SSC GD Previous Year Question Paper with Solutions: 24 February 2024 (2nd Shift)

SSC GD की तैयारी में Previous Year Question Paper बहुत लाभदायक होते हैं। SSC GD Previous Year Question Paper with Solutions: 24 February 2024 (2nd Shift) से आपको परीक्षा के प्रश्न पैटर्न, कठिनाई स्तर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिलेगी, इससे SSC GD Exam की तैयारी में आपको लाभ मिलेगा। इस पोस्ट में SSC GD (24 फरवरी 2024) Second Shift का सम्पूर्ण पेपर उपलब्ध है, जो आपकी तैयारी को नई दिशा देने में मदद करेगा।

Solved Previous Year Paper

Questions & Answers

80 Questions
Q1

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ? 31, 32, 36, ?, 61, 86

A58
B45
C39
D49
Correct Answer45
Q2

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसे दी गई आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Correct AnswerA
Q3

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में रिक्त स्थान (______) पर आएगा ? IDG, ______, EZC, CXA, AVY, YTW

AGCF
BGBF
CGBE
DJBE
Correct AnswerGBE
Q4

एक निश्चित कूट भाषा में, FIELD को 41 लिखा जाता है और WONDER को 84 लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में SKILL को कैसे लिखा जाएगा ?

A70
B63
C65
D68
Correct Answer68
Q5

एक निश्चित कूट भाषा में, BOTTLE को CNUUMD लिखा जाता है, GLASS को HMZTT लिखा जाता है तो उसी कूट भाषा में MIRROR को कैसे लिखा जाएगा ?

ANHSSNS
BNHSNSS
CNSHSNS
DNHSSSN
Correct AnswerNHSSSN
Q6

एक आदमी की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए, राखी ने कहा, ‘‘वह मेरे बेटे की मां का भाई है‘‘। उस आदमी का राखी से क्या संबंध है ?

Aभाई
Bपिता का भाई
Cपिता
Dबेटा
Correct Answerभाई
Q7

नीचे दी गईं विकल्प आकृतियों में से, उस आकृति का चयन कीजिए जिसमें प्रश्न आकृति छिपी/निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

Correct AnswerD
Q8

दिए गए शब्दों को उसी क्रम में व्यवस्थित कीजिए, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं। 1. Light 2. Like 3. Lift 4. Life 5. Lignite

A1, 3, 4, 5, 2
B1, 4, 3, 2, 5
C4, 3, 1, 5, 2
D4, 3, 1, 2, 5
Correct Answer4, 3, 1, 5, 2
Q9

निम्नलिखित विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से ठीक उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है। पेंगुइन : चूजा : : बत्तख : ?

Aबिलौटा
Bशावक
Cकंगारू का बच्चा
Dबत्तखशाव
Correct Answerबत्तखशाव
Q10

दी गईं विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी ? (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

Correct AnswerC
Q11

छह लोग ऐलिस, बॉब, कैरोल, डेविड, एमिली और फ्रैंक एक वृत्ताकार मेज पर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। ऐलिस और एमिली के बीच में डेविड बैठा है। कैरोल, बॉब के ठीक दाईं ओर बैठी है। फ्रैंक और ऐलिस पड़ोसी नहीं है। कैरल, फ्रैंक की निकटतम पड़ोसी है। एमिली के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है ?

Aडेविड
Bबॉब
Cफ्रैंक
Dकैरोल
Correct Answerडेविड
Q12

पांच सहेलियां पूजा, भावना, चारु, गीता और हेमा एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठी हैं। चारु, भावना की निकटतम पड़ोसी नहीं है। भावना, हेमा के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है। गीता, भावना और हेमा की निकटतम पड़ोसी है। चारु के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है ?

Aपूजा
Bभावना
Cगीता
Dहेमा
Correct Answerहेमा
Q13

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर-युग्म का चयन कीजिए। JRVP : IQUO : : ?

ANDUR : ABOC
BQJBV : PIAU
CWWYR : URUO
DNOPX : ZWXV
Correct AnswerQJBV : PIAU
Q14

यदि 13 A 14 B 15 C 20 = 243 और 15 A 10 B 8 C 9 = 104 तो 45 A 10 B 18 C 50 = ?

A275
B280
C145
D265
Correct Answer275
Q15

यदि एक दर्पण को रेखा ।ठ पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिम्ब होगी ?

Correct AnswerB
Q16

निम्नलिखित प्रश्न में, विकल्पों में दी गई उस आकृति का चयन कीजिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

Correct AnswerA
Q17

नीचे एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा। QV, TO, MR, PK, ?

AIR
BIM
CIQ
DIN
Correct AnswerIN
Q18

दिए गए विकल्पों में से किन दो चिह्नों को आपस में बदलने पर निम्नलिखित समीकरण सही होगा ? 26 + 2 x 8 - 4 ÷ 1 = 14

A= और ×
B= और -
C+ और -
D- और ×
Correct Answer+ और -
Q19

निम्नलिखित प्रश्न में, तीन कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए, चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथन I : सभी पर्दे, बिस्तर हैं। कथन II : कुछ बिस्तर, कुर्सियां हैं। कथन III : कुछ कुर्सियां, मेज नहीं हैं। निष्कर्ष I : कुछ कुर्सियां, मेज हैं। निष्कर्ष II : कुछ कुर्सियों के पर्दे होने की संभावना है।

Aन तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
Bकेवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Cनिष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
Dकेवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Correct Answerकेवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Q20

दिए गए विकल्पों में से निम्नलिखित शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए। 115, 94, 72, 49, 25, ?

A0
B1
C8
D7
Correct Answer0
Q21

जलीय प्राणियों को पानी के अंदर सांस लेने के लिए निम्नलिखित में से किसकी आवश्यकता होती है ?

Aघुलित ऑक्सीजन
Bघुलित H2S
Cघुलित CO2
Dघुलित नाइट्रोजन
Correct Answerघुलित ऑक्सीजन
Q22

नीति आयोग के नए सीईओ (CEO) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

Aपी. सी. सुधाकर (P. C. Sudhakar)
Bपरमेश्वरन अय्यर (Parameshwaran Iyer)
Cएम. के. तलवार (M. K. Talwar)
Dबी. वी. आर. सुब्रमण्यम (BVR Subrahmanyam)
Correct Answerबी. वी. आर. सुब्रमण्यम (BVR Subrahmanyam)
Q23

परिवार नियोजन कार्यक्रमों का कार्यान्वयन निम्नलिखित में से किस भारतीय पंचवर्षीय योजना के प्रमुख लक्ष्यों में से एक था ?

Aचौथी पंचवर्षीय योजना
Bपांचवी पंचवर्षीय योजना
Cछठी पंचवर्षीय योजना
Dसातवीं पंचवर्षीय योजना
Correct Answerचौथी पंचवर्षीय योजना
Q24

.............ने वर्चुअल माध्यम के द्वारा भारत की G20 अध्यक्षता के लोगो (Logo), विषय और वेबसाइट का अनावरण किया। (नवम्बर 2022)

Aराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Bप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
Cवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Dगृह मंत्री अमित शाह
Correct Answerप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
Q25

जल्ली कट्टू (Jalli Kattu) निम्नलिखित में से किस त्योहार की एक विशेषता है ?

Aओणम
Bबिहु
Cपोंगल
Dविशु
Correct Answerपोंगल
Q26

भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद का उल्लेख समानता के अधिकार क अंतर्गत किया गया है ?

Aजीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा
Bशिक्षा का अधिकार
Cधार्मिक मामलों का प्रबंधन करने की स्वतंत्रता
Dउपाधियों का उन्मूलन
Correct Answerउपाधियों का उन्मूलन
Q27

तपन कुमार पटनायक ने निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जीता ?

Aसत्रीय
Bकुचिपुड़ी
Cछउ
Dओडिसी
Correct Answerछउ
Q28

भारत के प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने पीपीपी मॉडल पर..............ई-बसों द्वारा सिटी बस संचालन को बढ़ाने के लिए एक बस योजना ‘‘पीएम ई-बस सेवा‘‘ को मंजूरी दे दी है।

A7000
B11000
C10000
D5000
Correct Answer10000
Q29

निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में अर्द्ध-न्यायिक निकायों (Quasi-Judicial Bodies) का एक उदाहरण है ?

Aक्षेत्रीय परिषद
Bअंतर-राज्य परिषद
Cराज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग
Dसर्वोच्च न्यायालय
Correct Answerराज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग
Q30

निम्नलिखित में से कौन-सा देश पश्चिम में भारत का पड़ोसी है, जो एक महत्वपूर्ण सीमा साझा करता है और अक्सर भूराजनीतिक महत्व का विषय बना रहता है ?

Aनेपाल
Bश्रीलंका
Cपाकिस्तान
Dभूटान
Correct Answerपाकिस्तान
Q31

सिद्धार्थ सुचडे (Siddharth Suchde) निम्नलिखित में से कौन-सा खेल खेलते हैं ?

Aटेनिस
Bस्क्वाश
Cफुटबॉल
Dबैडमिंटन
Correct Answerस्क्वाश
Q32

भारत में कौन-सा नियामक निकाय, नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए माइक्रोफाइनेंस संस्थानों (MFI) की देखरेख और पर्यवेक्षण करता है ?

Aभारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI)
Bभारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
Cभारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)
Dबीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA)
Correct Answerभारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
Q33

भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, ___________ जनसंख्या के अनुपात में 0.2 PP (प्रतिशतता अंक) की गिरावट आई है ?

Aबौद्ध
Bहिंदू
Cसिक्ख
Dमुसलमान
Correct Answerसिक्ख
Q34

एक खेल के दौरान एक मानक आइस हॉकी टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं (जब कोई ओवरटाइम या पेनल्टी न हो) ?

Aछह
Bपांच
Cसात
Dचार
Correct Answerछह
Q35

बारदोली सत्याग्रह (Bardoli Satyagraha) निम्नलिखित में से किस वर्ष हुआ था ?

A1922
B1926
C1928
D1924
Correct Answer1928
Q36

भारत में शुंग वंश के संस्थापक कौन थे ?

Aकनवा
Bपुष्यमित्र
Cदेवभूति
Dवसुमित्र
Correct Answerपुष्यमित्र
Q37

लोक नृत्य खोरिया (Khoria) का संबंध निम्नलिखित में से किस राज्य से है ?

Aहरियाणा
Bमहाराष्ट्र
Cअसम
Dपश्चिम बंगाल
Correct Answerहरियाणा
Q38

निम्नलिखित में से किस खेल में " ब्रेस्टस्ट्रोक (Breaststroke) " को एक तकनीक के रूप में पेश किया जाता है ?

Aतैराकी
Bशूटिंग
Cघुड़सवारी
Dपूल
Correct Answerतैराकी
Q39

मौलिक कर्त्तव्यों के अंतर्गत भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद हमारी समग्र संस्कृति की समृद्ध विरासत के महत्व और संरक्षण से संबंधित है ?

Aअनुच्छेद 51A(f)
Bअनुच्छेद 51A(g)
Cअनुच्छेद 51A(c)
Dअनुच्छेद 51A(e)
Correct Answerअनुच्छेद 51A(f)
Q40

खान मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सोने के अयस्क (प्राथमिक) के सबसे बड़े संसाधन निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में स्थित हैं ?

Aराजस्थान
Bपश्चिम बंगाल
Cकर्नाटक
Dबिहार
Correct Answerबिहार
Q41

9000 रुपए की धनराशि पर 2 वर्ष के लिए 32 प्रतिशत की वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) कितना होगा ?

A6790.7 रुपए
B6681.6 रुपए
C6908.3 रुपए
D6400.4 रुपए
Correct Answer6681.6 रुपए
Q42

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 4, 7 और 23 से विभाज्य है ?

A6457
B6440
C6245
D6490
Correct Answer6440
Q43

एक कूलर का क्रय मूल्य 6400 रुपए है। यदि लाभ प्रतिशत 24 प्रतिशत है, तो कूलर क विक्रय मूल्य कितना है ?

A8239 रुपए
B7256 रुपए
C8456 रुपए
D7936 रुपए
Correct Answer7936 रुपए
Q44

यदि किसी वस्तु के अंकित मूल्य और विक्रय मूल्य का अनुपात 13 : 9 है, तो छूट प्रतिशत कितना है ?

A32.77 प्रतिशत
B28.76 प्रतिशत
C30.77 प्रतिशत
D25 प्रतिशत
Correct Answer30.77 प्रतिशत
Q45

एक मुर्गी फार्म में 120 मुर्गियां हैं। फार्म में 140 अतिरिक्त मुर्गियां शामिल करने पर, मुर्गी फार्म का व्यय 4050 रुपए बढ़ जाता है जबकि प्रति मुर्गी औसत व्यय 3 रुपए कम हो जाता है। मुर्गी फार्म का मूल व्यय कितना था ?

A4540 रुपए
B4140 रुपए
C4780 रुपए
D4350 रुपए
Correct Answer4140 रुपए
Q46

यदि A का A प्रतिशत 9604 है, तो A का मान क्या है ?

A1020
B880
C980
D920
Correct Answer980
Q47

जब किसी संख्या में क्रमिक रूप से 10 प्रतिशत, 15 प्रतिशत तथा 56 प्रतिशत की कमी की जाती है, तो वह संख्या 20196 हो जाती है। वह संख्या क्या है ?

A80000
B40000
C60000
D50000
Correct Answer60000
Q48

उस समकोण त्रिभुज के क्षेत्रफल की गणना कीजिए, जिसका आधार 22 बउ है और उस आधार के संगत ऊँचाई 15 cm है ?

A150 cm2
B165 cm2
C140 cm2
D180 cm2
Correct Answer165 cm2
Q49

520 ÷ 10 + 25 x 7 – 62 x 3 का मान कितना है ?

A47
B45
C49
D41
Correct Answer41
Q50

अभिषेक अपने लैपटॉप का मूल्य क्रय मूल्य से 80 प्रतिशत अधिक अंकित करता है। वह अपने ग्राहक को अंकित मूल्य पर 25 प्रतिशत की छूट देता है। लाभ प्रतिशत कितना है ?

A40 प्रतिशत
B55 प्रतिशत
C35 प्रतिशत
D25 प्रतिशत
Correct Answer35 प्रतिशत
Q51

3[4 + 2{42 – 4 (9 – 1)}] का मान कितना है ?

A72
B48
C69
D81
Correct Answer72
Q52

एक निश्चित धनराशि पर 10 प्रतिशत की वार्षिक दर से 7 वर्ष और 8 वर्ष के लिए साधारण ब्याज का अंतर 57 रुपए है। वह धनराशि कितनी है ?

A610 रुपए
B550 रुपए
C590 रुपए
D570 रुपए
Correct Answer570 रुपए
Q53

1100 ÷ 5 + 420 ÷ 2 + 550 ÷ 5 का मान कितना है ?

A510
B500
C540
D460
Correct Answer540
Q54

17 संख्याओं का औसत 47 है। यदि प्रत्येक संख्या को 6 से गुणा किया जाए, तो नया औसत ज्ञात कीजिए ?

A282
B270
C280
D265
Correct Answer282
Q55

एक मिश्रण में, दूध और पानी का अनुपात 7 : 9 है। मिश्रण में कुछ दूध मिलाया जाता है जिसके कारण दूध और पानी का अनुपात 11 : 9 हो जाता है। प्रारम्भिक के रूप में, मिश्रण में कितना दूध मिलाया गया ?

A10 प्रतिशत
B60 प्रतिशत
C30 प्रतिशत
D25 प्रतिशत
Correct Answer25 प्रतिशत
Q56

A, B से चार गुना अच्छा कारीगर है और दोनों साथ मिलकर एक काम 84/15 दिनों में पूरा करते हैं। A अकेले वह काम कितने दिनों में पूरा कर सकता है ?

A9 दिन
B15 दिन
C10 दिन
D7 दिन
Correct Answer7 दिन
Q57

यदि 25 श्रमिक एक दीवार को 10 दिनों में बना सकते हैं, तो 20 श्रमिकों को उसी दीवार को बनाने में कितने दिन लगेंगे ?

A25/2 दिन
B21/2 दिन
C25/4 दिन
D23/3 दिन
Correct Answer25/2 दिन
Q58

एक चोर 2:00 p.m. पर एक कर चुराता है और इसे 70 किलोमीटर प्रति घण्टे की चाल से चलाता है। चोरी का पता 3:00 p.m. पर चलता है और कार मालिक 105 किलोमीटर प्रतिघण्टे की चाल से दूसरी कार में चोर का पीछा करने निकल पड़ता है। मालिक कितने बजे चोर को पकड़ लेगा ?एक चोर 2:00 p.m. पर एक कर चुराता है और इसे 70 किलोमीटर प्रति घण्टे की चाल से चलाता है। चोरी का पता 3:00 p.m. पर चलता है और कार मालिक 105 किलोमीटर प्रतिघण्टे की चाल से दूसरी कार में चोर का पीछा करने निकल पड़ता है। मालिक कितने बजे चोर को पकड़ लेगा ?

A5:00 p.m.
B3:30 p.m.
C4:30 p.m.
D3:45 p.m.
Correct Answer5:00 p.m.
Q59

एक बैग में काली गेंदों और सफेद गेंदों का अनुपात 7 : 4 है। यदि उस बैग में 44 सफेद गेंदें हैं, तो बैग में गेंदों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए ?

A128
B112
C121
D110
Correct Answer121
Q60

एक वस्तु को 4550 रुपए में बेचने पर अर्जित लाभ, उसी वस्तु को 3290 रुपए में बेचने पर हुई हानि का 5 गुना है। 20 प्रतिशत का लाभ अर्जित करने के लिए वस्तु का विक्रय मूल्य कितना होगा ?

A4500 रुपए
B4000 रुपए
C3900 रुपए
D4200 रुपए
Correct Answer4200 रुपए
Q61

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए। वायु प्रदूषण से काफी हानि हो रही है।

Aलाभ
Bफायदा
Cजीतना
Dनुकसान
Correct Answerलाभ
Q62

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का सही विकल्प है। किसी ने सही ही कहा है कि (एकता).........................में शक्ति होती है।

Aअनुग्रह
Bठसक
Cसुमति
Dअनुरूप
Correct Answerसुमति
Q63

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए। वह देश में है।

Aग्रामीण
Bस्वदेश
Cशहर
Dविदेश
Correct Answerविदेश
Q64

दिए गए वाक्य में रेखांकित भाग के लिए उचित सार्थक शब्द का चयन कीजिए। रावेस होते ही सब उठ गए।

Aसवेरा
Bरेसब
Cबसेरा
Dबेसब्र
Correct Answerसवेरा
Q65

दिए गए वाक्य में गलत वर्तनी ज्ञात कीजिए। प्रकृति का सौंर्दय देखते ही बनता है।

Aदेखते
Bप्रकृति
Cसौंर्दय
Dबनता
Correct Answerसौंर्दय
Q66

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। समाचार पत्र विभिन्न प्रकरणों पर जनमत तैयार करने के लिए एक शक्ति यंत्र है।

Aसमाचार पत्र विभिन्न
Bप्रकरणों पर जनमत तैयार
Cशक्ति यंत्र है
Dकरने के लिए एक
Correct Answerशक्ति यंत्र है
Q67

दिए गए विकल्पों में से तीन विकल्प त्रुटियुक्त हैं, जबकि एक सही है। उस सही विकल्प का चयन करें।

Aइस गाँव से घर-घर यही दशा है।
Bइस गाँव के घर-घर यही दशा है।
Cइस गाँव को घर-घर यही दशा है।
Dइस गाँव के घर-घर में यही दशा है।
Correct Answerइस गाँव के घर-घर में यही दशा है।
Q68

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए ग मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है। चिपके रहना

Aप्रिय संतान
Bमजबूती से चिपकना
Cसाथ-साथ रहना
Dबीमारी का कारण
Correct Answerसाथ-साथ रहना
Q69

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है। कलेजे पर पत्थर रखना

Aधैर्य धारण करना
Bबड़ा बदला लेना
Cबुद्धि भ्रष्ट होना
Dअत्यंत भयभीत होना
Correct Answerधैर्य धारण करना
Q70

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें। जितना गुड़ डालोगे, वैसा मीठा होगा।

Aपरिवर्तन की आवश्यकता नहीं है।
Bजितना गुड़ डालोगे, उतना मीठी होगा।
Cजितना गुड़ डालोगे, वैसी मीठी होगा।
Dजितना गुड़ डालोगे, उतना मीठा होगा।
Correct Answerजितना गुड़ डालोगे, उतना मीठा होगा।
Q71

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी ज्ञात कीजिए। हिंदी हमारी मात्रभाषा है।

Aमातृभाषा
Bमात्रभाषा
Cमातरिभाषा
Dमातरभाषा
Correct Answerमातृभाषा
Q72

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तत्सम रूप का सही विकल्प है। पता नहीं कहाँ से एक (तिनका)....................आकर आँख में चला गया जो अब दर्द दे रहा

Aतैल
Bतृण
Cतरवारि
Dत्वरित
Correct Answerतृण
Q73

दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए। द्रुपद की पुत्री

Aद्रौपदी
Bद्रोपदी
Cद्रुपद
Dनिशाचारी
Correct Answerद्रौपदी
Q74

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही शब्द वाला विकल्प हो। जब समाचार-पत्रों में..................के लिए कोई सूचना प्रकाशित की जाती है तो उसको विज्ञापन कहते हैं।

Aसर्वसाधारण
Bकुछ
Cबच्चों
Dविशिष्ट व्यक्तित्व
Correct Answerसर्वसाधारण
Q75

दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें। देवप्रयाग में दो नदियों का..................(मेल) होता है।

Aअवधि
Bमंद
Cसंगम
Dउचित
Correct Answerसंगम
Q76

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिये गए हैं, प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से सर्वात्तम उत्तर वाला विकल्प चुनें। आलस्य एक ऐसा भाव है जो मनुष्य को कार्य करने की.....................नहीं देता अर्थात मनुष्य कोई भी काम नहीं करना चाहता। उसे कोई भी कार्य करना अच्छा नहीं लगता सिवाय आराम फरमाने के। आलस्य मनुष्य...................को मार्ग पर ले जाता है। आलसी मनुष्य को अपने कुर्सी से उठने में भी कठिनाई होती है। उसे लगता है कि उसका काम कोई दूसरा व्यक्ति कर दे तो उसकी नींद पूरी हो जाए। अब बताइये आलसी मनुष्य अपना...............खुद ही बन जाता है। उसे परिश्रम का महत्व समझ नहीं आता। मनुष्य में कई तरह के दोष हैं जैसे, लालच, क्रोध, हिंसा, जलन आदि लेकिन सबसे भयानक आलस का रोग है। आलस्य मनुष्य को असफलता की राह पर ले जाता है। असफलता, अवनति और विनाश आलसी मनुष्य के................हैं। शेर भी जंगल में शिकार करके अपनी भूख मिटाता है। शेर जंगल का राजा होता है लेकिन वह भी परिश्रम करके जानवर का शिकार करता है। कहने का तात्पर्य है बिना कोई काम किये किसी को जीवन में..................प्राप्ति नहीं होती। आलस्य एक ऐसा भाव है जो मनुष्य को कार्य करने की...............नहीं देता।

Aअनुभव
Bइजाजत
Cसमय
Dजरूरत
Correct Answerइजाजत
Q77

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिये गए हैं, प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से सर्वात्तम उत्तर वाला विकल्प चुनें। आलस्य एक ऐसा भाव है जो मनुष्य को कार्य करने की.....................नहीं देता अर्थात मनुष्य कोई भी काम नहीं करना चाहता। उसे कोई भी कार्य करना अच्छा नहीं लगता सिवाय आराम फरमाने के। आलस्य मनुष्य...................को मार्ग पर ले जाता है। आलसी मनुष्य को अपने कुर्सी से उठने में भी कठिनाई होती है। उसे लगता है कि उसका काम कोई दूसरा व्यक्ति कर दे तो उसकी नींद पूरी हो जाए। अब बताइये आलसी मनुष्य अपना...............खुद ही बन जाता है। उसे परिश्रम का महत्व समझ नहीं आता। मनुष्य में कई तरह के दोष हैं जैसे, लालच, क्रोध, हिंसा, जलन आदि लेकिन सबसे भयानक आलस का रोग है। आलस्य मनुष्य को असफलता की राह पर ले जाता है। असफलता, अवनति और विनाश आलसी मनुष्य के................हैं। शेर भी जंगल में शिकार करके अपनी भूख मिटाता है। शेर जंगल का राजा होता है लेकिन वह भी परिश्रम करके जानवर का शिकार करता है। कहने का तात्पर्य है बिना कोई काम किये किसी को जीवन में..................प्राप्ति नहीं होती। आलस्य मनुष्य को...................मार्ग पर ले जाता है।

Aदुर्गम
Bसुगम
Cअच्छे
Dमनचाहे
Correct Answerदुर्गम
Q78

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिये गए हैं, प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से सर्वात्तम उत्तर वाला विकल्प चुनें। आलस्य एक ऐसा भाव है जो मनुष्य को कार्य करने की.....................नहीं देता अर्थात मनुष्य कोई भी काम नहीं करना चाहता। उसे कोई भी कार्य करना अच्छा नहीं लगता सिवाय आराम फरमाने के। आलस्य मनुष्य...................को मार्ग पर ले जाता है। आलसी मनुष्य को अपने कुर्सी से उठने में भी कठिनाई होती है। उसे लगता है कि उसका काम कोई दूसरा व्यक्ति कर दे तो उसकी नींद पूरी हो जाए। अब बताइये आलसी मनुष्य अपना...............खुद ही बन जाता है। उसे परिश्रम का महत्व समझ नहीं आता। मनुष्य में कई तरह के दोष हैं जैसे, लालच, क्रोध, हिंसा, जलन आदि लेकिन सबसे भयानक आलस का रोग है। आलस्य मनुष्य को असफलता की राह पर ले जाता है। असफलता, अवनति और विनाश आलसी मनुष्य के................हैं। शेर भी जंगल में शिकार करके अपनी भूख मिटाता है। शेर जंगल का राजा होता है लेकिन वह भी परिश्रम करके जानवर का शिकार करता है। कहने का तात्पर्य है बिना कोई काम किये किसी को जीवन में..................प्राप्ति नहीं होती। अब बताइये आलसी मनुष्य अपना.................खुद ही बन जाता है।

Aपसंदीदा
Bदोस्त
Cप्यारा
Dदुश्मन
Correct Answerदुश्मन
Q79

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिये गए हैं, प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से सर्वात्तम उत्तर वाला विकल्प चुनें। आलस्य एक ऐसा भाव है जो मनुष्य को कार्य करने की.....................नहीं देता अर्थात मनुष्य कोई भी काम नहीं करना चाहता। उसे कोई भी कार्य करना अच्छा नहीं लगता सिवाय आराम फरमाने के। आलस्य मनुष्य...................को मार्ग पर ले जाता है। आलसी मनुष्य को अपने कुर्सी से उठने में भी कठिनाई होती है। उसे लगता है कि उसका काम कोई दूसरा व्यक्ति कर दे तो उसकी नींद पूरी हो जाए। अब बताइये आलसी मनुष्य अपना...............खुद ही बन जाता है। उसे परिश्रम का महत्व समझ नहीं आता। मनुष्य में कई तरह के दोष हैं जैसे, लालच, क्रोध, हिंसा, जलन आदि लेकिन सबसे भयानक आलस का रोग है। आलस्य मनुष्य को असफलता की राह पर ले जाता है। असफलता, अवनति और विनाश आलसी मनुष्य के................हैं। शेर भी जंगल में शिकार करके अपनी भूख मिटाता है। शेर जंगल का राजा होता है लेकिन वह भी परिश्रम करके जानवर का शिकार करता है। कहने का तात्पर्य है बिना कोई काम किये किसी को जीवन में..................प्राप्ति नहीं होती। असफलता, अवनति और विनाश आलसी मनुष्य के..............................हैं।

Aपरिणाम
Bमहान
Cप्रणाम
Dअपने
Correct Answerपरिणाम
Q80

नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिये गए हैं, प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से सर्वात्तम उत्तर वाला विकल्प चुनें। आलस्य एक ऐसा भाव है जो मनुष्य को कार्य करने की.....................नहीं देता अर्थात मनुष्य कोई भी काम नहीं करना चाहता। उसे कोई भी कार्य करना अच्छा नहीं लगता सिवाय आराम फरमाने के। आलस्य मनुष्य...................को मार्ग पर ले जाता है। आलसी मनुष्य को अपने कुर्सी से उठने में भी कठिनाई होती है। उसे लगता है कि उसका काम कोई दूसरा व्यक्ति कर दे तो उसकी नींद पूरी हो जाए। अब बताइये आलसी मनुष्य अपना...............खुद ही बन जाता है। उसे परिश्रम का महत्व समझ नहीं आता। मनुष्य में कई तरह के दोष हैं जैसे, लालच, क्रोध, हिंसा, जलन आदि लेकिन सबसे भयानक आलस का रोग है। आलस्य मनुष्य को असफलता की राह पर ले जाता है। असफलता, अवनति और विनाश आलसी मनुष्य के................हैं। शेर भी जंगल में शिकार करके अपनी भूख मिटाता है। शेर जंगल का राजा होता है लेकिन वह भी परिश्रम करके जानवर का शिकार करता है। कहने का तात्पर्य है बिना कोई काम किये किसी को जीवन में..................प्राप्ति नहीं होती। कहने का तात्पर्य है बिना कोई काम किये किसी को जीवन में.................प्राप्ति नहीं होती।

Aलक्ष्य
Bआलस
Cदुख की
Dकठिनाई
Correct Answerलक्ष्य

Leave a Comment