Table of Contents
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2024 –
रेमन मैग्सेसे अवार्ड, जिसे ‘एशिया का नोबेल’ भी कहा जाता है, वर्ष 2024 में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जापान के हयाओ मियाजाकी के साथ 3 और व्यक्तियों और थाईलैंड के रूरल डॉक्टर्स मूवमेट को दिया गया है | ये पुरस्कार उन व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करता है जिन्होंने एशिया में समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
वर्ष 2024 में इस पुरष्कार से सम्मानित होने वालों में जापानी स्टूडियो घिबली एनिमेशन कंपनी के को-फाउंडर हयाओ मियाजाकी, भूटान के शिक्षा विद और एजुकेशन चैरिटी लोडेन फाउंडेशन के फाउंडर फुंट्शो,कर्मा, वियतनामी डॉक्टर ग्येन थी नोक फुऔग, इंडोनेशिया की वन संरक्षण कार्यकर्ता फरवीजा फरहान,और थाईलैंड का रूरल डॉक्टर्स मूवमेट शामिल है | इन सभी के कार्यों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विजेता | योगदान / उपलब्धि |
---|---|
मियाज़ाकी हायाओ, जापान | प्रसिद्ध जापानी एनिमेटर हायाओ मियाज़ाकी ‘प्रिंसेस मोनोनोके’, ‘स्पिरिटेड अवे’, ‘हाउल्स मूविंग कैसल’, ‘माई नेबर टोटोरो’ और ‘द बॉय एंड द हेरॉन’ जैसी कई फिल्मों को निर्देशित करने के लिए जाने जाते है | |
गुयेन थी न्गोक फुओंग, वियतनाम | इन्होनें वियतनाम युद्ध के दौरान डॉक्टर के रूप में कार्य किया था। |
फरवीज़ा फरहान, इंडोनेशिया | फरवीज़ा फरहान ने लम्पूंग इंफ्लुएंस के विरुद्ध लड़ते हुए Haka की स्थापना की। |
फुंट्शो,कर्मा, भूटान | फुंट्शो,कर्मा, एक भूटानी विचारक हैं जिन्होंने 1999 में लोदेन (Loden) फाउंडेशन की स्थापना की है। |
रूरल डॉक्टर मूवमेंट (Rural Doctors Movement), थाईलैंड | रूरल डॉक्टर मूवमेंट (RDM), ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक विशेष योगदान माना है। |
वर्ष 2023 में कैंसर पीड़ित मरीजों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य करने वाले असम के प्रख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. रवि कन्नन को रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड दिया गया था |
एशिया का सर्वोच्च सम्मान :-
- रेमन मैग्सेसे पुरस्कार स्थापना 1958 में की गई थी |
- इसका पुरस्कार का नाम फिलिपींस के पूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे के नाम पर रखा गया है
- यह एशिया का सर्वोच्च सम्मान है
- इसे एशिया महाद्वीप का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है
- यह पुरस्कार रेमन मैग्सेसे के जन्मदिवस 31 अगस्त को फिलीपींस के मनीला में रेमन मैग्सेसे अवार्ड्स फाउंडेशन (RMAF) द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है
- इस पुरस्कार में रेमन मैग्सेसे की उभरी हुई छवि वाला एक पदक, एक प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
पुरस्कार श्रेणियाँ :-
- सरकारी सेवा
- सार्वजनिक सेवा
- सामुदायिक नेतृत्व
- पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला
- शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ
- उभरता नेतृत्व
नोट:- साल 2009 से नए परिवर्तनों के अनुसार अब ये पुरस्कार निर्धारित श्रेणियों में ही नहीं बल्कि उभरते नेतृत्व के क्षेत्र में भी दिया जाता है |