National Sports Award Winners 2024: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पाने वालों में मनु भाकर, हरमनप्रीत सिंह, विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश डी और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार शामिल
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2024 की सूची में भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, हरमनप्रीत सिंह, शतरंज विश्व चैंपियन गुकेश डी और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को चुना गया है। यह पुरस्कार भारत के खेल मंत्रालय द्वारा हर साल प्रदान किया जाता है।
चयनित खिलाड़ियों को 17 जनवरी को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
मनु भाकर
22 वर्षीय भारतीय पिस्टल शूटर मनु भाकर ने पेरिस 2024 ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में शूटिंग में पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला बनी।
इसके कुछ दिनों बाद, मनु ने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता, जिससे वह स्वतंत्र भारत की पहली ऐसी एथलीट बन गईं जिन्होंने एक ओलंपिक खेलों में दो पदक जीते।
हरमनप्रीत सिंह
हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस 2024 ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को लगातार दूसरे कांस्य पदक तक पहुंचाया। आधुनिक हॉकी के बेहतरीन ड्रैग-फ्लिकर्स में से एक माने जाने वाले हरमनप्रीत इस अभियान में भारत के लिए अहम रहे और उन्होंने 10 गोल के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर के रूप में जगह बनाई।
गुकेश डी
18 वर्षीय गुकेश ने सिंगापुर में 2024 विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। वह विश्व चैंपियन बनने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी और विश्वनाथन आनंद के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने। इसके अलावा, गुकेश उस पुरुष टीम का हिस्सा भी थे जिसने बुडापेस्ट में आयोजित शतरंज ओलंपियाड जीता।
प्रवीण कुमार
पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में पुरुषों की हाई जंप T64 श्रेणी में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। 21 वर्षीय प्रवीण ने फाइनल में 2.08 मीटर की ऊंचाई पार की। यह उनका दूसरा पैरालंपिक पदक था; उन्होंने इससे पहले टोक्यो 2020 में रजत पदक जीता था।
अन्य पुरस्कार
- नीरज चोपड़ा, जिन्होंने पेरिस 2024 ओलंपिक में भाला फेंक में रजत पदक जीता, को खेल रत्न के लिए नामांकित नहीं किया गया क्योंकि वह पहले ही यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
- ओलंपिक पदक विजेता स्वप्निल कुशाले, सरबजोत सिंह और पहलवान अमन सेहरावत को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, ज्योति याराजी और अन्नू रानी को भी अर्जुन पुरस्कार मिलेगा।
- द्रोणाचार्य पुरस्कार से कोचों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को प्रदान की जाएगी।
मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड विजेता 2024
| खिलाड़ी | खेल |
| मनु भाकर | निशानेबाजी |
| प्रवीण कुमार | पैराएथलीट |
| हरमनप्रीत सिंह | हॉकी |
| डी. गुकेश | शतरंज (चैस) |
अर्जुन अवॉर्ड 2024 से सम्मानित खिलाड़ी
| खिलाड़ी | खेल |
| ज्योती याराजी | धाविका |
| अनु रानी | भालाफेंक |
| नीतु घंघास | मुक्केबाजी |
| स्वीटी बोरा | मुक्केबाजी |
| वंतिका अग्रवाल | शतरंज |
| सलीमा टेटे | हॉकी |
| प्रीति पॉल | पैरा एथलीट |
| अभिषेक | हॉकी |
| संजय | हॉकी |
| जर्मनप्रीत सिंह | हॉकी |
| सुखजीत सिंह | हॉकी |
| राकेश कुमार | पैरा आर्चरी |
| सचिन सरजेराव | पैरा एथलीट |
| धर्मवीर | पैरा एथलीट |
| प्रणव सूरमा | पैरा एथलीट |
| होकाटो होतोजे सेमा | पैरा एथलीट |
| सिमरन | पैरा एथलीट |
| नवदीप | पैरा एथलीट |
| टी. मुरूगेसन | पैरा बैंडमिंटन |
| नित्या श्रीनिवासन | पैरा बैंडमिंटन |
| मनीषा रामदास | पैरा बैंडमिंटन |
| नितेश कुमार | बैंडमिंटन |
| कपिल परमार | पैरा जुडो |
| मोना अग्रवाल | पैरा निशानेबाज |
| रूबीना फ्रांसिस | पैरा निशानेबाज |
| स्वाप्निल कुसाले | निशानेबाज |
| सरबजोत सिंह | निशानेबाज |
| अभय सिंह | स्क्वैश |
| साजन प्रकाश | तैराकी |
| अमन सहरावत | कुश्ती |
| दीप्ति जीवनजी | पैराएथलीट |
| अजीत सिंह | पैराएथलीट |
अर्जुन अवॉर्ड (लाइफ टाइम) से सम्मानित खिलाड़ी
| खिलाड़ी | खेल |
| सुचा सिंह | एथलेटिक्स |
| मुरलीकांत पेटकर | पैरा तैराक |
द्रोणाचार्य अवॉर्ड (नियमित) से सम्मानित प्रशिक्षक (कोच)
| प्रशिक्षक (कोच) | खेल |
| सुभाष राणा | पैरा निशानेबाजी |
| दीपाली देशपांडे | निशानेबाजी |
| संदीप सांगवान | हॉकी |
| संदीप सिंह | हॉकी |
द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम) से सम्मानित प्रशिक्षक (कोच)
| प्रशिक्षक (कोच) | खेल |
| एस. मुरलीधरन | बैंडमिंटन |
| अरमांडों कोलासो | फुटबॉल |
Hey there, armystudy.in is yours…