✦ Army Study Current Affairs:-
13 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
13 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. भारतीय पर्यटन स्थलों के डिजिटल प्रचार को मजबूत करने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने किस कंपनी के साथ समझौता किया हैं?
A. माइक्रोसॉफ्ट इंडिया
B. अमेजन इंडिया
C. गूगल इंडिया
D. मेटा इंडिया
उत्तर: C) गूगल इंडिया
व्याख्या:
- पर्यटन मंत्रालय और गूगल इंडिया के बीच यह समझौता भारतीय पर्यटन स्थलों के डिजिटल प्रचार के लिए किया गया है।
- इसमें डिजिटल तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा आधारित जानकारी का उपयोग करके पर्यटकों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाया जाएगा।
प्रश्न 02. भारत का पहला इंडोर वनस्पति उद्यान कहाँ स्थापित किया जाएगा?
A. लखनऊ
B. पटना
C. जयपुर
D. भोपाल
उत्तर: B) पटना
व्याख्या:
- भारत का पहला इंडोर वनस्पति उद्यान बिहार की राजधानी पटना में जेपी गंगा पथ के पास विकसित किया जाएगा।
- लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस उद्यान में नियंत्रित वातावरण के माध्यम से दुर्लभ पौधों का संरक्षण किया जाएगा।
प्रश्न 03. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. महेश कुमार दीक्षित
B. अमित गर्ग
C. आलोक कुमार मित्तल
D. संजय कुमार
उत्तर: B) अमित गर्ग
व्याख्या:
- वरिष्ठ IPS अधिकारी अमित गर्ग को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।
- NCRB देश में अपराध संबंधी आंकड़ों, आपराधिक रिकॉर्ड और पुलिस सूचना प्रणालियों के प्रबंधन की प्रमुख संस्था है।
प्रश्न 04. हाल ही में किस देश ने प्रशांत महासागर में JL-3 परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
A. उत्तर कोरिया
B. जापान
C. चीन
D. रूस
उत्तर: C) चीन
व्याख्या:
- चीन ने परमाणु ऊर्जा संचालित पनडुब्बी से प्रशांत महासागर की ओर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
प्रश्न 05. हाल ही में वन हेल्थ दृष्टिकोण के तहत राष्ट्रीय मॉक ड्रिल ‘पशुजन्य युद्ध अभ्यास’ आयोजन कहाँ किया गया?
A. राजस्थान
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. गुजरात
उत्तर: C) मध्य प्रदेश
व्याख्या:
- राष्ट्रीय स्तर का पशुजन्य युद्ध अभ्यास मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के खारी गांव में आयोजित किया गया।
- इसका उद्देश्य वन हेल्थ दृष्टिकोण के तहत पशुजन्य रोगों के प्रकोप से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की जांच करना था।
प्रश्न 06. हाल ही में कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज 2026 से किसे सम्मानित किया गया?
A. जमीर नजीर
B. शुभांशु शुक्ला
C. चंद्रशेखरन रघुराम
D. तारिक रहमान
उत्तर: A) जमीर नजीर
व्याख्या:
- त्रिनिदाद और टोबैगो के लेखक जमीर नजीर को उनकी कहानी ‘The Serpent in the Grove’ के लिए कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज 2026 से सम्मानित किया गया।
- यह प्रतिष्ठित पुरस्कार राष्ट्रमंडल देशों के उभरते साहित्यकारों और अप्रकाशित लघु कहानियों को अंतरराष्ट्रीय पहचान प्रदान करता है।
प्रश्न 07. हाल ही में किस राज्य के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम को भारत का 21वां ‘डेजिग्नेटेड रिपोजिटरी’ घोषित किया है?
A. मेघालय
B. मिजोरम
C. मणिपुर
D. असम
उत्तर: B) मिजोरम
व्याख्या:
- मिजोरम के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम को भारत का 21वां ‘डेजिग्नेटेड रिपोजिटरी’ घोषित किया गया है।
- यहां जैविक नमूनों को वैज्ञानिक अध्ययन, दस्तावेजीकरण और दीर्घकालीन संरक्षण के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
प्रश्न 08. हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का कार्यभार किसने संभाला है?
A. अमित गर्ग
B. संजय कुमार
C. चंद्रशेखरन रघुराम
D. जयंत चौधरी
उत्तर: C) चंद्रशेखरन रघुराम
व्याख्या:
- रियर एडमिरल चंद्रशेखरन रघुराम ने हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है।
प्रश्न 09. इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. अमित गर्ग
B. महेश दीक्षित
C. राजीव रंजन
D. अजीत डोभाल
उत्तर: B) महेश दीक्षित
व्याख्या:
- महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। वे 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं।
- उन्होंने तपन कुमार डेका का स्थान लिया है और उन्हें दो वर्ष का कार्यकाल प्रदान किया गया है।
प्रश्न 10. ‘The Second Orbit’ नामक आत्मकथा किस भारतीय अंतरिक्ष यात्री से संबंधित है?
A. राकेश शर्मा
B. ओम बिरला
C. शुभांशु शुक्ला
D. प्रशांत नायर
उत्तर: C) शुभांशु शुक्ला
व्याख्या:
- ‘The Second Orbit: Belief of a Man… Dreams of 1.4 Billion Hearts’ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का संस्मरण है।
- इस पुस्तक में उनके अंतरिक्ष मिशन, प्रशिक्षण, संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा से जुड़े अनुभव शामिल हैं।
प्रश्न 11. चर्चा में रही राजोलीबांडा डायवर्जन परियोजना को किस नदी पर बनाया गया है?
A. तुंगभद्रा नदी
B. झेलम नदी
C. यमुना नदी
D. लूनी नदी
उत्तर: A) तुंगभद्रा नदी
व्याख्या:
- राजोलीबांडा डायवर्जन परियोजना को कर्नाटक के रायचूर जिले में तुंगभद्रा नदी पर बनाया गया है।
- यह कर्नाटक और तेलंगाना से संबंधित अंतरराज्यीय सिंचाई परियोजना है, जिसका निर्माण वर्ष 1958 में पूरा हुआ था।
प्रश्न 12. हाल ही में FIFA द्वारा किस देश के फुटबॉल संघ को निलंबित किया गया है?
A. पाकिस्तान
B. नेपाल
C. श्रीलंका
D. बांग्लादेश
उत्तर: B) नेपाल
व्याख्या:
- FIFA ने ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन को तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप और प्रशासनिक नियमों के उल्लंघन के कारण निलंबित किया गया है।
- निलंबन के दौरान नेपाल की राष्ट्रीय टीमें और क्लब FIFA तथा AFC की आधिकारिक प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकते।
प्रश्न 13. चर्चा में रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का संबंध किस राज्य से है?
A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. बिहार
उत्तर: B) उत्तर प्रदेश
व्याख्या:
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार की बालिका कल्याण और शिक्षा प्रोत्साहन योजना है।
- इसके अंतर्गत पात्र बालिकाओं को जन्म से उच्च शिक्षा तक विभिन्न चरणों में कुल 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
प्रश्न 14. हाल ही में अबिया अहमद को किस देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
A. दक्षिण अफ्रीका
B. इंडोनेशिया
C. इथियोपिया
D. अफगानिस्तान
उत्तर: C) इथियोपिया
व्याख्या:
- प्रधानमंत्री अबिया अहमद की प्रॉस्पेरिटी पार्टी ने इथियोपिया के संसदीय चुनाव में भारी बहुमत प्राप्त किया।
- उनकी पार्टी ने 438 सीटें जीतीं।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 11 July 2026 Current Affairs Quiz
➞ 10 July 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

