✦ Army Study Current Affairs:-
10 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
10 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार तीजन बाई, जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस कला-विधा से संबंधित थीं?
A. शास्त्रीय नृत्य
B. लोक गायन
C. पारंपरिक चित्रकला
D. रंगमंच अभिनय
उत्तर: B) लोक गायन
व्याख्या:
- तीजन बाई छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका थीं।
- उन्होंने महाभारत की कथाओं पर आधारित इस गायन शैली को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।
- कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 02. Global Passport Index 2026 में भारत को कौन से स्थान पर रहा?
A. 80वां
B. 120वां
C. 125वां
D. 135वां
उत्तर: C) 125वां
व्याख्या:
- Global Passport Index 2026 में भारत को 125वां स्थान मिला है।
- भारतीय पासपोर्ट धारकों को 26 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा है।
प्रश्न 03. केइको फुजीमोरी हाल ही में किस देश की राष्ट्रपति बनी हैं?
A. बोलीविया
B. कोलंबिया
C. वेनेजुएला
D. पेरू
उत्तर: D) पेरू
व्याख्या:
- केइको फुजीमोरी को 2026 के राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया गया है। वह पेरू की नयी राष्ट्रपति बनी हैं।
प्रश्न 04. हाल ही में साहित्य और कला के क्षेत्र में दिया जाने वाला पहला प्रतिष्ठित ‘NBT भूषण सम्मान’ किसे प्रदान किया गया है?
A. कुमार विश्वास
B. गुलजार
C. जावेद अख्तर
D. प्रसून जोशी
उत्तर: D) प्रसून जोशी
व्याख्या:
- प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और रचनात्मक व्यक्तित्व प्रसून जोशी को पहला NBT भूषण सम्मान प्रदान किया गया है।
- यह सम्मान साहित्य, कला, संस्कृति, रचनात्मकता और जनसंचार के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है।
प्रश्न 05. उत्तर प्रदेश के किस नगर का नाम बदलकर ‘परशुराम पुरी’ किया गया है?
A. फैजाबाद
B. जलालाबाद
C. मुरादाबाद
D. फिरोजाबाद
उत्तर: B) जलालाबाद
व्याख्या:
- शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदल कर ‘परशुराम पुरी’ किया गया है।
प्रश्न 06. हाल ही में चर्चा में रही I-2SEA सबमरीन केबल सिस्टम परियोजना का संबंध किन देशों से है?
A. भारत, श्रीलंका और मालदीव
B. थाईलैंड, म्यांमार और भारत
C. भारत, मलेशिया और सिंगापुर
D. वियतनाम, लाओस और कंबोडिया
उत्तर: C) भारत, मलेशिया और सिंगापुर
व्याख्या:
- I-2SEA एक लगभग 3,600 किलोमीटर लंबी समुद्री केबल परियोजना है, जो भारत को मलेशिया और सिंगापुर से जोड़ेगी।
- इसका उद्देश्य AI, Cloud Computing और हाई-स्पीड डेटा कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।
प्रश्न 07. हाल ही में चर्चा में रहे मोबाइल प्लेटफॉर्म LokOS का संबंध किस योजना से है?
A. DAY-NRLM
B. VB-G RAMG
C. PM-CARES
D. AB-PMJAY
उत्तर: A) DAY-NRLM
व्याख्या:
- LokOS प्लेटफॉर्म दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) से संबंधित है।
- इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण महिलाओं, बचत, ऋण और आजीविका गतिविधियों का डिजिटल प्रबंधन करना है।
प्रश्न 08. हाल ही में वैभव सूर्यवंशी 15 वर्ष की आयु में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड किसके नाम था?
A. रोहित शर्मा
B. सचिन तेंदुलकर
C. विराट कोहली
D. महेंद्र सिंह धोनी
उत्तर: B) सचिन तेंदुलकर
व्याख्या:
- वैभव सूर्यवंशी ने 15 वर्ष 99 दिन की आयु में इंग्लैंड के विरुद्ध T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और भारत के सबसे युवा पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने।
- इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 1989 में 16 वर्ष की आयु में पाकिस्तान के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।
प्रश्न 09. हाल ही में भारत की 24वीं तेल रिफाइनरी का उद्घाटन कहाँ हुआ है?
A. बाड़मेर
B. बालोतरा
C. जैसलमेर
D. बीकानेर
उत्तर: B) बालोतरा
व्याख्या:
- प्रधानमंत्री ने हाल ही में बालोतरा जिले के पचपदरा में HPCL राजस्थान रिफाइनरी परियोजना का उद्घाटन किया।
- यह राजस्थान की पहली रिफाइनरी और 9 मिलियन मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता वाला एकीकृत रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल परिसर है।
प्रश्न 10. हाल ही में विश्व बैंक के आय वर्गीकरण में भारत के किस पड़ोसी देश को ‘अपर-मिडिल इनकम’ श्रेणी में शामिल किया गया है?
A. नेपाल
B. श्रीलंका
C. भूटान
D. बांग्लादेश
उत्तर: B) श्रीलंका
व्याख्या:
- विश्व बैंक के 2026–27 आय वर्गीकरण में श्रीलंका को अपर-मिडिल इनकम अर्थव्यवस्था की श्रेणी में शामिल किया गया है।
- विश्व बैंक देशों को प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय के आधार पर निम्न आय, निम्न-मध्यम आय, अपर-मिडिल इनकम और उच्च आय श्रेणियों में विभाजित करता है।
प्रश्न 11. हाल ही में भारत ने UNCTAD के उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के 9वें सत्र की अध्यक्षता कहाँ की है?
A. जिनेवा
B. न्यूयॉर्क
C. रोम
D. मॉन्ट्रियल
उत्तर: A) जिनेवा
व्याख्या:
- भारत ने 6 से 8 जुलाई 2026 तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित UNCTAD के 9वें सत्र की अध्यक्षता की।
- इस बैठक में उपभोक्ता संरक्षण कानून, उत्पाद सुरक्षा, सीमा-पार विवाद समाधान और सतत उपभोग जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
प्रश्न 12. हाल ही में किस देश में शांति स्थापना मिशन के लिए भारतीय सेना के 651 जवानों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है?
A. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
B. फिलिस्तीन
C. सोमालिया
D. सूडान
उत्तर: A) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
व्याख्या:
- भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में MONUSCO मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक प्रदान किया गया है।
- यह सम्मान उत्तरी किवु प्रांत के साके में आयोजित समारोह के दौरान दिया गया।
प्रश्न 13. हाल ही में ISRO ने गगनयान मिशन के लिए SOLVE Solid Motor का पहला ग्राउंड टेस्ट कहाँ किया है?
A. मध्य प्रदेश
B. आंध्र प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. राजस्थान
उत्तर: B) आंध्र प्रदेश
व्याख्या:
- ISRO ने 3 जुलाई 2026 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में SOLVE Solid Motor का पहला ग्राउंड टेस्ट सफलतापूर्वक किया।
- SOLVE का पूरा नाम Sub-Orbital Launch Vehicle for Experiments है, जिसका उपयोग गगनयान परीक्षण मिशनों में वास्तविक परिस्थितियों का अनुकरण करने के लिए किया जाएगा।
प्रश्न 14. विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए आयोजित 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 का प्रथम पुरस्कार किसने जीता है?
A. दिल्ली विश्वविद्यालय
B. कश्मीर विश्वविद्यालय
C. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
D. हैदराबाद विश्वविद्यालय
उत्तर: B) कश्मीर विश्वविद्यालय।
व्याख्या:
- कश्मीर विश्वविद्यालय ने 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- इस प्रतियोगिता का आयोजन संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा विद्यार्थियों में संसदीय प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वस्थ वाद-विवाद की समझ विकसित करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 15. हाल ही में सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने के लिए ‘मिशन कायाकल्प’ किस सरकार ने शुरू किया है?
A. दिल्ली
B. चंडीगढ़
C. जम्मू-कश्मीर
D. लद्दाख
उत्तर: A) दिल्ली
व्याख्या:
- दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढाँचे को आधुनिक, सुरक्षित और छात्र-अनुकूल बनाने के लिए मिशन कायाकल्प शुरू किया है।
- इस मिशन के अंतर्गत कक्षाओं की मरम्मत, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और हरित स्कूल परिसर विकसित किए जाएंगे।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 09 July 2026 Current Affairs Quiz
➞ 08 July 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

