List of First Women in India: भारत में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है और महत्वपूर्ण मील के पत्थर स्थापित किए हैं। चाहे वह राजनीति, खेल, विज्ञान, या अन्य कोई क्षेत्र हो, भारतीय महिलाओं ने अपने संघर्ष और समर्पण से समाज में बदलाव की दिशा दिखाई। इस पोस्ट में हम भारत में प्रथम महिलाओं के बारे में जानेंगे, जिन्होंने अपने अद्वितीय कार्यों से देश का नाम रोशन किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं। यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ आगामी परीक्षाओं के लिए भी सहायक होगी।
भारत में प्रथम महिलाओं की सूची: प्रेरणा देने वाली उपलब्धियां
विवरण | नाम |
---|---|
भारत की प्रथम महिला शासिका | रजिया सुल्तान |
प्रथम महिला राष्ट्रपति | प्रतिभा देवी सिंह पाटिल |
प्रथम महिला प्रधानमंत्री | इंदिरा गांधी (1966-77, 1980-84) |
प्रथम लोकसभा अध्यक्ष | मीरा कुमार |
लोकसभा की प्रथम महिला महासचिव | स्नेहलता श्रीवास्तव |
प्रथम महिला केंद्रीय मंत्री | राजकुमारी अमृत कौर |
प्रथम महिला राज्यपाल | सरोजिनी नायडू (उत्तर प्रदेश) |
प्रथम महिला मुख्यमंत्री | सुचेता कृपलानी (उत्तर प्रदेश) (1963-67) |
यूपीएससी की प्रथम महिला अध्यक्ष | रोज मिलियन बाथ्यू (खरबूली) |
सुप्रीम कोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश | मीरा साहिब फातिमा बीबी (1989) |
उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश | लीला सेठ (हिमाचल प्रदेश), 1991 |
देश की प्रथम महिला सत्र न्यायाधीश | अन्ना चांडी (केरल) |
भारत की प्रथम महिला आई.ए.एस | अन्ना जॉर्ज |
भारत की प्रथम महिला आई.पी.एस | किरण बेदी (1972) |
नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला | मदर टेरेसा (1979) |
संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रथम भारतीय राजदूत | विजया लक्ष्मी पंडित |
ओलंपिक पदक जीतने वाली प्रथम महिला | कर्णम मल्लेश्वरी (2000) |
प्रथम महिला कांग्रेस अध्यक्ष | डॉ. एनी बेसेन्ट, 1917 |
ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला | आशापूर्णा देवी, 1976 |
भारत रत्न से सम्मानित प्रथम महिला | श्रीमती इंदिरा गांधी |
अशोक चक्र पाने वाली प्रथम महिला | नीरजा भनोट, 1987 |
ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला | तन्वी शाह (‘जय हो’ गाने के लिए) |
ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली प्रथम महिला | भानु अथैय्या |
इंग्लिश चैनल पार करने वाली प्रथम भारतीय महिला | आरती साहा |
एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने वाली प्रथम महिला | बछेंद्री पाल, 1984 |
एवरेस्ट पर लगातार दो बार चढ़ने वाली प्रथम महिला | संतोष यादव |
मिस वर्ल्ड बनने वाली प्रथम महिला | रीता फारिया, 1966 |
मिस यूनिवर्स बनने वाली प्रथम महिला | सुष्मिता सेन, 1994 |
प्रथम महिला मेयर | तारा चेरियन (चेन्नई) |
प्रथम महिला स्नातक (प्रतिष्ठा) | कामिनी रॉय, 1886 |
प्रथम महिला सर्जन | कादम्बिनी गांगुली एवं चन्द्रमुखी बासु |
प्रथम महिला सर्जन | डॉ. प्रेमा मुखर्जी |
भारतीय रेल की प्रथम महिला ड्राइवर | सुरेखा शंकर यादव |
वायुसेना में प्रथम महिला पायलट | हरिता कौर दयाल |
प्रथम महिला लेफ्टिनेंट जनरल | पुनीता अरोड़ा |
प्रथम महिला एयर वाइस मार्शल | पी. बंदोपाध्याय |
प्रथम महिला चेयरपर्सन ऑफ इंडियन एयरलाइंस | सुषमा चावला |
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम महिला | कमलजीत संधू |
एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम महिला | विनेश फोगाट |
डब्ल्यू.टी.ए. टेनिस टूर्नामेंट जीतने वाली प्रथम महिला | सानिया मिर्जा |
ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली प्रथम महिला | मैरी लीला राव |
व्यक्तिगत ट्रैक मुकाबले में ओलंपिक फाइनल तक पहुंचने वाली प्रथम महिला | पी. टी. ऊषा |
ओलंपिक में मुक्केबाजी (महिला) में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम महिला | मैरी कॉम (2012) |
ओलंपिक महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम महिला | साक्षी मलिक (2016) |
ओलंपिक की जिम्नास्टिक्स प्रतिस्पर्धा के लिए क्वालिफाई करने वाली प्रथम महिला | दीपा कर्माकर |
ओलंपिक बैडमिंटन (महिला) में रजत पदक जीतने वाली व विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब जीतने वाली प्रथम महिला | पी. वी. सिंधु |
ओलंपिक बैडमिंटन (महिला) में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम महिला | साइना नेहवाल |
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य बनने वाली प्रथम भारतीय महिला | नीता अंबानी |
सात प्रमुख सागर तैरकर पार करने वाली प्रथम महिला | बुला चौधरी |
राज्यसभा की प्रथम महिला महासचिव | वी. एस. रमादेवी |
राज्यसभा के लिए नामांकित होने वाली प्रथम महिला फिल्म अभिनेत्री | नरगिस दत्त |
स्वतंत्र भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री | राजकुमारी अमृत कौर (1947-1957) |
माउंट मकालू पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला | प्रियंका मोहिते |