28 July 2026 Current Affairs In Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams » Army Study
Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 28, 2026

Follow

28 July 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

28 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


28 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. नीति आयोग के नया CEO किसे नियुक्त किया गया है?

A. अनुराग जैन
B. निधि छिब्बर
C. सुमन बेरी
D. अशोक कुमार लाहिड़ी

उत्तर: A) अनुराग जैन

व्याख्या:

  • अनुराग जैन को नीति आयोग का नया CEO नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं।
  • उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से दो वर्षों अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

प्रश्न 02. ब्रॉड गेज रेलवे नेटवर्क के विद्युतीकरण के मामले में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा

उत्तर: B) दूसरा

व्याख्या:

  • भारतीय रेलवे के लगभग 99.6 प्रतिशत ब्रॉड गेज नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है, जिससे भारत विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
  • लगभग 100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण के साथ स्विट्जरलैंड पहले स्थान पर है।

प्रश्न 03. स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए ‘समरस विद्या सेतु’ अभियान किस राज्य ने शुरू किया है?

A. राजस्थान
B. गुजरात
C. महाराष्ट्र
D. मध्य प्रदेश

उत्तर: B) गुजरात

व्याख्या:

  • गुजरात सरकार ने 80,000 से अधिक स्कूल छोड़ चुके बच्चों का दोबारा नामांकन कराने के लिए यह राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है।
  • बच्चों को आयु के अनुसार उपयुक्त कक्षा में प्रवेश देकर ब्रिज लर्निंग और अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रश्न 04. किलई किस राज्य का पहला पूर्ण रूप से संचालित जलवायु-अनुकूल गांव बना है?

A. केरल
B. कर्नाटक
C. आंध्र प्रदेश
D. तमिलनाडु

उत्तर: D) तमिलनाडु

व्याख्या:

  • तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में स्थित किलई राज्य का पहला पूर्ण रूप से संचालित जलवायु-अनुकूल गांव बन गया है।
  • यहां जलवायु जोखिमों से निपटने के लिए टिकाऊ बुनियादी ढांचे, आजीविका सुरक्षा और आपदा-प्रतिरोधी उपायों पर काम किया गया है।

प्रश्न 05. भारत का पहला UPI आधारित मील कार्ड किस फिनटेक कंपनी ने लॉन्च किया है?

A. Enkash
B. Paytm
C. Phonepe
D. Razorpay

उत्तर: A) Enkash

व्याख्या:

  • Enkash ने भारत का पहला ऐसा मील कार्ड पेश किया है, जिससे कर्मचारी भोजन भत्ते की राशि से UPI QR कोड स्कैन करके भुगतान कर सकते हैं।
  • यह सुविधा UPI की सरलता, RuPay नेटवर्क और कर-कुशल कर्मचारी भोजन लाभ व्यवस्था को एक साथ जोड़ती है।

प्रश्न 06. हाल ही में ‘मुख्यमंत्री युवा सहयोग प्लेटफॉर्म’ किस राज्य में लॉन्च किया गया है?

A. उत्तर प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. राजस्थान
D. हरियाणा

उत्तर: C) राजस्थान

व्याख्या:

  • राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया यह डिजिटल प्लेटफॉर्म युवाओं को सरकारी कार्यक्रमों और विकास गतिविधियों से जोड़ने पर केंद्रित है।

प्रश्न 07. पश्चिम अफ्रीकी संगठन ECOWAS का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?

A. मोहम्मद आबिद अली
B. बस्सिरू डियोमाये फे
C. सलमान प्रिंस
D. जोसेफ बोआकाई

उत्तर: B) बस्सिरू डियोमाये फे

व्याख्या:

  • सेनेगल के राष्ट्रपति बस्सिरू डियोमाये फे को ECOWAS प्राधिकरण के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का नया अध्यक्ष चुना गया है।
  • उनका चयन सिएरा लियोन में आयोजित संगठन के 69वें साधारण शिखर सम्मेलन के दौरान हुआ।

प्रश्न 08. अमेरिका ने शांतिपूर्ण असैन्य परमाणु सहयोग समझौता किस अरब देश के साथ किया है?

A. सऊदी अरब
B. इराक
C. ओमान
D. कतर

उत्तर: A) सऊदी अरब

व्याख्या:

  • अमेरिका ने असैन्य परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के विकास में सहयोग के लिए सऊदी अरब से यह समझौता किया है।

प्रश्न 09. भारत में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस हल साल कब मनाया जाता है?

A. 20 जुलाई
B. 21 जुलाई
C. 22 जुलाई
D. 23 जुलाई

उत्तर: D) 23 जुलाई

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय प्रसारण दिवस भारत में संगठित रेडियो प्रसारण की शुरुआत की स्मृति में हर साल 23 जुलाई को मनाया जाता है।
  • 23 जुलाई 1927 को इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी ने बॉम्बे स्टेशन से अपना पहला रेडियो प्रसारण शुरू किया था।

प्रश्न 10. भारत की पहली व्यापक वार्षिक खान-बंदी रिपोर्ट ‘AAROH’ किस मंत्रालय द्वारा जारी की गई है?

A. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
B. कोयला मंत्रालय
C. वित्त मंत्रालय
D. रक्षा मंत्रालय

उत्तर: B) कोयला मंत्रालय

व्याख्या:

  • कोयला मंत्रालय ने ‘AAROH: Annual Report on Mine Closure’ जारी की, जो वैज्ञानिक रूप से बंद कोयला खानों का पहला समेकित राष्ट्रीय विवरण है।
  • इस रिपोर्ट में 42 कोयला खानों की वैज्ञानिक बंदी, भूमि पुनर्स्थापन और पर्यावरणीय पुनर्वास से जुड़ी प्रगति दर्ज की गई है।

प्रश्न 11. हाल ही में भारत के पहले तीनों सेनाओं के किस महिला सेलिंग अभियान ने दुनिया का चक्कर लगाने का रिकॉर्ड बनाया है?

A. नाविका सागर परिक्रमा I
B. नाविका सागर परिक्रमा II
C. नाविका सागर परिक्रमा III
D. समुद्र प्रदक्षिणा

उत्तर: A) समुद्र प्रदक्षिणा

व्याख्या:

  • समुद्र प्रदक्षिणा अभियान में तीनों सेनाओं की नौ महिला अधिकारियों ने IASV त्रिवेणी पर सवार होकर विश्व की समुद्री परिक्रमा पूरी की।
  • इस दल ने 314 दिनों में चार महासागरों से गुजरते हुए लगभग 25,500 समुद्री मील की यात्रा की और 22 जुलाई 2026 को मुंबई वापस लौटा।

प्रश्न 12. हाल ही में MMA एशिया चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं?

A. विजेंदर सिंह
B. संग्राम सिंह
C. सुशील कुमार
D. नीरज चोपड़ा

उत्तर: B) संग्राम सिंह

व्याख्या:

  • भारतीय पहलवान संग्राम सिंह ने मलेशिया में पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को लगभग 40 सेकंड में हराकर MMA एशिया चैंपियनशिप जीती।
  • इस उपलब्धि के साथ वह MMA एशिया चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

प्रश्न 13. IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2026 का टाइम फॉर्मेट खिताब किसने जीता?

A. पंकज आडवाणी
B. गीत सेठी
C. नीरू राठी
D. सौरव कोठारी

उत्तर: D) सौरव कोठारी

व्याख्या:

  • सौरव कोठारी ने आयरलैंड के कार्लो में आयोजित फाइनल में पंकज आडवाणी को हराकर 2026 का खिताब जीता।
  • यह उनका लगातार दूसरा IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप टाइम फॉर्मेट खिताब है।

प्रश्न 14. शहरी सहकारी बैंकों की क्षमता बढ़ाने के लिए ‘मिशन सक्षम’ किस संस्था ने शुरू किया है?

A. नीति आयोग
B. भारतीय रिजर्व बैंक
C. भारतीय स्टेट बैंक
D. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड

उत्तर: B) भारतीय रिजर्व बैंक

व्याख्या:

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने शहरी सहकारी बैंकों की प्रबंधकीय, तकनीकी और परिचालन क्षमता मजबूत करने के लिए मिशन सक्षम शुरू किया है।
  • इसके अंतर्गत लगभग 1.40 लाख बोर्ड सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को जोखिम, अनुपालन, लेखा-परीक्षा तथा सूचना प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रश्न 15. भारत के पहले निजी रूप से विकसित ऑर्बिटल रॉकेट का नाम क्या है?

A. विक्रम-1
B. अग्नि-1
C. गगन-1
D. आकाश-1

उत्तर: A) विक्रम-1

व्याख्या:

  • स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित विक्रम-1 भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट है।
  • इसने 18 जुलाई 2026 को श्रीहरिकोटा से ‘आगमन’ मिशन के तहत उड़ान भरकर उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया।

प्रश्न 16. भारतीय स्किमर पक्षी के संरक्षण के लिए 2026 का व्हिटली अवॉर्ड किस भारतीय को मिला?

A. पूर्णिमा देवी बर्मन
B. परवीन शेख
C. सुनीता नारायण
D. जादव पायेंग

उत्तर: B) परवीन शेख

व्याख्या:

  • बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी की वैज्ञानिक परवीन शेख को संकटग्रस्त भारतीय स्किमर के समुदाय आधारित संरक्षण के लिए व्हिटली अवॉर्ड मिला।
  • 2026 में भारत की डॉ. बरखा सुब्बा को भी रेड पांडा संरक्षण के लिए यह पुरस्कार मिला।
  • व्हिटली अवॉर्ड को ग्रीन ऑस्कर भी कहा जाता है।

प्रश्न 17. ‘ऑस्कर ऑफ साइंस’ कहे जाने वाले 2026 के ब्रेकथ्रू पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

A. अतनु नाथ
B. सी.एन.आर. राव
C. के. सिवन
D. एस. सोमनाथ

उत्तर: A) अतनु नाथ

व्याख्या:

  • असम के तिहू कॉलेज में भौतिकी के सहायक प्रोफेसर डॉ. अतनु नाथ 2026 के ब्रेकथ्रू प्राइज इन फंडामेंटल फिजिक्स से सम्मानित वैज्ञानिक दल में शामिल थे।
  • यह पुरस्कार Muon g-2 शोध में योगदान के लिए 376 वैज्ञानिकों ने साझा किया।

प्रश्न 18. सबास्टियन सावे 2 घंटे से कम समय में मेराथन पुरा करने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं, वे किस देश के है?

A. केन्या
B. इथियोपिया
C. युगांडा
D. नाइजीरिया

उत्तर: A) केन्या

व्याख्या:

  • केन्या के साबास्टियन सावे ने 2026 लंदन मैराथन में 1 घंटा 59 मिनट 30 सेकंड का समय लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • वह रिकॉर्ड के लिए मान्य आधिकारिक मैराथन में दो घंटे से कम समय दर्ज करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

27 July 2026 Current Affairs Quiz
25 July 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment