and The Bizarre” के लेखक कौन हैं?

A. चेतन भगत
B. कुमार मेहता
C. सुधा मूर्ति
D. तुषार मेहता

उत्तर: D) तुषार मेहता

व्याख्या:

  • यह चर्चित पुस्तक तुषार मेहता द्वारा लिखी गई है, जो अपनी अलग लेखन शैली के कारण चर्चा में है।
  • पुस्तक में मानव व्यवहार और समाज की जटिलताओं को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

प्रश्न 12. हाल ही में जारी ‘हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026’ में भारत कौनसे स्थान पर है?

A. 75वां
B. 78वां
C. 80वां
D. 85वां

उत्तर: B) 78वां

व्याख्या:

  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारतीय पासपोर्ट को दुनिया में 78वां स्थान मिला है।
  • भारतीय नागरिक इस रैंकिंग के अनुसार 56 देशों में वीजा-मुक्त या वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

16 May 2026 Current Affairs Quiz
15 May 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


Leave a Comment