24 July 2026 Current Affairs In Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams » Army Study
Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 25, 2026

Follow

24 July 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

24 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


24 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में ICC रिव्यू कमेटी के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. जय शाह
B. अनुराग ठाकुर
C. देवजीत सेकिया
D. रोहन जेटली

उत्तर: C) देवजीत सेकिया

व्याख्या:

  • देवजीत सेकिया को ICC रिव्यू कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • यह समिति अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़े नियमों, प्रशासनिक व्यवस्था और सुधारों की समीक्षा करती है।

प्रश्न 02. भारत का पहला जियोथर्मल भूतापीय कुआँ कहाँ शुरू किया गया है?

A. लद्दाख
B. हिमाचल प्रदेश
C. गुजरात
D. छत्तीसगढ़

उत्तर: A) लद्दाख

व्याख्या:

  • भारत का पहला जियोथर्मल कुआँ लद्दाख की पुगा घाटी में शुरू किया गया है।
  • यह परियोजना स्वच्छ भूतापीय ऊर्जा का उत्पादन करने और लद्दाख की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

प्रश्न 03. हाल ही में भारत के पहले इमर्सिव भाषा संग्रहालय ‘शब्द लोक’ का उद्घाटन किसने किया?

A. नरेन्द्र मोदी
B. अमित शाह
C. शुभेंदु अधिकारी
D. धर्मेंद्र प्रधान

उत्तर: B) अमित शाह

व्याख्या:

  • भारत के पहले इमर्सिव भाषा संग्रहालय ‘शब्द लोक’ का उद्घाटन अमित शाह ने कोलकाता में किया।
  • यह संग्रहालय भारतीय भाषाओं, लिपियों और भाषाई विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत करता है।

प्रश्न 04. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया?

A. अमरन
B. चंदू चैंपियन
C. श्रीकांत
D. आर्टिकल 370

उत्तर: C) श्रीकांत

व्याख्या:

  • फिल्म ‘श्रीकांत’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट अभिनय, निर्देशन और फिल्म निर्माण के लिए दिए जाते हैं।

प्रश्न 05. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

A. इकबाल सिंह लालपुरा
B. मुख्तार अब्बास नकवी
C. के. जे. अल्फोंस
D. हरजीत सिंह गरेवाल

उत्तर: D) हरजीत सिंह गरेवाल

व्याख्या:

  • हरजीत सिंह गरेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • आयोग का प्रमुख कार्य अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा और उनकी शिकायतों की समीक्षा करना है।

प्रश्न 06. इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन बने हैं?

A. विराट कोहली
B. रोहित शर्मा
C. शुभमन गिल
D. के. एल. राहुल

उत्तर: B) रोहित शर्मा

व्याख्या:

  • भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर वनडे में शतक लगाया है।
  • लॉर्ड्स को ‘क्रिकेट का मक्का’ कहा जाता है।

प्रश्न 07. नीति आयोग का नया रोडमैप भारत को कब तक अग्रणी जैव-अर्थव्यवस्था शक्ति बनाने का लक्ष्य रखता है?

A. 2030
B. 2035
C. 2040
D. 2047

उत्तर: B) 2035

व्याख्या:

  • नीति आयोग के रोडमैप में भारत को 2035 तक अग्रणी जैव-अर्थव्यवस्था शक्ति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इसमें जैव-प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, नवाचार और पर्यावरण अनुकूल उद्योगों के विकास पर बल दिया गया है।

प्रश्न 08. महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स जिनका हाल ही में देहांत हुआ किस देश से संबंधित थे?

A. वेस्टइंडीज
B. ऑस्ट्रेलिया
C. इंग्लैंड
D. दक्षिण अफ्रीका

उत्तर: A) वेस्टइंडीज

व्याख्या:

  • सर गारफील्ड सोबर्स वेस्टइंडीज के महान क्रिकेट खिलाड़ी थे।
  • उन्हें क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है।

प्रश्न 09. जुलाई 2026 के दौरान किस नई राजनीतिक पार्टी को मान्यता प्रदान की गई?

A. NCPI
B. आम आदमी पार्टी
C. तृणमूल कांग्रेस
D. बीजू जनता दल

उत्तर: A) NCPI

व्याख्या:

  • नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया को जुलाई 2026 में राजनीतिक पार्टी के रूप में मान्यता प्रदान की गई।

प्रश्न 10. हाल ही में भारतीय सेना ने बाढ़ राहत कार्यों के लिए ‘ऑपरेशन जल राहत’ कहाँ शुरू किया है?

A. बिहार
B. असम
C. ओडिशा
D. मणिपुर

उत्तर: B) असम

व्याख्या:

  • भारतीय सेना ने असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऑपरेशन जल राहत शुरू किया है।
  • अभियान के अंतर्गत बचाव कार्य, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाना और राहत सामग्री वितरित करना शामिल है।

प्रश्न 11. भारतीय वन्यजीव पारिस्थितिकी सम्मेलन का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित हुआ?

A. देहरादून
B. सोनीपत
C. बेंगलुरु
D. गुवाहाटी

उत्तर: B) सोनीपत

व्याख्या:

  • भारतीय वन्यजीव पारिस्थितिकी सम्मेलन का दूसरा संस्करण सोनीपत, हरियाणा में आयोजित हुआ।
  • सम्मेलन में वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पारिस्थितिकी अनुसंधान से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

प्रश्न 12. भारत का पहला निजी रॉकेट ‘विक्रम-1’ किस स्पेस स्टार्टअप द्वारा लॉन्च किया गया है?

A. पिक्सल
B. स्काईरूट एयरोस्पेस
C. अग्निकुल कॉस्मॉस
D. स्पेसकिड्ज

उत्तर: B) स्काईरूट एयरोस्पेस

व्याख्या:

  • विक्रम-1 को स्काईरूट एयरोस्पेस ने विकसित किया है।
  • यह एक निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान है जो छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए तैयार किया गया है।

प्रश्न 13. ‘लेस्टेस पैलोटी’ नाम की स्प्रेडविंग डैमसेलफ्लाई की एक नई प्रजाति किस राज्य में खोजी गई है?

A. कर्नाटक
B. तमिलनाडु
C. महाराष्ट्र
D. केरलम्

उत्तर: D) केरलम्

व्याख्या:

  • डैमसेलफ्लाई की नई प्रजाति ‘लेस्टेस पैलोटी’ की खोज केरलम् में की गई है।
  • यह मौसम के अनुसार रंग बदलती है।

प्रश्न 14. कुकरैल आरक्षित वन में भारत की पहली नाइट सफारी को किस राज्य में मंजूरी दी गई है?

A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. राजस्थान

उत्तर: B) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • कुकरैल आरक्षित वन लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है।
  • प्रस्तावित नाइट सफारी का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के साथ पर्यावरण आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 15. ‘माय भारत’ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया?

A. पंजाब
B. उत्तराखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. हरियाणा

उत्तर: C) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • माय भारत’ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन का आयोजन लखनऊ, उत्तर प्रदेश में किया गया।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देना था।

प्रश्न 16. ICC के 111वें सदस्य देश के रूप में किसे शामिल किया गया है?

A. मॉरीशस
B. नेपाल
C. ओमान
D. नामीबिया

उत्तर: A) मॉरीशस

व्याख्या:

  • मॉरीशस को ICC का 111वाँ सदस्य देश बनाया गया है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

23 July 2026 Current Affairs Quiz
22 July 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment