Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 22, 2026

Follow

22 July 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

22 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


22 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में ‘टावर ऑफ जस्टिस’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

A. गुरुग्राम
B. फरीदाबाद
C. चंडीगढ़
D. जयपुर

उत्तर: A) गुरुग्राम

व्याख्या:

  • टावर ऑफ जस्टिस का उद्घाटन हरियाणा के गुरुग्राम में किया गया।
  • यह भवन न्यायिक सेवाओं को एकीकृत, आधुनिक और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

प्रश्न 02. लॉर्ड्स के टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर कौन बनीं?

A. स्मृति मंधाना
B. हरमनप्रीत कौर
C. यास्तिका भाटिया
D. क्रांति गौड़

उत्तर: D) क्रांति गौड़

व्याख्या:

  • क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के विरुद्ध लॉर्ड्स महिला टेस्ट में 5 विकेट लेकर ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया।
  • वह लॉर्ड्स के टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं है।

प्रश्न 03. 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के आधिकारिक शुभंकर का नाम क्या है?

A. शेर
B. मयूर
C. हाथी
D. हिरण

उत्तर: B) मयूर

व्याख्या:

  • 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आधिकारिक शुभंकर ‘मयूर’ है।
  • मोर आधारित यह शुभंकर भारत की विविधता, ऊर्जा, एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।

प्रश्न 04. विक्रम-1 रॉकेट से संबंधित SOLVE रॉकेट मोटर का पहला सफल परिक्षण कहाँ किया गया?

A. श्रीहरिकोटा
B. थुम्बा
C. चांदीपुर
D. पोखरण

उत्तर: A) श्रीहरिकोटा

व्याख्या:

  • स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट का प्रक्षेपण परिक्षण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलता पूर्वक किया गया।

प्रश्न 05. विश्व की पहली इंसुलिन दवा अविक्ली (Awiqli) किस देश में लॉन्च की गई है?

A. अमेरिका
B. भारत
C. चीन
D. जर्मनी

उत्तर: B) भारत

व्याख्या:

  • अविक्ली (Awiqli) नामक इंसुलिन दवा भारत द्वारा लॉन्च की गई है।
  • अविक्ली (Awiqli) दुनिया की पहली ऐसी इंसुलिन दवा है, जिसे सप्ताह में केवल एक बार लेना होता है।
  • यह दवा टाइप-1 और टाइप-2 मधुमेह के वयस्क मरीजों के लिए बनाई गई है।

प्रश्न 06. किस राज्य ने 16 अगस्त को ‘आयुष्मान दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की?

A. उत्तर प्रदेश
B. बिहार
C. पश्चिम बंगाल
D. राजस्थान

उत्तर: C) पश्चिम बंगाल

व्याख्या:

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 अगस्त को आयुष्मान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है।
  • इसका उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के लाभ, पात्रता और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रश्न 07. ‘द वॉइस ऑफ जस्टिस’ पुस्तक का विमोचन किसने किया?

A. सी. पी. राधाकृष्णन
B. द्रौपदी मुर्मू
C. नरेंद्र मोदी
D. जगदीप धनखड़

उत्तर: A) सी. पी. राधाकृष्णन

व्याख्या:

  • ‘द वॉइस ऑफ जस्टिस’ पुस्तक का विमोचन सी. पी. राधाकृष्णन ने किया।
  • यह पुस्तक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों से संबंधित विचारों पर आधारित मानी जाती है।

प्रश्न 08. ‘पिल्ले संपदा’ योजना किस राज्य से संबंधित है?

A. केरल
B. आंध्र प्रदेश
C. तमिलनाडु
D. कर्नाटक

उत्तर: B) आंध्र प्रदेश

व्याख्या:

  • ‘पिल्ले संपदा’ योजना आंध्र प्रदेश सरकार की एक योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य में जन्म दर बढ़ाना है।
  • इस योजना के तहत तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है।

प्रश्न 09. माओरी समुदाय किस देश का मूल निवासी समुदाय है?

A. ऑस्ट्रेलिया
B. न्यूजीलैंड
C. दक्षिण अफ्रीका
D. कनाडा

उत्तर: B) न्यूजीलैंड

व्याख्या:

  • माओरी न्यूजीलैंड के मूल निवासी पोलिनेशियाई समुदाय हैं।
  • माओरी भाषा, हाका नृत्य, पारंपरिक नक्काशी और जनजातीय संस्कृति न्यूजीलैंड की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

21 July 2026 Current Affairs Quiz
20 July 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment