✦ Army Study Current Affairs:-
20 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
20 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में ‘नेशनल AI डॉक्टर्स मिशन’ की शुरुआत किस शहर में की गई है?
A. हैदराबाद
B. मुंबई
C. बेंगलुरु
D. नई दिल्ली
उत्तर: D) नई दिल्ली
व्याख्या:
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने AI आधारित चिकित्सा तकनीकों की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नई दिल्ली से National AI Doctors Mission की शुरुआत की।
प्रश्न 02. एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल कितने पदक जीते?
A. 8
B. 10
C. 12
D. 5
उत्तर: B) 10
व्याख्या:
- एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल 10 पदक जीते। जिनमें 1 रजत और 9 कांस्य पदक है।
- यह आयोजन गांधीनगर, गुजरात में किया गया।
प्रश्न 03. हाल ही में अली फालिह कादिम को किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
A. सीरिया
B. जॉर्डन
C. ईरान
D. इराक
उत्तर: D) इराक
व्याख्या:
- अली फालिह कादिम को इराक का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
- ‘कोऑर्डिनेशन फ्रेमवर्क’ गठबंधन के समर्थन से उन्होंने ये पदभार ग्रहण किया।
प्रश्न 04. हाल ही में PGA चैम्पियनशिप 2026 जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय मूल के पहले गोल्फर कौन बने हैं?
A. साहिथ थीगाला
B. अर्जुन अटवाल
C. आरोन राय
D. टाइगर वुड्स
उत्तर: C) आरोन राय
व्याख्या:
- भारतीय मूल के ब्रिटिश गोल्फर आरोन राय ने PGA Championship 2026 जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
- वे इस मेजर गोल्फ टूर्नामेंट को जीतने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी हैं।
प्रश्न 05. ‘थडौ जनजाति’ मुख्य रूप से भारत के किस राज्य में निवास करती है?
A. नागालैंड
B. असम
C. अरुणाचल प्रदेश
D. मणिपुर
उत्तर: D) मणिपुर
व्याख्या:
- थडौ जनजाति मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाला प्रमुख स्वदेशी समुदाय है।
- यह समुदाय अपनी सांस्कृतिक परंपराओं, भाषाई पहचान और पारंपरिक प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जाना जाता है।
प्रश्न 06. केंद्र सरकार ने हाल ही में किसे CBI निदेशक के रूप में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया है?
A. सुबोध कुमार जायसवाल
B. प्रवीण सूद
C. ऋषि कुमार शुक्ला
D. आलोक सामंत
उत्तर: B) प्रवीण सूद
व्याख्या:
- केंद्र सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रवीण सूद का CBI निदेशक के रूप में कार्यकाल एक वर्ष के लिए और बढ़ाया है।
प्रश्न 07. हाल ही में भारत का पहला ‘मानव-हाथी संघर्ष अनुसंधान केंद्र’ किस टाइगर रिजर्व में स्थापित किया जा रहा है?
A. पन्ना टाइगर रिजर्व
B. सुंदरबन टाइगर रिजर्व
C. पलामू टाइगर रिजर्व
D. जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
उत्तर: C) पलामू टाइगर रिजर्व
व्याख्या:
- झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व में देश का पहला मानव-हाथी संघर्ष अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
- यह केंद्र हाथियों की गतिविधियों, डिजिटल मैपिंग और आधुनिक ट्रैकिंग तकनीकों पर काम करेगा।
प्रश्न 08. हाल ही में ‘IP Catalyst Initiative’ और उसका डिजिटल प्लेटफॉर्म किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है?
A. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
B. शिक्षा मंत्रालय
C. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
D. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
उत्तर: D) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
व्याख्या:
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और C-DAC पुणे द्वारा शुरू की गई यह पहल पेटेंट निर्माण और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।
- यह प्लेटफॉर्म स्टार्टअप, MSME और शैक्षणिक संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय पेटेंट फाइलिंग में सहायता देगा।
प्रश्न 09. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गुजरात के किन शहरों के बीच सेमी-हाई-स्पीड डबल रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है?
A. अहमदाबाद और सूरत
B. गांधीनगर और वडोदरा
C. राजकोट और धोलेरा
D. अहमदाबाद और धोलेरा
उत्तर: D) अहमदाबाद और धोलेरा
व्याख्या:
- केंद्र सरकार ने अहमदाबाद-धोलेरा सेमी-हाई-स्पीड डबल रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है।
- यह परियोजना धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र और आगामी हवाई अड्डे तक तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
प्रश्न 10. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हाल ही में देश की पहली AI आधारित किस स्तर की मानसून पूर्वानुमान प्रणाली शुरू की है?
A. जिला स्तर
B. राज्य स्तर
C. राष्ट्रीय स्तर
D. ब्लॉक स्तर
उत्तर: D) ब्लॉक स्तर
व्याख्या:
- IMD ने किसानों को सटीक मौसम जानकारी देने के लिए AI-सक्षम ब्लॉक स्तरीय मानसून पूर्वानुमान प्रणाली लॉन्च की है।
- यह प्रणाली मशीन लर्निंग तकनीक के जरिए स्थानीय स्तर पर मौसम का अधिक सटीक अनुमान प्रदान करेगी।
प्रश्न 11. हाल ही में गुजरात के किन दो शहरों को जोड़ने वाली देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड डबल रेल परियोजना को मंजूरी मिली है?
A. मुंबई और पुणे
B. दिल्ली और जयपुर
C. धोलेरा और अहमदाबाद
D. चेन्नई और बेंगलुरु
उत्तर: C) धोलेरा और अहमदाबाद
व्याख्या:
- केंद्र सरकार ने गुजरात में अहमदाबाद (सरखेज)-धोलेरा डबल रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है।
- यह परियोजना यात्रा समय को घटाकर लगभग 48 मिनट करने में मदद करेगी।
प्रश्न 12. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित ‘कोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पैनल’ की अध्यक्षता किसे सौंपी गई है?
A. डी.वाई. चंद्रचूड़
B. यू.यू. ललित
C. अरविंद कुमार
D. संजीव खन्ना
उत्तर: C) अरविंद कुमार
व्याख्या:
- सुप्रीम कोर्ट ने देशभर की अदालतों में बुनियादी ढांचे और डिजिटल सुविधाओं के विकास हेतु यह पैनल बनाया है।
- जस्टिस अरविंद कुमार को इस उच्च स्तरीय पैनल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 13. मई 2026 में किस वरिष्ठ IPS अधिकारी को CBI निदेशक के रूप में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है?
A. आलोक वर्मा
B. राकेश अस्थाना
C. योगेश चंद्र मोदी
D. प्रवीण सूद
उत्तर: D) प्रवीण सूद
व्याख्या:
- केंद्र सरकार ने प्रवीण सूद का CBI निदेशक के रूप में कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया है।
- यह निर्णय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद लिया गया।
प्रश्न 14. ‘जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान किस राज्य सरकार ने शुरू किया?
A. झारखंड
B. छत्तीसगढ़
C. ओडिशा
D. बिहार
उत्तर: B) छत्तीसगढ़
व्याख्या:
- छत्तीसगढ़ सरकार ने दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए यह अभियान शुरू किया।
- इस अभियान का उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और जनसहभागिता को आदिवासी गांवों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 19 May 2026 Current Affairs Quiz
➞ 18 May 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

