✦ Army Study Current Affairs:-
07 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
07 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में EU काउंसिल की छह-मासिक घूर्णी अध्यक्षता किस देश ने संभाली?
A. डेनमार्क
B. आयरलैंड
C. स्वीडन
D. नीदरलैंड
उत्तर: B) आयरलैंड
व्याख्या:
- 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आयरलैंड ने Council of the European Union की घूर्णी अध्यक्षता संभाली है।
- यूरोपीय संघ में ब्रेक्सिट के बाद 27 सदस्य देश हैं और इसकी अध्यक्षता हर छह महीने में बदलती है।
प्रश्न 02. 2026 में विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप का कौन सा संस्करण आयोजित हुआ?
A. 135वां
B. 149वां
C. 139वां
D. 150वां
उत्तर: C) 139वां
व्याख्या:
- विंबलडन 2026 का 139वां संस्करण लंदन, इंग्लैंड में आयोजित किया गया।
- विंबलडन दुनिया का सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है।
प्रश्न 03. हाल ही में भारत के 97वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
A. हर्षवर्धन जीबी
B. एथन वाज
C. अरण्यक घोष
D. प्रणेश एम
उत्तर: A) हर्षवर्धन जीबी
व्याख्या:
- चेन्नई के हर्षवर्धन जीबी ने भारत के 97वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने की उपलब्धि हासिल की।
- भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद थे, जबकि एथन वाज और अरण्यक घोष भी भारत के हालिया ग्रैंडमास्टरों में शामिल हैं।
प्रश्न 04. भारत की पहली सैटेलाइट-आधारित हेलीकॉप्टर लैंडिंग प्रक्रिया को किस राज्य में मंजूरी मिली?
A. कर्नाटक
B. केरल
C. आंध्र प्रदेश
D. तमिलनाडु
उत्तर: C) आंध्र प्रदेश
व्याख्या:
- भारत की पहली सैटेलाइट-आधारित हेलीकॉप्टर लैंडिंग प्रक्रिया को आंध्र प्रदेश में मंजूरी दी गई है।
- यह प्रणाली हेलीकॉप्टर को सैटेलाइट नेविगेशन की मदद से सुरक्षित लैंडिंग कराने में सहायता करती है।
प्रश्न 05. हाल ही में चर्चा में रही ‘7 × 7 × 7’ रणनीति किस अभियान से संबंधित है?
A. टीबी मुक्त भारत अभियान
B. एनीमिया मुक्त भारत अभियान
C. कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम
D. डिजिटल स्वास्थ्य मिशन
उत्तर: B) एनीमिया मुक्त भारत अभियान
व्याख्या:
- एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत 7 × 7 × 7 रणनीति को लागू किया गया है।
- इसमें 7 beneficiary groups, 7 interventions और 7 institutional mechanisms को शामिल किया गया है।
प्रश्न 06. हाल ही में USISPF Global Leadership Award 2026 से किस भारतीय उद्योगपति को सम्मानित किया गया?
A. रतन टाटा
B. मुकेश अंबानी
C. आनंद महिंद्रा
D. सुनील भारती मित्तल
उत्तर: D) सुनील भारती मित्तल
व्याख्या:
- सुनील भारती मित्तल को USISPF Global Leadership Award 2026 से सम्मानित किया गया।
- यह सम्मान भारत-अमेरिका के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने वाले प्रमुख नेताओं को दिया जाता है।
प्रश्न 07. 54वीं वर्ल्ड रोइंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कहाँ किया जायेगा ?
A. स्विट्जरलैंड
B. डेनमार्क
C. नीदरलैंड
D. फिनलैंड
उत्तर: C) नीदरलैंड
व्याख्या:
- 2026 World Rowing Championships का आयोजन नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में किया जाएगा।
प्रश्न 08. RBI ने हाल ही में किसे नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है?
A. संजय मल्होत्रा
B. रवि शंकर
C. रोहित जैन
D. संजीव सान्याल
उत्तर: B) रवि शंकर
व्याख्या:
- भारतीय रिजर्व बैंक ने रवि शंकर को नया कार्यकारी निदेशक (Executive Director) नियुक्त किया है।
- वे RBI के Department of Statistics and Information Management से जुड़े कार्यों को देखेंगे।
प्रश्न 09. किस राज्य की आदिवासी फसलों सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी और छत्रिया धान को GI टैग प्रदान किया गया है?
A. मध्य प्रदेश
B. छत्तीसगढ़
C. झारखंड
D. ओडिशा
उत्तर: A) मध्य प्रदेश
व्याख्या:
- मध्य प्रदेश की सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी और छत्रिया धान जैसी पारंपरिक फसलों को GI
टैगमिला। - यह मान्यता पारंपरिक कृषि, स्थानीय पहचान और आदिवासी किसानों के उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद करती है।
प्रश्न 10. प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े Special Protection Group का नया निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
A. बी श्रीनिवासन
B. तेजेंद्र सिंह
C. अमित कुमार
D. आशुतोष दीक्षित
उत्तर: C) अमित कुमार
व्याख्या:
- वरिष्ठ IPS अधिकारी अमित कुमार को Special Protection Group (SPG) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।
- SPG मुख्य रूप से प्रधानमंत्री और निर्धारित सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों की सुरक्षा से जुड़ा विशेष बल है।
प्रश्न 11. हाल ही में लक्ष्य और उज्ज्वल की रोइंग जोड़ी ने किस देश में आयोजित वर्ल्ड रोइंग कप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता?
A. कनाडा
B. स्विट्जरलैंड
C. फिनलैंड
D. जर्मनी
उत्तर: B) स्विट्जरलैंड
व्याख्या:
- भारत की लक्ष्य और उज्ज्वल कुमार सिंह की जोड़ी ने वर्ल्ड रोइंग कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पहला ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता।
- यह उपलब्धि स्विट्जरलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में Lightweight Men’s Double Sculls स्पर्धा से जुड़ी रही।
प्रश्न 12. संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी SDG Index 2026 में भारत को कौन सा स्थान मिला?
A. 84वां
B. 94वां
C. 104वां
D. 114वां
उत्तर: B) 94वां
व्याख्या:
- Sustainable Development Report 2026 में भारत को 94वीं रैंक मिली, जबकि फ़िनलैंड पहले स्थान पर रहा।
- SDG Index गरीबी, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलवायु और समानता जैसे 17 Sustainable Development Goals पर देशों की प्रगति मापता है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 04 July 2026 Current Affairs Quiz
➞ 03 July 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

