Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 6, 2026

Follow

06 July 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

06 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


06 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में ‘जेजू फोरम फॉर पीस एंड प्रॉस्पेरिटी 2026’ का आयोजन किस देश में किया गया है?

A. जापान
B. ऑस्ट्रेलिया
C. दक्षिण कोरिया
D. ब्राजील

उत्तर: C) दक्षिण कोरिया

व्याख्या:

  • जेजू फोरम का आयोजन दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप पर किया जाता है।
  • इस मंच का मुख्य उद्देश्य शांति, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर वैश्विक चर्चा को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 02. हाल ही में बिना आंखों वाली, जमीन के नीचे रहने वाली मछली की एक नई प्रजाति “गिचकर नाकाना” की खोज किस राज्य में की गई है?

A. झारखंड
B. बिहार
C. ओडिशा
D. असम

उत्तर: D) असम

व्याख्या:

  • गिचक नाकाना नाम की बिना आंखों वाली भूमिगत मछली असम में खोजी गई है।
  • यह मछली भूमिगत जल स्रोतों में रहती है और पूर्वोत्तर भारत की जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण खोज है।

प्रश्न 03. भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने हाल ही में ‘ICGS अक्षय’ को अपने बेड़े में कहां शामिल किया है?

A. गोवा
B. महाराष्ट्र
C. पश्चिम बंगाल
D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: A) गोवा

व्याख्या:

  • भारतीय तटरक्षक बल ने ICGS अक्षय को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, गोवा में सेवा में शामिल किया है।
  • यह Fast Patrol Vessel समुद्री निगरानी, बचाव और तटीय सुरक्षा में मदद करेगा।

प्रश्न 04. हाल ही में किस भारतीय एथलीट ने लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर 6.88 मीटर की छलांग लगाई है?

A. शैली सिंह
B. गैलिना चिस्त्याकोवा
C. एन्सी सोजन
D. मलाईका मिहाम्बो

उत्तर: C) एन्सी सोजन

व्याख्या:

  • एन्सी सोजन ने लंबी कूद में 6.88 मीटर की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
  • उन्होंने अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना 6.83 मीटर रिकॉर्ड तोड़ा है।

प्रश्न 05. ‘वर्ल्ड हाइड्रोपावर आउटलुक 2026’ के अनुसार कुल स्थापित जलविद्युत क्षमता में भारत किस स्थान पर है?

A. दूसरे
B. तीसरे
C. पांचवें
D. चौथे

उत्तर: C) पांचवें

व्याख्या:

  • वर्ल्ड हाइड्रोपावर आउटलुक 2026 के अनुसार भारत कुल स्थापित जलविद्युत क्षमता में दुनिया में पांचवें स्थान पर है।
  • भारत ने 2025 में जलविद्युत क्षमता में वृद्धि की है और रूस को पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया।

प्रश्न 06. भारत के नए विदेश सचिव के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

A. अनुभव कुमार
B. विवेक मिश्रा
C. सुनील मित्तल
D. विक्रम मिस्री

उत्तर: D) विक्रम मिस्री

व्याख्या:

  • विक्रम मिस्री ने को भारत के नए विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • वे 1989 बैच के IFS अधिकारी हैं और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं।

प्रश्न 07. ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान एवं ग्रामीण आजीविका मिशन’ (VB-G RAMG) अधिनियम 2026 पूरे देश में किस तिथि से लागू किया गया है?

A. 1 मई 2026
B. 1 जून 2026
C. 1 जुलाई 2026
D. 1 अप्रैल 2026

उत्तर: C) 1 जुलाई 2026

व्याख्या:

  • VB-G RAM G यानी विश्वकर्मा श्रम सम्मान एवं ग्रामीण आजीविका मिशन 1 जुलाई 2026 से लागू किया गया है।
  • इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सुरक्षा और मजदूरी दरों को मजबूत करना है।

प्रश्न 08. मलेशिया में भारत के नए राजदूत के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

A. सोमनाथ घोष
B. संजय कुमार
C. आलोक अवस्थी
D. जयेन्द्र सिंह

उत्तर: A) सोमनाथ घोष

व्याख्या:

  • सोमनाथ घोष को मलेशिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
  • वे 1997 बैच के IFS अधिकारी हैं और नियुक्ति से पहले शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत (Consul General) थे।

प्रश्न 09. 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन का आयोजन हाल ही में कहां किया गया?

A. नई दिल्ली
B. जयपुर
C. नासिक
D. मुंबई

उत्तर: B) जयपुर

व्याख्या:

  • 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन का आयोजन जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में किया गया।
  • इसमें डिजिटल गवर्नेंस, नागरिक सेवाओं और टेक्नोलॉजी आधारित प्रशासन पर चर्चा हुई।

प्रश्न 10. सनाए ताकाइची हाल ही में भारत की आधिकारिक यात्रा पर रही हैं, वह किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं?

A. फ्रांस
B. ब्रिटेन
C. जापान
D. रूस

उत्तर: C) जापान

व्याख्या:

  • सनाए ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। हाल ही में उन्होंने भारत की आधिकारिक यात्रा की।
  • इस वार्ता में AI, ऊर्जा, रक्षा और आर्थिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर जोर दिया गया।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

04 July 2026 Current Affairs Quiz
03 July 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment