Army Study icon Image

By: Army Study

On: May 19, 2026

Follow

19 May 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

19 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


19 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में केरल के नए मुख्यमंत्री कौन बने हैं?

A. पिनाराई विजयन
B. रमेश चेन्निथलाcreq
C. वी.डी. सतीशन
D. के. सुधाकरन

उत्तर: C) वी.डी. सतीशन

व्याख्या:

  • 2026 में UDF गठबंधन की जीत के बाद वी.डी. सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।

प्रश्न 02. हाल ही में किस राज्य सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए ₹189 करोड़ की लागत से ‘जिंजर मिशन’ शुरू किया है?

A. त्रिपुरा
B. मिजोरम
C. सिक्किम
D. मेघालय

उत्तर: B) मिजोरम

व्याख्या:

  • मिजोरम सरकार ने राज्य में अदरक उत्पादन, प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने के लिए ₹189 करोड़ का ‘जिंजर मिशन’ शुरू किया है।
  • इस योजना के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी, बेहतर मार्केटिंग और वैश्विक बाजार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना है।

प्रश्न 03. भारत और नॉर्डिक देशों के बीच आयोजित तीसरे ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन 2026’ की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है?

A. डेनमार्क
B. फिनलैंड
C. नॉर्वे
D. स्वीडन

उत्तर: C) नॉर्वे

व्याख्या:

  • भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होगा। यह तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन है।
  • इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया।
  • इस सम्मेलन में हरित ऊर्जा, डिजिटल तकनीक, समुद्री सहयोग और जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रश्न 04. ‘अपनापन’ नामक चर्चित किताब के लेखक कौन हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 35 वर्षों के राजनीतिक अनुभवों का उल्लेख किया गया है?

A. अमित शाह
B. राजनाथ सिंह
C. जे.पी. नड्डा
D. शिवराज सिंह चौहान

उत्तर: D) शिवराज सिंह चौहान

व्याख्या:

  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘अपनापन’ नामक किताब लिखी है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 सालों के राजनीतिक सफ़र पर बात की है।
  • इस किताब में संगठन, नेतृत्व शैली और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए गए हैं।

प्रश्न 05. हाल ही में दक्षिण एशियाई भारोत्तोलन महासंघ का अध्यक्ष किसे चुना गया है?

A. सहदेव यादव
B. दिलीप टिर्की
C. नारायण रामचंद्रन
D. कल्याण चौबे

उत्तर: A) सहदेव यादव

व्याख्या:

  • सहदेव यादव को सर्वसम्मति से एशियाई भारोत्तोलन महासंघ (SAWF) का अध्यक्ष चुना गया है।
  • सहदेव भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष हैं।

प्रश्न 06. हाल ही में ‘जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड’ (JPL) का नया प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

A. अनंत अंबानी
B. मुकेश अंबानी
C. ईशा अंबानी
D. आकाश अंबानी

उत्तर: D) आकाश अंबानी

व्याख्या:

  • रिलायंस इंडस्नेट्रीज ने आकाश अंबानी को जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का नया प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है।

प्रश्न 07. एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों के 71 किलो वर्ग में कांस्य पदक किसने जीता?

A. अचिंता शेउली
B. सतीश शिवलिंगम
C. जेरेमी लालरिनुंगा
D. अजित नारायण

उत्तर: D) अजित नारायण

व्याख्या:

  • भारतीय भारोत्तोलक (Weightlifter) अजित नारायण ने 71 किलो वर्ग में कुल 314 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
  • यह प्रतियोगिता गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुई थी।

प्रश्न 08. हाल ही में किस भारतीय भारोत्तोलक ने एशियाई सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में रजत और कांस्य पदक जीते?

A. मीराबाई चानू
B. झिली डालाबेहेरा
C. कोमल कोहर
D. ज्ञानेश्वरी यादव

उत्तर: D) ज्ञानेश्वरी यादव

व्याख्या:

  • ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं की 53 किलोग्राम श्रेणी में स्नैच में रजत और कुल प्रदर्शन में कांस्य पदक जीता।
  • इस प्रतियोगिता में 28 एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रश्न 09. हाल ही में किस राज्य की कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी है?

A. गुजरात
B. मध्य प्रदेश
C. असम
D. उत्तराखंड

उत्तर: C) असम

व्याख्या:

  • असम कैबिनेट ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में UCC विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी है।
  • विधेयक में विवाह, तलाक, संपत्ति उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप पंजीकरण जैसे प्रावधान शामिल हैं।

प्रश्न 10. हाल ही में मकड़ी की नई प्रजातियाँ ‘प्सेक्रस न्टू’ और ‘प्सेक्रस फेंगशुन्यु’ किस राज्य में खोजी गई हैं?

A. मणिपुर
B. मेघालय
C. नागालैंड
D. मिजोरम

उत्तर: C) नागालैंड

व्याख्या:

  • भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों ने नागालैंड के पहाड़ी जंगलों में मकड़ी की दो नई प्रजातियों ‘प्सेक्रस न्टू’ और ‘प्सेक्रस फेंगशुन्यु’ की खोज की है।
  • इन प्रजातियों का नाम उन स्थानीय गांवों के नाम पर रखा गया है जहाँ ये मकड़ियाँ पाई गईं।

प्रश्न 11. केंद्र सरकार ने मई 2026 में सोने और चांदी पर प्रभावी आयात शुल्क बढ़ाकर कितना कर दिया है?

A. 12%
B. 18%
C. 20%
D. 15%

उत्तर: D) 15%

व्याख्या:

  • भारत सरकार ने सोने और चांदी पर प्रभावी आयात शुल्क बढ़ाकर 15% कर दिया है।
  • मई 2026 से सोने और चांदी के आयात पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर (AIDC) लगेगा।

प्रश्न 12. अप्रैल 2026 में ₹10,178 करोड़ के सकल GST संग्रह के साथ देश में दूसरा स्थान किस राज्य ने प्राप्त किया?

A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. उत्तर प्रदेश
D. कर्नाटक

उत्तर: C) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • अप्रैल 2026 में उत्तर प्रदेश ने ₹10,178 करोड़ का ग्रॉस GST संग्रह दर्ज कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया।
  • उत्तर प्रदेश ने इस बार ने पिछले साल की तुलना में लगभग 40% की वृद्धि दर्ज की।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

18 May 2026 Current Affairs Quiz
16 May 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


Leave a Comment