Army Study icon Image

By: Army Study

On: June 12, 2026

Follow

12 June 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

12 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


12 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित महिला T-20 विश्व कप 2026 इस टूर्नामेंट का कौन सा संस्करण है?

A. 8वाँ
B. 9वाँ
C. 10वाँ
D. 11वाँ

उत्तर: C) 10वाँ

व्याख्या:

  • महिला T-20 विश्व कप 2026 इस टूर्नामेंट का 10वाँ संस्करण है।
  • यह आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है।

प्रश्न 02. एशियाई व्यक्तिगत शतरंज चैंपियनशिप 2026 की महिला स्पर्धा का खिताब किसने जीता?

A. सविता श्री भास्कर
B. हरिका द्रोणावल्ली
C. कोनेरू हम्पी
D. दिव्या देशमुख

उत्तर: A) सविता श्री भास्कर

व्याख्या:

  • सविता श्री भास्कर ने Asian Individual Chess Championship 2026 की महिला स्पर्धा का खिताब जीता।
  • इसका आयोजन उलानबटार मंगोलिया में हुआ।

प्रश्न 03. उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने के लिए कौन-सा प्रोजेक्ट शुरू किया गया?

A. प्रोजेक्ट डिजिटल यूपी
B. प्रोजेक्ट गंगा
C. प्रोजेक्ट नेट-भारत
D. प्रोजेक्ट ग्रामीण लिंक

उत्तर: B) प्रोजेक्ट गंगा

व्याख्या:

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए Project Ganga शुरू किया है।
  • इस पहल का लक्ष्य डिजिटल शिक्षा, टेली-मेडिसिन, ई-गवर्नेंस और ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मजबूत करना है।

प्रश्न 04. GI Tag प्राप्त ‘तेजपुर लीची’ किस राज्य से संबंधित है?

A. बिहार
B. पश्चिम बंगाल
C. त्रिपुरा
D. असम

उत्तर: D) असम

व्याख्या:

  • तेजपुर लीची असम के तेजपुर/सोनितपुर क्षेत्र से जुड़ा प्रसिद्ध GI Tag प्राप्त कृषि उत्पाद है।
  • यह लीची अपनी खास सुगंध, रसीले स्वाद और क्षेत्रीय पहचान के लिए जानी जाती है।

प्रश्न 05. 11 जून 2026 को महान क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल की कौन सी जयंती मनाई गई?

A. 125वीं
B. 129वीं
C. 127वीं
D. 130वीं

उत्तर: B) 129वीं

व्याख्या:

  • 11 जून 2026 को राम प्रसाद बिस्मिल की 129वीं जयंती मनाई गई। उनका जन्म 11 जून 1897 को हुआ था।
  • वे काकोरी कांड के प्रमुख क्रांतिकारी, कवि और स्वतंत्रता सेनानी के रूप में भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न 06. भारत के ‘Easy Connect’ मॉडल के तहत अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए पहला शहर कौन बना?

A. दिल्ली
B. वाराणसी
C. मुंबई
D. चेन्नई

उत्तर: B) वाराणसी

व्याख्या:

  • वाराणसी भारत का पहला शहर बना, जहां ‘Easy Connect’ मॉडल के तहत अंतरराष्ट्रीय यात्रा सुविधा शुरू की गई।
  • इस मॉडल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और आसान अंतरराष्ट्रीय यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

प्रश्न 07. सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए ‘राहवीर’ योजना के तहत मंत्रालय ने किसके साथ साझेदारी की?

A. ओला
B. उबर
C. रैपिडो
D. जोमैटो

उत्तर: C) रैपिडो

व्याख्या:

  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने रैपिडो के साथ ‘राहवीर’ योजना को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है।
  • इस योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को Golden Hour में तुरंत मदद दिलाने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करना है।

प्रश्न 08. ‘NEO’ नामक दुनिया की पहली व्यावसायिक ब्रेन-चिप को मंजूरी किस देश ने दी?

A. चीन
B. जापान
C. अमेरिका
D. दक्षिण कोरिया

उत्तर: A) चीन

व्याख्या:

  • चीन ने ‘NEO’ ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस डिवाइस को व्यावसायिक उपयोग के लिए मंजूरी दी है।
  • यह तकनीक मस्तिष्क और कंप्यूटर के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने में मदद करती है और चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रश्न 09. तमीम इकबाल को किस देश के क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

A. भारत
B. पाकिस्तान
C. श्रीलंका
D. बांग्लादेश

उत्तर: D) बांग्लादेश

व्याख्या:

  • बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB का अध्यक्ष चुना गया है।
  • उनके अनुभव से बांग्लादेश क्रिकेट प्रशासन और खेल विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

प्रश्न 10. 114वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?

A. पेरिस
B. जिनेवा
C. लंदन
D. रोम

उत्तर: B) जिनेवा

व्याख्या:

  • 114वाँ अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित किया गया।
  • इस सम्मेलन में श्रम अधिकार, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और कार्यस्थल से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

11 June 2026 Current Affairs Quiz
10 June 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment