Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 21, 2026

Follow

21 July 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

21 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


21 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में 31वां दिव्य कला मेला 2026 कहां आयोजित किया गया?

A. उत्तर प्रदेश
B. कोलकाता
C. हरियाणा
D. महाराष्ट्र

उत्तर: B) कोलकाता

व्याख्या:

  • 31वां दिव्य कला मेला कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित किया गया।
  • इस मेले ने दिव्यांग कलाकारों, शिल्पकारों और उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित और बेचने के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान किया।

प्रश्न 02. उत्तर प्रदेश के किस जिले के भदरसा कस्बे का नाम बदलकर ‘भरत नगर’ किया गया है?

A. गोरखपुर
B. लखनऊ
C. शाहजहांपुर
D. अयोध्या

उत्तर: D) अयोध्या

व्याख्या:

  • अयोध्या जिले के भदरसा कस्बे का नाम बदलकर ‘भरत नगर’ किया गया है।
  • इस क्षेत्र को भगवान राम के भाई भरत की तपोभूमि से संबंधित मानते हुए इसका नया नाम रखा गया है।

प्रश्न 04. भारत का पहला मासिक सेवा उत्पादन सूचकांक किस मंत्रालय ने जारी किया है?

A. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
B. वित्त मंत्रालय
C. गृह मंत्रालय
D. पर्यटन मंत्रालय

उत्तर: A) सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय

व्याख्या:

  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सेवा उत्पादन सूचकांक की प्रायोगिक शृंखला जारी की है।
  • यह सूचकांक औपचारिक सेवा क्षेत्र के उत्पादन में होने वाले मासिक बदलाव को मापने के लिए विकसित किया गया है।

प्रश्न 05. देश की पहली स्पेस एक्सप्लोरेशन गैलरी का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

A. भोपाल
B. चंडीगढ़
C. मुंबई
D. नई दिल्ली

उत्तर: A) भोपाल

व्याख्या:

  • स्पेस एक्सप्लोरेशन गैलरी की स्थापना भोपाल के क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में की गई है।
  • इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि और वैज्ञानिक सोच विकसित करना है।

प्रश्न 06. किस राज्य के ऊंझा जीरा और ऊंझा सौंफ को हाल ही में GI टैग प्रदान किया गया है?

A. केरल
B. ओडिशा
C. राजस्थान
D. गुजरात

उत्तर: D) गुजरात

व्याख्या:

  • ऊंझा गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित एक मुख्य कृषि व्यापार केंद्र है, जो जीरा और सौंफ के उत्पादन एवं कारोबार के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 07. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुश्रुत जयंती के अवसर पर ‘सौश्रुतम 2026’ का उद्घाटन कहां किया?

A. कोलकाता
B. नई दिल्ली
C. मुंबई
D. चंडीगढ़

उत्तर: B) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • सौश्रुतम 2026 का आयोजन सुश्रुत जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में किया गया।
  • यह कार्यक्रम महर्षि सुश्रुत के शल्य चिकित्सा और आयुर्वेद के क्षेत्र में योगदान को समर्पित था।

प्रश्न 08. विश्व के पहले व्यावसायिक परमाणु ऊर्जा प्रयोग वाले ‘BOHR’ उपग्रह को किस कंपनी के रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया?

A. ब्लू ओरिजिन
B. नासा
C. स्पेसएक्स
D. जाक्सा

उत्तर: C) स्पेसएक्स

व्याख्या:

  • BOHR क्यूबसैट को स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया।
  • इसका उद्देश्य ट्रिटियम आधारित नैनो-परमाणु ऊर्जा स्रोत का अंतरिक्ष में परीक्षण करना है।

प्रश्न 09. भारत का व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता 15 जुलाई 2026 से किस देश के साथ लागू हुआ?

A. अमेरिका
B. यूनाइटेड किंगडम
C. ऑस्ट्रेलिया
D. जापान

उत्तर: B) यूनाइटेड किंगडम

व्याख्या:

  • भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता हुआ।
  • समझौते में वस्तुओं पर शुल्क में कमी, सेवा व्यापार और बाजार तक आसान पहुंच जैसे प्रावधान शामिल हैं।

प्रश्न 10. Fortune India Most Powerful Women 2026 सूची में पहला स्थान किसे मिला?

A. नीता अंबानी
B. पारुल चौधरी
C. निर्मला सीतारमण
D. स्मृति ईरानी

उत्तर: A) नीता अंबानी

व्याख्या:

  • रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को Fortune India Most Powerful Women 2026 सूची में पहला स्थान मिला है।
  • उन्हें सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और महिला सशक्तीकरण में योगदान के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ।

प्रश्न 11. हाल ही में विश्व युवा कौशल दिवस हर साल कब मनाया गया, जिसकी थीम ‘साझा भविष्य के लिए कैशल’ है?

A. 10 जुलाई
B. 12 जुलाई
C. 14 जुलाई
D. 15 जुलाई

उत्तर: D) 15 जुलाई

व्याख्या:

  • विश्व युवा कौशल दिवस हर साल 15 जुलाई को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य युवाओं में रोजगार, उद्यमिता और तकनीकी कौशल के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रश्न 12. विलुप्तप्राय ‘सफेद गिद्ध’ हाल ही में भारत के किस राज्य में देखा गया है?

A. मिजोरम
B. मध्य प्रदेश
C. गुजरात
D. नागालैंड

उत्तर: B) मध्य प्रदेश

व्याख्या:

  • विलुप्तप्राय सफेद गिद्ध को मध्य प्रदेश में देखा गया है।
  • सफेद गिद्ध की संख्या में गिरावट के कारण इसके संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रश्न 13. भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों के उल्लंघन के कारण किस पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है?

A. एयरटेल पेमेंट बैंक
B. फिनो पेमेंट बैंक
C. पेटीएम पेमेंट बैंक
D. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक

उत्तर: C) पेटीएम पेमेंट बैंक

व्याख्या:

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों के उल्लंघन के कारण पेटीएम पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द किया।
  • यह कार्रवाई बैंकिंग नियमों और अनुपालन मानकों के उल्लंघन के कारण की गई।

प्रश्न 14. हाल ही में किस शहर को ‘विश्व पुस्तक राजधानी’ के रूप में घोषित किया गया है?

A. रबात
B. रियो डी जेनेरियो
C. पेरिस
D. नई दिल्ली

उत्तर: A) रबात

व्याख्या:

  • UNESCO ने मोरक्को की राजधानी रबात को विश्व पुस्तक राजधानी (World Book Capital) घोषित किया है।
  • इस पहल का उद्देश्य पुस्तक पढ़ने की संस्कृति, साक्षरता, प्रकाशन और ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा देना है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

20 July 2026 Current Affairs Quiz
18 July 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment