25 July 2026 Current Affairs In Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams » Army Study
Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 25, 2026

Follow

25 July 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

25 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


25 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में निधन होने वाली मूझिक्कल पंकजाक्षी को पद्म श्री से कब सम्मानित किया गया था?

A. 2018
B. 2019
C. 2021
D. 2020

उत्तर: D) 2020

व्याख्या:

  • मूझिक्कल पंकजाक्षी केरल की पारंपरिक कठपुतली लोककला नोक्कुविद्या पावाकली की प्रसिद्ध कलाकार थीं।
  • उन्हें इस दुर्लभ लोककला के संरक्षण और प्रचार में योगदान के लिए उन्हें 2020 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 02. मिंडौगस सिंकेविचियस हाल ही में किस देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं?

A. लिथुआनिया
B. लातविया
C. एस्टोनिया
D. बेलारूस

उत्तर: A) लिथुआनिया

व्याख्या:

  • मिंडौगस सिंकेविचियस को 2026 में लिथुआनिया का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
  • वह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंधित हैं और इससे पहले मंत्री तथा जोनावा के मेयर रह चुके हैं।

प्रश्न 03. हाल ही में भारत के 99वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?

A. एथन वाज
B. वी. एस. रत्नवेल
C. अश्वत एस.
D. हर्षवर्धन जी. बी.

उत्तर: B) वी. एस. रत्नवेल

व्याख्या:

  • तमिलनाडु के वी. एस. रत्नवेल भारत के 99वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हैं।
  • उन्होंने ग्रैंडमास्टर बनने के लिए आवश्यक 2500 Elo रेटिंग प्राप्त की।

प्रश्न 04. 58वें अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड 2026 का आयोजन कहाँ किया गया?

A. नई दिल्ली
B. टोक्यो
C. ताशकंद
D. पेरिस

उत्तर: C) ताशकंद

व्याख्या:

  • 58वें अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड 2026 का आयोजन ताशकंद, उज्बेकिस्तान में किया गया।
  • इस प्रतियोगिता में भारतीय विद्यार्थियों ने 4 स्वर्ण पदक जीते।

प्रश्न 05. लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से किसे सम्मानित करने की घोषणा की गई है?

A. नरेंद्र मोदी
B. अजीत डोभाल
C. नितिन गडकरी
D. सुधा मूर्ति

उत्तर: B) अजीत डोभाल

व्याख्या:

  • भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है।

प्रश्न 06. नशीले पदार्थों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन तूफान’ अभियान किस राज्य में शुरू किया गया है?

A. आंध्र प्रदेश
B. तेलंगाना
C. केरल
D. ओडिशा

उत्तर: C) केरल

व्याख्या:

  • ऑपरेशन तूफान केरल में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री रोकने के लिए शुरू किया गया है।
  • इसके तहत पुलिस कार्रवाई, नशामुक्ति, जन-जागरूकता और पुनर्वास कार्यक्रमों पर ध्यान दिया जा रहा है।

प्रश्न 07. भारत सम्मान 2026 से किस सामाजिक कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया है?

A. किरण बेदी
B. अरुंधति रॉय
C. डॉ. नंदिनी आजाद
D. स्वाति पीरामल

उत्तर: C) डॉ. नंदिनी आजाद

व्याख्या:

  • महिला अधिकार कार्यकर्ता डॉ. नंदिनी आजाद को भारत सम्मान 2026 प्रदान किया गया।
  • उन्हें महिला सशक्तीकरण, सामाजिक न्याय और जमीनी विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

प्रश्न 08. NIELIT सेमीकंडक्टर कौशल विकास के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कहाँ स्थापित करेगा?

A. अहमदाबाद
B. गुवाहाटी
C. बेंगलुरु
D. A और B दोनों

उत्तर: D) A और B दोनों

व्याख्या:

  • NIELIT अहमदाबाद और गुवाहाटी में सेमीकंडक्टर कौशल विकास के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगा।
  • इन केंद्रों का उद्देश्य युवाओं को सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रशिक्षण देना है।

प्रश्न 09. ECOWAS के नए अध्यक्ष बस्सिरौ फेय किस देश के राष्ट्रपति हैं?

A. सेनेगल
B. नाइजीरिया
C. घाना
D. केन्या

उत्तर: A) सेनेगल

व्याख्या:

  • बस्सिरौ फेय सेनेगल के राष्ट्रपति हैं और उन्हें ECOWAS का नया अध्यक्ष चुना गया है।
  • ECOWAS पश्चिम अफ्रीकी देशों के बीच आर्थिक सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता को बढ़ावा देता है।

प्रश्न 10. 68.80 किलोमीटर लंबे बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल का उद्घाटन किस राज्य में किया गया?

A. ओडिशा
B. पश्चिम बंगाल
C. बिहार
D. झारखंड

उत्तर: C) बिहार

व्याख्या:

  • बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल बिहार के शिवहर और मुजफ्फरपुर क्षेत्रों से संबंधित परियोजना है।
  • यह लगभग 68.80 किलोमीटर लंबा यह चैनल बाढ़ के पानी की निकासी सुधारने और प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने के लिए बनाया गया है।

प्रश्न 11. QS World Future Skills Index 2027 में भारत को कौन सा स्थान मिला है?

A. 10वाँ
B. 12वाँ
C. 13वाँ
D. 15वाँ

उत्तर: C) 13वाँ

व्याख्या:

  • QS World Future Skills Index 2027 में भारत को वैश्विक स्तर पर 13वाँ स्थान प्राप्त हुआ।
  • इस Index में अमेरिका पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर रहे।

प्रश्न 12. भारतीय मूल के किस वैज्ञानिक को भौतिकी का वुल्फ पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया है?

A. सी. वी. रमन
B. प्रो. जैनेंद्र के. जैन
C. सत्येंद्र नाथ बोस
D. सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर

उत्तर: B) प्रो. जैनेंद्र के. जैन

व्याख्या:

  • भारतीय मूल के वैज्ञानिक प्रो. जैनेंद्र के. जैन को भौतिकी का वुल्फ पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया है।
  • वह कम्पोजिट फर्मियन सिद्धांत और फ्रैक्शनल क्वांटम हॉल प्रभाव पर किए गए शोध के लिए प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न 13. ‘CBN @ 361 Degrees: Polymath’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A. शालामुरु श्रीनिवास प्रसाद
B. चेतन भगत
C. सुधा मूर्ति
D. शशि थरूर

उत्तर: A) शालामुरु श्रीनिवास प्रसाद

व्याख्या:

  • CBN @ 361 Degrees: Polymath’ पुस्तक के लेखक शालामुरु श्रीनिवास प्रसाद हैं।
  • इस पुस्तक में बहुविषयक ज्ञान, नेतृत्व, व्यापक सोच और विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवों पर चर्चा की गई है।

प्रश्न 14. 114वाँ अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?

A. जेनेवा
B. पेरिस
C. विएना
D. बर्लिन

उत्तर: A) जेनेवा

व्याख्या:

  • 114वाँ अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन जेनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित किया गया।
  • इस सम्मेलन में डिजिटल प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था, लैंगिक समानता, सामाजिक संवाद और सम्मानजनक रोजगार के विषयों पर चर्चा हुई।

प्रश्न 15. ‘अमोलॉप्स कमल’ नामक मेंढक की नई प्रजाति कहाँ खोजी गई है?

A. मेघालय
B. नागालैंड
C. मणिपुर
D. त्रिपुरा

उत्तर: B) नागालैंड

व्याख्या:

  • अमोलॉप्स कमल नामक नई कैस्केड मेंढक प्रजाति नागालैंड के किफिरे जिले में खोजी गई है।
  • यह प्रजाति मुख्य रूप से तेज बहाव वाली पहाड़ी जलधाराओं के आसपास पाई जाती है।

प्रश्न 16. स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2026 का खिताब हाल ही में किस भारतीय-अमेरिकी छात्र ने जीता?

A. श्रेय पारिख
B. देव शाह
C. अनन्या राव
D. रोहन भट्ट

उत्तर: A) श्रेय पारिख

व्याख्या:

  • भारतीय-अमेरिकी छात्र श्रेय पारिख ने स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2026 का खिताब जीता।
  • उन्होंने अंतिम स्पेल-ऑफ में 90 सेकंड में 32 शब्दों की सही वर्तनी बताकर यह रिकॉर्ड बनाया।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

24 July 2026 Current Affairs Quiz
23 July 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment