Army Study icon Image

By: Army Study

On: May 16, 2026

Follow

16 May 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

16 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


16 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 1. ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना किस राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई है?

A. राजस्थान
B. पश्चिम बंगाल
C. उत्तर प्रदेश
D. ओडिशा

उत्तर: B) पश्चिम बंगाल

व्याख्या:

  • ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शुरु की गई है।
  • यह योजना महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
  • इसके तहत पात्र महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाती है।

प्रश्न 02. पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव के रूप में किसकी नियुक्ति हुई है?

A. बी.पी. गोपालिका
B. भगवती प्रसाद गोपालिका
C. संजय बंदोपाध्याय
D. मनोज कुमार अग्रवाल

उत्तर: D) मनोज कुमार अग्रवाल

व्याख्या:

  • पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल को बनाया गया है।
  • वे 1990 बैच वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं।

प्रश्न 03. ‘मिशन सेहत’ भारत सरकार की किन दो संस्थाओं द्वारा शुरू किया गया है?

A. ISRO और DRDO
B. नीति आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय
C. ICAR और ICMR
D. AIIMS और आयुष मंत्रालय

उत्तर: C) ICAR और ICMR

व्याख्या:

  • ‘मिशन सेहत’ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया है।
  • इस मिशन के तहत पोषणयुक्त फसलों को बढ़ावा देकर कुपोषण कम करना और ‘वन हेल्थ’ को मजबूत बनाना है।

प्रश्न 04. एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2026 में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता?

A. मीराबाई चानू
B. बिंदियारानी देवी
C. कोमल कोहार
D. झिली डालाबेहेरा

उत्तर: C) कोमल कोहार

व्याख्या:

  • भारतीय भारोत्तोलक कोमल कोहार ने 48 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।

प्रश्न 05. सर्वोच्च न्यायालय ने मुकदमों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कौन-सा AI चैटबॉट लॉन्च किया है?

A. सु सहायक
B. ई-कोर्ट गाइड
C. न्याय मित्र
D. विधि सहायक

उत्तर: A) सु सहायक

व्याख्या:

  • सुप्रीम कोर्ट ने ‘सु सहायक’ नाम का AI चैटबॉट लॉन्च किया है, जो लोगों को उनके कोर्ट मामलों की नई और जरूरी जानकारी आसानी से देगा।
  • यह न्यायपालिका को डिजिटल बनाने और AI तकनीक से लोगों तक बेहतर न्याय सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रश्न 06. असम में मई 2026 में मुख्यमंत्री पद की शपथ दोबारा किस नेता ने ली?

A. गौरव गोगोई
B. हेमंत बिस्वा सरमा
C. सर्बानंद सोनोवाल
D. रंजीत कुमार दास

उत्तर: B) हेमंत बिस्वा सरमा

व्याख्या:

  • हेमंत बिस्वा सरमा ने दोबारा असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है।

प्रश्न 07. हाल ही में ‘यूनिवर्सिटी इनोवेटर अवॉर्ड’ से सम्मानित भारतीय युवा वैज्ञानिक कौन हैं?

A. डॉ. रघुनाथ माशेलकर
B. डॉ. स्वाति मोहन
C. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
D. डॉ. शेहर सुमन

उत्तर: D) डॉ. शेहर सुमन

व्याख्या:

  • भारतीय मूल के वैज्ञानिक डॉ. शेहर सुमन को उनके नवीन और उपयोगी शोध कार्य के लिए अमेरिका में सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 08. SAIL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. अमरेंदु प्रकाश
B. डॉ. अशोक कुमार पांडा
C. विकास महाजन
D. सोमा मंडल

उत्तर: B) डॉ. अशोक कुमार पांडा

व्याख्या:

  • डॉ. अशोक कुमार पांडा को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का नया प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया है।
  • SAIL देश की प्रमुख स्टील कंपनियों में शामिल है और उनकी नियुक्ति से कंपनी की रणनीतिक योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

प्रश्न 09. ‘कुक्के सुब्रमण्यम मंदिर’, जिसने हाल ही में रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त मिला, किस राज्य में स्थित है?

A. तमिलनाडु
B. आंध्र प्रदेश
C. केरल
D. कर्नाटक

उत्तर: D) कर्नाटक

व्याख्या:

  • कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थित कुक्के सुब्रमण्यम मंदिर ने हाल ही में सर्वाधिक राजस्व का रिकॉर्ड बनाया है।
  • यह मंदिर भगवान सुब्रमण्यम को समर्पित है और ‘सर्प संस्कार’ पूजा के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 10. 1 जुलाई 2026 से मनरेगा की जगह लागू होने वाली नई योजना का नाम क्या है?

A. प्रधानमंत्री ग्राम विकास योजना
B. VB-GRAM G
C. ग्रामीण आत्मनिर्भरता गारंटी योजना
D. विकसित भारत ग्रामीण मिशन

उत्तर: B) VB-GRAM G

व्याख्या:

  • VB-GRAM G का पूरा नाम ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन – ग्रामीण’ है, जिसे मनरेगा के स्थान पर लागू किया जाएगा।
  • इस योजना का उद्देश्य रोजगार के साथ स्थायी आजीविका और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 11. भारत का पहला ‘शैवाल वृक्ष’ (Algae Tree) किस शहर में स्थापित किया गया है?

A. भोपाल
B. इंदौर
C. हैदराबाद
D. चंडीगढ़

उत्तर: A) भोपाल

व्याख्या:

  • देश का पहला ‘शैवाल वृक्ष’ भोपाल में स्थापित किया गया है।
  • यह ‘शैवाल वृक्ष’ वायु से कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करने वाली आधुनिक तकनीक पर आधारित है।
  • यह शहरी प्रदूषण कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

प्रश्न 12. कोस्टा रिका की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने वाली नेता का नाम क्या है?

A. होंडुरास
B. निकारागुआ
C. लौरा फर्नांडीज डेलगाडो
D. अल साल्वाडोर

उत्तर: A) लौरा फर्नांडीज डेलगाडो

व्याख्या:

  • लॉरा वज़ीनिया को कोस्टा रिका की दूसरी महिला राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

15 May 2026 Current Affairs Quiz
14 May 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


Leave a Comment