✦ Army Study Current Affairs:-
02 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
02 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में भारत का 31वां सेना प्रमुख किसे बनाया गया है?
A. मनोज पांडे
B. बी.एस. राजू
C. धीरज सेठ
D. उपेंद्र द्विवेदी
उत्तर: C) धीरज सेठ
व्याख्या:
- जनरल धीरज सेठ को भारत का 31वाँ थल सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह ली है।
प्रश्न 02. भारत में GST दिवस हर साल किस तारीख को मनाया जाता है?
A. 30 जून
B. 1 जुलाई
C. 2 जुलाई
D. 15 जुलाई
उत्तर: B) 1 जुलाई
व्याख्या:
- भारत में Goods and Services Tax 1 जुलाई 2017 से लागू हुआ था, इसलिए हर साल 1 जुलाई को GST दिवस मनाया जाता है।
- GST को “One Nation, One Tax” की सोच के साथ लाया गया, जिससे अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को सरल और एकीकृत बनाया गया।
प्रश्न 03. हाल ही में भारत के 97वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
A. हर्षवर्धन जीबी
B. आर. प्रज्ञानानंद
C. डी. गुकेश
D. अर्जुन एरिगैसी
उत्तर: A) हर्षवर्धन जीबी
व्याख्या:
- चेन्नई के हर्षवर्धन जीबी भारत के 97वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हैं।
- उन्होंने अंतिम GM नॉर्म हासिल किया और 2500 रेटिंग की ज़रूरी शर्त भी पूरी कर ये खिताब हासिल किया।
प्रश्न 04. RIMPAC 2026 के 30वें संस्करण का आयोजन मुख्य रूप से किस देश के नेतृत्व में हो रहा है?
A. भारत
B. जापान
C. अमेरिका
D. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: C) अमेरिका
व्याख्या:
- RIMPAC 2026 दुनिया का सबसे बड़ा संयुक्त और बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास है, जिसका 30वां संस्करण आयोजित हो रहा है।
- यह अभ्यास U.S. Pacific Fleet के नेतृत्व में 24 जून से 31 जुलाई 2026 तक 31 देशों की भागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है।
प्रश्न 05. 71वें IMO पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
A. पेटेरी तालास
B. माइकल रॉबर्ट्स
C. सेलस्टे साउलो
D. फ्लोरेंस राबियार
उत्तर: D) फ्लोरेंस राबियार
व्याख्या:
- फ्रांस की डॉ. फ्लोरेंस राबियार को WMO के सर्वोच्च सम्मान IMO पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- उन्हें Numerical Weather Prediction और मौसम विज्ञान को व्यावहारिक सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
प्रश्न 06. यमुना जल परियोजना के लिए हरियाणा के साथ किस राज्य ने समझौता किया?
A. राजस्थान
B. पंजाब
C. उत्तर प्रदेश
D. हिमाचल प्रदेश
उत्तर: A) राजस्थान
व्याख्या:
- हरियाणा और राजस्थान ने 29 जून 2026 को यमुना वाटर प्रोजेक्ट बनाने और लागू करने के लिए समझौता किया।
- यह समझौता 1994 के ऊपरी यमुना जल-बंटवारे समझौते को लागू करने से जुड़ा है। इससे राजस्थान को यमुना का पानी मिलने में मदद होगी।
प्रश्न 07. ‘महाकौशल छतरिया चावल’ को GI Tag किस राज्य के कृषि उत्पाद के रूप में मिला है?
A. ओडिशा
B. मध्य प्रदेश
C. छत्तीसगढ़
D. झारखंड
उत्तर: B) मध्य प्रदेश
व्याख्या:
- मध्य प्रदेश की चार स्थानीय फसलों को GI Tag मिला, जिनमें महाकौशल छतरिया चावल भी शामिल है।
- महाकौशल छतरिया चावल मुख्य रूप से जबलपुर और कटनी क्षेत्र से जुड़ा पारंपरिक कृषि उत्पाद है।
प्रश्न 08. जुलाई 2026 में भारतीय वायु सेना के 51वें उप प्रमुख के रूप में किसने कार्यभार संभाला?
A. संदीप जैन
B. आशुतोष दीक्षित
C. अमित कुमार
D. मनोज पांडे
उत्तर: B) आशुतोष दीक्षित
व्याख्या:
- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना के 51वें वायु सेना उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 09. जून 2026 में HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है?
A. अतनु चक्रवर्ती
B. केकी मिस्त्री
C. राजीव कुमार
D. शशिधर जगदीशन
उत्तर: C) राजीव कुमार
व्याख्या:
- HDFC बैंक के बोर्ड ने पूर्व वित्त सचिव और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
- उनका कार्यकाल 3 वर्ष के लिए प्रस्तावित है।
प्रश्न 10. ‘सरस शक्ति’ पहल किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा शुरू की गई?
A. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
B. ग्रामीण विकास मंत्रालय
C. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
D. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
उत्तर: B) ग्रामीण विकास मंत्रालय
व्याख्या:
- ग्रामीण विकास मंत्रालय ने महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए SARAS शक्ति कलेक्शन पहल शुरू की गई है।
- यह पहल DAY-NRLM से जुड़ी महिला उद्यमियों के उत्पादों की ब्रांडिंग, बाजार पहुंच और पहचान बढ़ाने पर केंद्रित है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 01 July 2026 Current Affairs Quiz
➞ 30 June 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

