✦ Army Study Current Affairs:-
12 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
12 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में 100-दिवसीय ‘नशा मुक्त अभियान’ किस केंद्र शासित प्रदेश में शुरू किया गया है?
A. पंजाब
B. नई दिल्ली
C. जम्मू-कश्मीर
D. लद्दाख
उत्तर: C) जम्मू-कश्मीर
व्याख्या:
- जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए यह अभियान शुरू किया है।
- इस अभियान के तहत पंचायत स्तर तक नशा मुक्ति कार्यक्रम और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
प्रश्न 02. हाल ही में चर्चा में रहा ‘मेलघाट टाइगर रिजर्व’ किस राज्य में स्थित है?
A. महाराष्ट्र
B. मध्य प्रदेश
C. ओडिशा
D. छत्तीसगढ़
उत्तर: A) महाराष्ट्र
व्याख्या:
- मेलघाट टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित है और यह भारत के शुरुआती टाइगर रिजर्व में से है।
- यह सतपुड़ा पर्वतमाला और ताप्ती नदी के आसपास फैला हुआ है।
प्रश्न 03. हाल ही में ISSF विश्व कप शॉटगन 2026 में ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय जोड़ी कौन सी है?
A. राजेश्वरी कुमारी और पृथ्वीराज टोंडिमन
B. श्रेयसी सिंह और मानवजीत सिंह संधू
C. मनु भाकर और सौरभ चौधरी
D. नीरू धांडा और विवान कपूर
उत्तर: D) नीरू धांडा और विवान कपूर
व्याख्या:
- भारतीय निशानेबाज नीरू धांडा और विवान कपूर ने कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
प्रश्न 04. भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान के नए फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. वाइस एडमिरल अजय कोचर
B. वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार
C. वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी
D. वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन
उत्तर: D) वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन
व्याख्या:
- वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला है।
प्रश्न 05. महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए ‘सिंगा पेन’ विशेष बल का गठन किस राज्य ने किया है?
A. तेलंगाना
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. केरल
उत्तर: C) तमिलनाडु
व्याख्या:
- तमिलनाडु में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘सिंगा पेन’ पुलिस बल का गठन किया गया है।
- ‘सिंगा पेन’ का अर्थ तमिल भाषा में ‘शेरनी’ होता है और यह महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई विशेष पुलिस इकाई है।
प्रश्न 06. भारत और किस मर्कोसुर सदस्य देश ने मौजूदा PTA समझौते का विस्तार करने पर सहमति जताई है?
A. अर्जेंटीना
B. उरुग्वे
C. ब्राजील
D. पैराग्वे
उत्तर: C) ब्राजील
व्याख्या:
- भारत और ब्राजील ने व्यापारिक वस्तुओं की सूची बढ़ाने और शुल्क कम करने पर चर्चा की है।
प्रश्न 07. हाल ही में किस खिलाड़ी ने IPL में 13 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की है?
A. समीर रिज़वी
B. अभिषेक शर्मा
C. उरविल पटेल
D. अंगकृष रघुवंशी
उत्तर: C) उरविल पटेल
व्याख्या:
- उरविल पटेल ने IPL 2026 में महज 13 गेंदों में अर्धशतक लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है।
- उन्होंने यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज IPL फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी की है।
प्रश्न 08. मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
A. दूसरा
B. तीसरा
C. चौथा
D. पांचवां
उत्तर: B) तीसरा
व्याख्या:
- मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत का दुनिया में तीसरा स्थान है।
- भारत सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन में तेजी से वृद्धि कर रहा है। 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता का लक्ष्य है।
प्रश्न 09. हाल ही में MotoGP फ्रेंच ग्रां प्री 2026 का विजेता कौन बना है?
A. फ्रांसेस्को बगनिया
B. फैबियो क्वार्टारो
C. मार्क मार्केज़
D. जॉर्ज मार्टिन
उत्तर: D) जॉर्ज मार्टिन
व्याख्या:
- प्राइमैक रेसिंग के राइडर जॉर्ज मार्टिन ने फ्रेंच ग्रां प्री 2026 का खिताब अपने नाम किया।
- इस जीत से विश्व चैंपियनशिप स्टैंडिंग में उनकी स्थिति और मजबूत हुई है।
प्रश्न 10. ‘इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस’ का 26वाँ सदस्य देश हाल ही में कौन बना है?
A. ईरान
B. दक्षिण अफ्रीका
C. सऊदी अरब
D. कतर
उत्तर: C) सऊदी अरब
व्याख्या:
- सऊदी अरब ने भारत की पहल पर शुरू किए गए IBCA में शामिल होने की पुष्टि की है।
प्रश्न 11. ‘मीटियोरिटिकल सोसायटी’ की फेलो चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक कौन बनी हैं?
A. डॉ. टेसी थॉमस
B. गगनदीप कंग
C. डॉ. रितु करिधल
D. कुलजीत कौर मरहास
उत्तर: D) कुलजीत कौर मरहास
व्याख्या:
- कुलजीत कौर मरहास को उल्कापिंडों और सौर मंडल के प्रारंभिक विकास पर शोध के लिए यह सम्मान मिला है।
- वह इस प्रतिष्ठित वैश्विक संस्था की फेलो बनने वाली पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक हैं।
प्रश्न 12. भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (IAFS) का चौथा संस्करण कहाँ आयोजित किया जाएगा?
A. नैरोबी
B. अदीस अबाबा
C. जोहान्सबर्ग
D. नई दिल्ली
उत्तर: D) नई दिल्ली
व्याख्या:
- चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा।
- इसका उद्देश्य आर्थिक सहयोग, सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्रों में भारत-अफ्रीका संबंधों को मजबूत करना है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 11 May 2026 Current Affairs Quiz
➞ 09 May 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

