Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 18, 2026

Follow

18 July 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

18 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


18 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में ‘ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026’ में किस शहर को पहला स्थान मिला है?

A. वियना
B. कोपेनहेगन
C. मेलबर्न
D. ज्यूरिख

उत्तर: B) कोपेनहेगन

व्याख्या:

  • डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन ने ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स में पहला स्थान हासिल किया है।
  • इस सूचकांक में शहरों का मूल्यांकन स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण और बुनियादी ढाँचे के आधार पर किया जाता है।

प्रश्न 02. देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारम्भ हाल ही में कहाँ से किया गया?

A. पंजाब
B. राजस्थान
C. हरियाणा
D. गुजरात

उत्तर: C) हरियाणा

व्याख्या:

  • देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा में जींद से सोनीपत के बीच चलाई गई।
  • यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल है और कार्बन उत्सर्जन कम करने में सहायक है।

प्रश्न 03. दोबारा इस्तेमाल होने वाले ‘RVX रॉकेट’ का सफल परीक्षण किसके द्वारा किया गया है?

A. भारत (ISRO)
B. अमेरिका (NASA)
C. जापान (JAXA)
D. रूस (Roscosmos)

उत्तर: C) जापान (JAXA)

व्याख्या:

  • जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA ने पुनः उपयोग किए जा सकने वाले RVX रॉकेट का सफल परीक्षण किया है।
  • इस तकनीक का उद्देश्य रॉकेट को दोबारा प्रयोग करके अंतरिक्ष प्रक्षेपण की लागत कम करना है।

प्रश्न 04. हाल ही में न्यूजीलैंड ने ‘कीवी फ्रूट’ के लिए कहाँ ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने हेतु भारत के साथ समझौता किया है?

A. असम और मेघालय
B. नागालैंड और उत्तराखंड
C. सिक्किम और हिमाचल प्रदेश
D. मणिपुर और त्रिपुरा

उत्तर: B) नागालैंड और उत्तराखंड

व्याख्या:

  • भारत और न्यूजीलैंड ने नागालैंड और उत्तराखंड में कीवी फल के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की है।
  • इसका उद्देश्य कीवी की उत्पादकता, गुणवत्ता, उन्नत रोपण सामग्री और किसानों की आय में वृद्धि करना है।

प्रश्न 05. ‘वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट’ की ग्लोबल एयर पावर रैंकिंग में भारतीय वायु सेना को कौन-सा स्थान मिला है?

A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा

उत्तर: C) तीसरा

व्याख्या:

  • ग्लोबल एयर पावर रैंकिंग में भारतीय वायु सेना को तीसरा स्थान मिला है।
  • इस रैंकिंग में विमानों की संख्या, युद्धक क्षमता, प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक और संचालन क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।

प्रश्न 06. नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. अरविंद पनगड़िया
B. राजीव कुमार
C. सुमन बेरी
D. अशोक लाहिड़ी

उत्तर: D) अशोक लाहिड़ी

व्याख्या:

  • अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • वे भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं और आर्थिक नीति, कर सुधार तथा सार्वजनिक वित्त के विशेषज्ञ हैं।

प्रश्न 07. पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के नए निदेशक के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

A. रविंद्र दिवाकर
B. राजेश अग्रवाल
C. दिनेश रावत
D. सुरेश ध्रुवी

उत्तर: B) राजेश अग्रवाल

व्याख्या:

  • राजेश अग्रवाल को पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।

प्रश्न 08. एशियन टेनिस फेडरेशन का ब्रांड एंबेसडर हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

A. महेश भूपति
B. लिएंडर पेस
C. सुमित नागल
D. रोहन बोपन्ना

उत्तर: B) लिएंडर पेस

व्याख्या:

  • भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को एशियन टेनिस फेडरेशन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 09. हाल ही में ‘PRAGATI’ पहल का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया है?

A. नरेंद्र मोदी
B. द्रौपदी मुर्मू
C. शिवराज सिंह चौहान
D. अमित शाह

उत्तर: C) शिवराज सिंह चौहान

व्याख्या:

  • केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘PRAGATI’ पहल का शुभारंभ किया है।
  • इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण कृषि उद्यमियों को तैयार करना तथा छोटे और सीमांत किसानों को तकनीक, वित्त और बाजार से जोड़ना है।

प्रश्न 10. विम्बलडन ओपन 2026 में पुरुष एकल का ग्रैंड स्लैम खिताब किसने जीता?

A. नोवाक जोकोविच
B. जैनिक सिनर
C. अलेक्जेंडर ज्वेरेव
D. कार्लोस अल्कारेज

उत्तर: B) जैनिक सिनर

व्याख्या:

  • इटली के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने विम्बलडन पुरुष एकल का ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

प्रश्न 11. जस्टिस लीषा गिल हाल ही में किस राज्य के हाई कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी हैं?

A. तेलंगाना
B. केरल
C. कर्नाटक
D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: D) आंध्र प्रदेश

व्याख्या:

  • जस्टिस लीषा गिल आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी हैं।
  • इससे पहले वे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

प्रश्न 12. हाल ही में 36वाँ NATO शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ है?

A. अंकारा
B. ब्रुसेल्स
C. तिराना
D. वाशिंगटन

उत्तर: A) अंकारा

व्याख्या:

  • 36वाँ NATO शिखर सम्मेलन तुर्की की राजधानी अंकारा में आयोजित किया गया।
  • सम्मेलन में सामूहिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग, वैश्विक चुनौतियों और NATO की भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई।

प्रश्न 13. किसने ‘ट्राइब एक्स’ नामक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है?

A. अर्जुन मुंडा
B. जुएल ओराम
C. अमित शाह
D. मनसुख मांडविया

उत्तर: B) जुएल ओराम

व्याख्या:

  • केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने ‘ट्राइब एक्स’ नामक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
  • इसका उद्देश्य जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा, ई-लर्निंग सामग्री और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा देना है।

प्रश्न 14. ब्रिटिश संसद में किसे ‘ग्लोबल ग्रीन आइकॉन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?

A. सफीना हुसैन
B. सुंदरलाल बहुगुणा
C. जे. संतोष कुमार
D. जादव पायेंग

उत्तर: C) जे. संतोष कुमार

व्याख्या:

  • जे. संतोष कुमार को ब्रिटिश संसद में ग्लोबल ग्रीन आइकॉन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • उन्हें यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और वृक्षारोपण अभियानों में योगदान के लिए दिया गया है।

प्रश्न 15. 2027 में ‘विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप’ की मेजबानी किसके द्वारा की जाएगी?

A. ताशकंद
B. नई दिल्ली
C. पेरिस
D. बीजिंग

उत्तर: A) ताशकंद

व्याख्या:

  • 2027 की विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी ताशकंद करेगा।
  • यह प्रतियोगिता विश्व के प्रमुख पैरा खिलाड़ियों को दौड़, कूद और थ्रो जैसी एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर देती है।

प्रश्न 16. भारत और भूटान के मध्य सातवीं संयुक्त सीमा शुल्क बैठक हाल ही में कहाँ आयोजित की गई?

A. थिम्पू
B. नई दिल्ली
C. मुनार
D. गुवाहाटी

उत्तर: C) मुनार

व्याख्या:

  • भारत और भूटान के बीच सातवीं संयुक्त सीमा शुल्क बैठक मुनार, केरल में आयोजित की गई।
  • इस बैठक में सीमा शुल्क सहयोग, द्विपक्षीय व्यापार, तस्करी की रोकथाम और सूचनाओं के आदान-प्रदान पर चर्चा हुई।

प्रश्न 17. हाल ही में आंध्र प्रदेश के किस पूर्व मुख्यमंत्री का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

A. एन. टी. रामा राव
B. नादेंडला भास्कर राव
C. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी
D. एन. चंद्रबाबू नायडू

उत्तर: B) नादेंडला भास्कर राव

व्याख्या:

  • आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • वे 1984 में कुछ समय के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

प्रश्न 18. नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अंतरिम CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. सफीना हुसैन
B. राजेश अग्रवाल
C. निधि छाबड़ा
D. नीतू समरा

उत्तर: D) नीतू समरा

व्याख्या:

  • नीतू समरा को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

17 July 2026 Current Affairs Quiz
16 July 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment