पैरालंपिक 2024 : नितेश कुमार ने जीता दूसरा गोल्ड

पेरिस पैरालंपिक में नितेश ने भारत को दिलाया 2024 का दूसरा गोल्ड :-

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के खाते में नितेश कुमार ने डाला दूसरा गोल्ड। 29 वर्षीय नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स के SL3 कैटेगरी में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14,18-21 और 23-21 से हराया।

यह नितेश कुमार का पहला ओलंपिक मेडल है। इस पैरालंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जयपुर की अवनी लेखरा ने शूटिंग में जीता था।

भारत के खिलाड़ियों ने 2 सितंबर, सोमवार को पेरिस पैरालंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। इस दिन भारत ने 2 गोल्ड मेडल समेत कुल 8 मेडल जीते। पैरा शटलर नितेश कुमार ने भारत के लिए पहला गोल्ड जीता, जबकि सुमित अंतिल ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत ने मेडल टैली में एक ही दिन में 15 स्थान की छलांग लगाई और 15 वें स्थान पर पहुँच गया। भारत ने सोमवार को 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते, जिससे भारतीय खिलाड़ियों ने 2 सितंबर 2024 को एक यादगार व ऐतिहासिक दिन बना दिया।

भारत अब पैरालंपिक में अपने बेहतरीन प्रदर्शन की ओर बढ़ चला है। पेरिस गेम्स 2024 में भारत ने अब तक 3 गोल्ड समेत कुल 15 मेडल जीत लिए हैं और मेडल टेबल में टॉप-15 में शामिल है।

नितेश ने स्वर्णिम शुरुआत :-
भारत को 2 सितंबर को पहला गोल्ड नितेश कुमार ने पैरा बैडमिंटन एसएल-3 कैटेगरी में दिलाया। आईआईटी मंडी से इंजीनियरिंग करने वाले हरियाणा के नितेश ने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 1 घंटे 20 मिनट चले मुकाबले में 21-14, 18-21, 23-21 से हराया। नितेश पैरालंपिक्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय एथलीट बन गए हैं, उनसे पहले टोक्यो पैरालंपिक्स में प्रमोद भगत और कृष्णा नागर ने मेंस सिंगल्स कम्पटीशन में गोल्ड जीता था |

 

1 thought on “पैरालंपिक 2024 : नितेश कुमार ने जीता दूसरा गोल्ड”

Leave a Comment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

0%