✦ Army Study Current Affairs:-
11 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
11 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. उरुग्वे में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. डॉ. बिनॉय जॉर्ज
B. अमित गर्ग
C. जमीर नजीर
D. तारिक रहमान
उत्तर: A) डॉ. बिनॉय जॉर्ज
व्याख्या:
- भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी डॉ. बिनॉय जॉर्ज को उरुग्वे में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
- वे 2006 बैच के IFS अधिकारी हैं।
प्रश्न 02. हाल ही में GI Tag प्राप्त करने वाला ‘बालम खीरा’ किस राज्य के रतलाम जिले की प्रसिद्ध कृषि उपज है?
A. राजस्थान
B. उत्तर प्रदेश
C. बिहार
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: D) मध्य प्रदेश
व्याख्या:
- बालम खीरा मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में उगाई जाने वाली विशेष पारंपरिक कृषि उपज है।
- GI Tag मिलने से इसकी भौगोलिक पहचान को कानूनी सुरक्षा तथा किसानों को बेहतर बाजार और निर्यात के अवसर मिलेंगे।
प्रश्न 03. हाल ही में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का 27वां सदस्य देश कौन बना है?
A. सऊदी अरब
B. नेपाल
C. इंडोनेशिया
D. बांग्लादेश
उत्तर: D) बांग्लादेश
व्याख्या:
- बांग्लादेश हाल ही में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होने वाला 27वां सदस्य देश बना है।
- भारत द्वारा शुरू किया गया यह गठबंधन बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा के संरक्षण पर केंद्रित है।
प्रश्न 04. भारत को QS World Future Skills Index 2027 में कौन सा स्थान मिला?
A. 10वां
B. 13वां
C. 27वां
D. 45वां
उत्तर: B) 13वां
व्याख्या:
- भारत को QS World Future Skills Index 2027 में विश्व स्तर पर 13वां स्थान प्राप्त हुआ।
- भारत दक्षिण एशिया और निम्न-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला देश रहा।
प्रश्न 05. 100 वर्ष की आयु में निधन के कारण चर्चा में रहे एलन ग्रीनस्पैन किस क्षेत्र से संबंधित थे?
A. चित्रकला
B. अभिनय
C. अर्थशास्त्र
D. शास्त्रीय गायन
उत्तर: C) अर्थशास्त्र
व्याख्या:
- एलन ग्रीनस्पैन अमेरिका के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और फेडरल रिजर्व के पूर्व अध्यक्ष थे।
- उन्होंने 1987 से 2006 तक चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों के कार्यकाल के दौरान फेडरल रिजर्व का नेतृत्व किया।
प्रश्न 06. 2026 से 2036 के लिए किस राज्य सरकार ने ‘डीप सी फिशिंग मिशन’ को मंजूरी दी है?
A. केरल
B. मणिपुर
C. ओडिशा
D. असम
उत्तर: C) ओडिशा
व्याख्या:
- ओडिशा सरकार ने साल 2026–2036 के लिए ‘डीप सी फिशिंग मिशन’ को मंजूरी दी है।
- इसका उद्देश्य ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देना और गहरे समुद्री मत्स्य संसाधनों का सतत विकास करना है।
प्रश्न 07. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने वाले नेमार किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं?
A. फुटबॉल
B. क्रिकेट
C. टेनिस
D. वॉलीबॉल
उत्तर: A) फुटबॉल
व्याख्या:
- नेमार ब्राजील के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2026 FIFA World Cup में ब्राजील के बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है।
- नेमार ने ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए 130 मैचों में 80 गोल किए और वे देश के सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे।
प्रश्न 08. किस देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘बिंटांग आदिपूर्ण’ सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया है?
A. इंडोनेशिया
B. मलेशिया
C. म्यांमार
D. फिलीपींस
उत्तर: A) इंडोनेशिया
व्याख्या:
- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘बिंटांग आदिपूर्ण’ सम्मान प्रदान किया।
- यह इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो भारत-इंडोनेशिया संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया।
प्रश्न 09. किस राज्य के ‘सिरसा किन्नू’ को GI Tag मिला?
A. पंजाब
B. हरियाणा
C. हिमाचल प्रदेश
D. उत्तराखंड
उत्तर: B) हरियाणा
व्याख्या:
- सिरसा किन्नू हरियाणा के सिरसा जिले में उत्पादित रसदार और खट्टा-मीठा फल है।
- इसे मार्च 2026 में GI Tag किया गया।
प्रश्न 10. हाल ही में उत्तर कोरिया में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?
A. संजीव जैन
B. विकास स्वरूप
C. गोपाल बागले
D. तरणजीत सिंह संधू
उत्तर: A) संजीव जैन
व्याख्या:
- विदेश मंत्रालय ने संजीव जैन को उत्तर कोरिया में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है।
- संजीव जैन 2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं।
प्रश्न 11. ICC महिला T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का खिताब निम्नलिखित में से किस देश की टीम ने जीता है?
A. भारत
B. इंग्लैंड
C. ऑस्ट्रेलिया
D. न्यूजीलैंड
उत्तर: C) ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या:
- ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर ICC महिला T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता।
- ऑस्ट्रेलिया का महिला T-20 वर्ल्ड कप में यह सातवां खिताब था।
प्रश्न 12. केंद्रीय गृह मंत्रालय में नए अतिरिक्त सचिव के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
A. गोविंद मोहन
B. प्रवीण वशिष्ठ
C. प्रशांत सीताराम
D. आनंद स्वरूप रूप
उत्तर: C) प्रशांत सीताराम
व्याख्या:
- लोकहांडे प्रशांत सीताराम को केंद्रीय गृह मंत्रालय में नए अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 13. साहित्यिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘इंटरनेशनल बुकर प्राइज’ का नाम बदलकर अब क्या कर दिया गया है?
A. बुखमैन इंटरनेशनल बुकर प्राइज
B. बुकर ग्लोबल अवार्ड
C. द इंटरनेशनल अवार्ड
D. बुकर प्राइज फॉर फिक्शन
उत्तर: A) बुखमैन इंटरनेशनल बुकर प्राइज
व्याख्या:
- इंटरनेशनल बुकर प्राइज को नए प्रायोजन के बाद बुखमैन इंटरनेशनल बुकर प्राइज नाम दिया जाएगा।
- यह पुरस्कार अनूदित साहित्य को बढ़ावा देता है और विजेता लेखक तथा अनुवादक दोनों को सम्मानित करता है।
प्रश्न 14. निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा घोषित ‘मिशन आगमन’ को किस रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा?
A. PSLV
B. GSLV
C. विक्रम एस (Vikram-S)
D. विक्रम-1 (Vikram-1)
उत्तर: D) विक्रम-1
व्याख्या:
- Skyroot Aerospace का Mission Aagaman भारत के पहले निजी orbital-class rocket विक्रम-1 (Vikram-1) से जुड़ा है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 10 July 2026 Current Affairs Quiz
➞ 09 July 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

