✦ Army Study Current Affairs:-
04 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
04 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में किसे 71वें अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
A. डॉ. फ्लोरेंस राबियर
B. डॉ. सेलेस्टे साउलो
C. डॉ. जेम्स हैनसेन
D. मनोहर चौधरी
उत्तर: A) डॉ. फ्लोरेंस राबियर
व्याख्या:
- डॉ. फ्लोरेंस राबियर को WMO के 71वें International Meteorological Organization Prize से सम्मानित किया गया है।
- उन्हें Numerical Weather Prediction और Satellite Data Assimilation में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान मिला।
प्रश्न 02. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के नए निदेशक के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
A. संजीव राणा
B. उपेन्द्र पी. राजीव
C. अशोक सिंह
D. ललित नेगी
उत्तर: B) उपेन्द्र पी. राजीव
व्याख्या:
- उपेन्द्र पी. राजीव को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।
- VSSC, ISRO का प्रमुख केंद्र है और यह तिरुवनंतपुरम, केरल में स्थित है।
प्रश्न 03. भारत का पहला ऑफशोर एयरपोर्ट किस राज्य में बनाया जाएगा?
A. तमिलनाडु
B. तेलंगाना
C. महाराष्ट्र
D. केरल
उत्तर: C) महाराष्ट्र
व्याख्या:
- भारत का पहला ऑफशोर एयरपोर्ट महाराष्ट्र के पालघर के पास विकसित करने की योजना है।
- यह प्रोजेक्ट समुद्र तट/अपतटीय क्षेत्र में बनाया जाएगा, जिससे कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
प्रश्न 04. हाल ही में किसे HDFC बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
A. राजीव कुमार
B. अक्षय शर्मा
C. राजेन्द्र दास
D. नरोत्तम कुमार
उत्तर: A) राजीव कुमार
व्याख्या:
- राजीव कुमार को HDFC बैंक का अंशकालिक अध्यक्ष बनाया गया है।
- वे भारत के पूर्व वित्त सचिव और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके हैं।
प्रश्न 05. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन बनी हैं?
A. हरमनप्रीत कौर
B. शैफाली वर्मा
C. दीप्ति शर्मा
D. मिताली राज
उत्तर: C) दीप्ति शर्मा
व्याख्या:
- दीप्ति शर्मा भारत की प्रमुख महिला ऑलराउंडर हैं और उन्होंने गेंदबाजी में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।
- वह महिला क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ियों में पहले सतना पर है।
प्रश्न 06.आधिकारिक रूप से कौन सा देश 61 संरक्षित स्थलों के साथ UNESCO की विश्व धरोहर राजधानी बन गया है?
A. जापान
B. इटली
C. म्यांमार
D. इंग्लैंड
उत्तर: B) इटली
व्याख्या:
- इटली UNESCO की विश्व धरोहर राजधानी बन गया है।
- इटली के पास UNESCO की सूची में 61 विश्व धरोहर स्थल हैं।
- यह संख्या इटली की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वास्तुकला विरासत को वैश्विक पहचान देती है।
प्रश्न 07. हाल ही में DRIV का पहला वैश्विक ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
A. रोहित शर्मा
B. विराट कोहली
C. एमएस धोनी
D. शुभमन गिल
उत्तर: C) एमएस धोनी
व्याख्या:
- DRiV ने एमएस धोनी को अपना पहला नेशनल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
- इस साझेदारी का उद्देश्य ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट ब्रांड की पहचान और भरोसा बढ़ाना है।
प्रश्न 08. बेन स्टोक्स किस देश के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. इंग्लैंड
C. बांग्लादेश
D. न्यूजीलैंड
उत्तर: B) इंग्लैंड
व्याख्या:
- बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। वे इंग्लैंड के प्रसिद्ध ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान रहे हैं।
- वे इंग्लैंड के लिए 2019 क्रिकेट विश्व कप और कई बड़े टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।
प्रश्न 09. “एथन वाज” जो हाल ही में भारत के 96वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हैं, किस राज्य से संबंधित हैं?
A. मध्य प्रदेश
B. गुजरात
C. मणिपुर
D. गोवा
उत्तर: D) गोवा
व्याख्या:
- एथन वाज हाल ही में भारत के 96वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हैं। वे गोवा से संबंध रखते हैं।
- उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जरूरी GM Norm पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की।
प्रश्न 10. हाल ही में किस राज्य के बैंगली अरहर को प्रतिष्ठित GI टैग 2026 प्रदान किया गया है?
A. उत्तर प्रदेश
B. केरल
C. मेघालय
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: D) मध्य प्रदेश
व्याख्या:
- बैंगनी अरहर मध्य प्रदेश की पारंपरिक जनजातीय फसल है, जिसे GI Tag मिला है।
- GI टैग से इस फसल को विशेष पहचान मिलेगी और स्थानीय किसानों को लाभ होगा।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 03 July 2026 Current Affairs Quiz
➞ 02 July 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

