अभ्यर्थियों, हमारे आसपास होने वाली हर घटना किसी न किसी प्रकार के परिवर्तन का हिस्सा होती है। इनमें से दो मुख्य प्रकार के परिवर्तन हैं – भौतिक परिवर्तन (Physical Change) और रासायनिक परिवर्तन (Chemical Change)। भौतिक परिवर्तन में किसी वस्तु का रूप, आकार या स्थिति बदलती है, लेकिन उसकी प्रकृति वही रहती है जबकि रासायनिक परिवर्तन में पदार्थ का रासायनिक संघटन भी बदलता है, जिससे नया पदार्थ बनता है। उदाहरण के लिए, पानी का बर्फ में बदलना भौतिक परिवर्तन है और लकड़ी का जलकर राख बनना रासायनिक परिवर्तन।
Table of Contents
❖ पदार्थ के गुण
भौतिक गुण | रासायनिक गुण |
---|---|
आकृत्ति | रासायनिक संरचना |
अवस्था | सूत्र व अभिक्रिया |
आयतन | रंग |
ताप | — |
घनत्व | — |
दाब | — |
रंग | — |
❖ भौतिक व रासायनिक परिवर्तन में अन्तर
भौतिक परिवर्तन (Physical Change) | रासायनिक परिवर्तन (Chemical Change) |
---|---|
पदार्थ के भौतिक गुणों में परिवर्तन | पदार्थ के रासायनिक गुणों में परिवर्तन |
इसमें रासायनिक अभिक्रिया नहीं होती हैं | इसमें रासायनिक अभिक्रिया होती हैं |
इसमें नया उत्पाद नहीं बनता हैं | इसमें नया उत्पाद बनता हैं |
यह परिवर्तन उत्क्रमणीय है या दोनों दिशा में होता है। A ⇌ B | यह परिवर्तन अनुत्क्रमणीय है या एक ही दिशा में होता है। A ⟶ B |
यह परिवर्तन अस्थायी होता है | यह परिवर्तन स्थायी होता है |
उदाहरण :-
भौतिक परिवर्तन (Physical Change) | रासायनिक परिवर्तन (Chemical Change) |
---|---|
अवस्था परिवर्तन → गलन, द्रवण, हिमीकरण, वाष्पन, क्वथनन, संघनन, उर्ध्वपातन | सभी रासायनिक अभिक्रियाएँ |
मिश्रण व मिश्रण की पृथक्करण विधियाँ | श्वसन, प्रकाश संश्लेषण व किण्वन |
पिघलना → घी/मोम, बर्फ व धातु | संक्षारण → लोहे पर जंग लगना, चाँदी का काला पड़ना, तांबे का नीला-हरा पड़ना |
लोहे का चुम्बक में बदलना | आलू, बैंगन व सेब को काटकर वायु में खुला रखने पर भूरा रंग पड़ना |
बल्ब का जलना | दहन/जलन → कोयले/लकड़ी, पेट्रोल/डीजल, कागज/कपड़े, पटाखे, मैग्नीशियम फीते |
पेड़ का कटना व कागज को फाड़ना | अण्डे का उबलना |
काँच का टूटना | बालों का सफेद होना |
भोजन का पाचन | |
गोबर का सड़ना |
➞ नोट :-
मोमबत्ती का जलना
→ भौतिक व रासायनिक दोनों प्रकार का परिवर्तन हैं।