Army Study icon Image

By: Army Study

On: June 13, 2026

Follow

13 June 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

13 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


13 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. फीफा विश्व कप 2026 की संयुक्त मेजबानी अमेरिका के साथ कौन से दो देश कर रहे हैं?

A. कनाडा और मेक्सिको
B. ब्राजील और अर्जेंटीना
C. इंग्लैंड और फ्रांस
D. जर्मनी और इटली

उत्तर: A) कनाडा और मेक्सिको

व्याख्या:

  • FIFA World Cup 2026 की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर कर रहे हैं।
  • यह विश्व कप पहली बार तीन देशों में आयोजित हो रहा है और इसमें 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रश्न 02. स्ट्रीट फूड वेंडर्स की निगरानी के लिए QR कोड आधारित खाद्य सुरक्षा प्रणाली किस नगर निगम ने शुरू की है?

A. मुंबई नगर निगम
B. अहमदाबाद नगर निगम
C. दिल्ली नगर निगम
D. कोलकाता नगर निगम

उत्तर: B) अहमदाबाद नगर निगम

व्याख्या:

  • अहमदाबाद नगर निगम ने स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए QR कोड आधारित रजिस्ट्रेशन और मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू किया है।
  • इस सिस्टम से ग्राहक QR कोड स्कैन कर वेंडर की जानकारी देख सकते हैं और स्वच्छता व खाद्य सुरक्षा पर feedback दे सकते हैं।

प्रश्न 03. नीले-हरे शैवाल में HIV के खिलाफ प्रभावी पाया गया प्रोटीन कौन सा है?

A. एरिथ्रोपोइटिन
B. एलोफाइकोसायनिन
C. हीमोग्लोबिन
D. इंसुलिन

उत्तर: B) एलोफाइकोसायनिन

व्याख्या:

  • वैज्ञानिकों ने नीले-हरे शैवाल यानी Cyanobacteria में पाए जाने वाले Allophycocyanin प्रोटीन में HIV-1 के खिलाफ लड़ने की क्षमता देखी है।
  • यह खोज भविष्य में HIV/AIDS research और natural antiviral compounds के अध्ययन में उपयोगी मानी जा रही है।

प्रश्न 04. छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले भारथिराजा मुख्य रूप से किस क्षेत्र से जुड़े थे?

A. राजनीति
B. फिल्म निर्देशन
C. शास्त्रीय संगीत
D. अंतरिक्ष विज्ञान

उत्तर: B) फिल्म निर्देशन

व्याख्या:

  • भारथिराजा तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक थे। उन्होंने ग्रामीण जीवन और सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों को नई पहचान दी।
  • उन्हें भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 05. जून 2026 में पश्चिम बंगाल का नया वित्त मंत्री किसे बनाया गया है?

A. ममता बनर्जी
B. स्वपन दासगुप्ता
C. शुभेंदु अधिकारी
D. अमित मित्रा

उत्तर: B) स्वपन दासगुप्ता

व्याख्या:

  • हाल ही में स्वपन दासगुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया वित्त मंत्री बनाया गया है।

प्रश्न 06. रिलायंस इंडस्ट्रीज गुजरात के जामनगर में AI-सक्षम डेटा सेंटर किस कंपनी के साथ मिलकर विकसित कर रही है?

A. गूगल
B. मेटा प्लेटफॉर्म्स
C. माइक्रोसॉफ्ट
D. अमेज़न

उत्तर: B) मेटा प्लेटफॉर्म्स

व्याख्या:

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज ने Meta के साथ मिलकर गुजरात के जामनगर में AI-सक्षम डेटा सेंटर विकसित करने की योजना बनाई है।
  • यह डेटा सेंटर लगभग 168 MW capacity का होगा और भारत में AI infrastructure को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

प्रश्न 07. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ‘विनिमय’ प्रणाली किस क्षेत्र से संबंधित है?

A. बैंकिंग प्रबंधन
B. भूमि बंदरगाह प्रबंधन
C. शिक्षा प्रणाली
D. रक्षा साजो-सामान

उत्तर: B) भूमि बंदरगाह प्रबंधन

व्याख्या:

  • ‘विनिमय’ प्रणाली का संबंध Land Port Management System से है, जिसे भूमि बंदरगाहों के बेहतर संचालन के लिए शुरू किया गया है।
  • इसका उद्देश्य सीमा व्यापार, यात्रियों और कार्गो की प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है।

प्रश्न 08. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस हर साल किस तारीख को मनाया जाता है?

A. 5 जून
B. 8 जून
C. 10 जून
D. 12 जून

उत्तर: D) 12 जून

व्याख्या:

  • विश्व बाल श्रम निषेध दिवस हर साल 12 जून को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत ILO ने वर्ष 2002 में की थी।
  • इस दिवस का उद्देश्य बाल श्रम को खत्म करने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और सुरक्षित बचपन को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 09. Vogue Eyewear India ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया है?

A. आलिया भट्ट
B. दीपिका पादुकोण
C. कृति सेनन
D. प्रियंका चोपड़ा

उत्तर: C) कृति सेनन

व्याख्या:

  • Vogue Eyewear India ने अभिनेत्री कृति सेनन को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

प्रश्न 10. वर्ल्ड बैंक की Global Economic Prospects Report 2026 के अनुसार वितीय वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP Growth Rate कितनी अनुमानित की गई?

A. 6.2%
B. 6.4%
C. 6.6%
D. 7.2%

उत्तर: C) 6.6%

व्याख्या:

  • वर्ल्ड बैंक ने FY 2026-27 के लिए भारत की GDP Growth Rate 6.6% रहने का अनुमान लगाया है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

12 June 2026 Current Affairs Quiz
11 June 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment