Army Study icon Image

By: Army Study

On: June 30, 2026

Follow

29 June 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

29 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


29 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. जून 2026 में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. वी. नारायणन
B. उन्नीकृष्णन नायर
C. डॉ. यू. पी. राजीव
D. एस. सोमनाथ

उत्तर: C) डॉ. यू. पी. राजीव

व्याख्या:

  • हाल ही में डॉ. यू. पी. राजीव को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम ISRO का प्रमुख केंद्र है, जो लॉन्च व्हीकल तकनीक के डिजाइन और विकास से जुड़ा है।

प्रश्न 02. ISSF Junior World Championship 2026 की मेडल टैली में कौन सा देश सबसे आगे रहा?

A. भारत
B. इटली
C. अमेरिका
D. यूक्रेन

उत्तर: A) भारत

व्याख्या:

  • ISSF Junior World Championship 2026 की मेडल टैली में भारत पहले स्थान पर रहा।
  • इसमें भारत ने कुल 25 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण, 8 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल है।

प्रश्न 03. भारत के खिलाफ अपनी पहली T-20I series victory दर्ज करने वाली टीम कौन सी रही?

A. स्कॉटलैंड
B. आयरलैंड
C. नीदरलैंड
D. जिम्बाब्वे

उत्तर: B) आयरलैंड

व्याख्या:

  • आयरलैंड ने भारत को हराकर भारत के खिलाफ अपनी पहली T20I series victory दर्ज की।

प्रश्न 04. UK-India Awards 2026 में किस केंद्रीय मंत्री को विशेष सम्मान मिला?

A. अमित शाह
B. एस. जयशंकर
C. पीयूष गोयल
D. नितिन गडकरी

उत्तर: C) पीयूष गोयल

व्याख्या:

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को लंदन में यूके-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए यह सम्मान मिला।

प्रश्न 05. WAN-IFRA Digital Media Awards South Asia 2026 में Champion Publisher of the Year कौन बना?

A. टाइम्स ग्रुप
B. द हिंदू ग्रुप
C. दैनिक जागरण ग्रुप
D. एक्सप्रेस डिजिटल ग्रुप

उत्तर: B) द हिंदू ग्रुप

व्याख्या:

  • WAN-IFRA ने Digital Media India 2026 के दौरान द हिंदू ग्रुप, (The Hindu) को Champion Publisher of the Year घोषित किया गया।
  • The Hindu Group ने कुल 7 पुरूस्कार जीते।

प्रश्न 06. AIR SUVIDHA 2.0 पोर्टल किसने लॉन्च किया?

A. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और CISF
B. नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DIAL
C. DGCA और AAI
D. गृह मंत्रालय और एयर इंडिया

उत्तर: B) नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DIAL

व्याख्या:

  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने AIR SUVIDHA 2.0 पोर्टल लॉन्च किया।
  • यह पोर्टल विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जानकारी भरने और इबोला स्क्रीनिंग की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

प्रश्न 07. भारत ने हाल ही में किस देश के नागरिकों के लिए Tourist Visa services फिर से शुरू की?

A. म्यांमार
B. नेपाल
C. श्रीलंका
D. बांग्लादेश

उत्तर: D) बांग्लादेश

व्याख्या:

  • भारत ने बांग्लादेशी नागरिकों के लिए tourist visa applications को 28 जून 2026 से फिर शुरू किया है।
  • यह फैसला दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क, पर्यटन और आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए लिया गया है।

प्रश्न 08. हाल ही में किस भारतीय हवाई अड्डे को दुनिया का तीसरा सबसे परिवार-अनुकूल हवाई अड्डा घोषित किया गया है?

A. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली
B. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई
C. केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु
D. राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद

उत्तर: C) केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु

व्याख्या:

  • बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सुविधाओं के आधार पर दुनिया का तीसरा सबसे परिवार-अनुकूल हवाई अड्डा घोषित किया गया है।
  • एयरपोर्ट पर बच्चों के खेलने की जगह, बेहतर यात्री सुविधाएँ और आधुनिक बुनियादी ढाँचा इसे वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाते हैं।

प्रश्न 09. प्रसिद्ध हेमिस फेस्टिवल 2026 का आयोजन किस केंद्र शासित प्रदेश में शुरू हुआ है?

A. सिक्किम
B. हिमाचल प्रदेश
C. अरुणाचल प्रदेश
D. लद्दाख

उत्तर: D) लद्दाख

व्याख्या:

  • हेमिस फेस्टिवल का आयोजन लद्दाख के हेमिस मठ में हर साल बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह के साथ किया जाता है।
  • यह उत्सव गुरु पद्मसंभव को समर्पित है, जिसमें लामा पारंपरिक ‘छम’ मुखौटा नृत्य प्रस्तुत करते हैं।

प्रश्न 10. भारत की पहली निजी हाइब्रिड 2G एथेनॉल परियोजना किस राज्य में स्थापित की जाएगी?

A. उत्तर प्रदेश
B. पंजाब
C. बिहार
D. हरियाणा

उत्तर: A) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • उत्तर प्रदेश में भारत की पहली निजी क्षेत्र की हाइब्रिड 2G एथेनॉल परियोजना स्थापित करने को मंजूरी दी गई है।
  • इस परियोजना में कृषि अवशेषों और पराली से उन्नत जैव-ईंधन (Biofuel) तैयार किया जाएगा, जिससे प्रदूषण कम होगा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

27 June 2026 Current Affairs Quiz
26 June 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment