Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 17, 2026

Follow

17 July 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

17 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


17 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में WWF नेशनल अवार्ड 2026 से किस भारतीय को सम्मानित किया गया है?

A. एन. अलीम यूसुफ
B. एम. एस. स्वामीनाथन
C. सी. एच. श्रीनिवास राव
D. के. राघवन

उत्तर: A) एन. अलीम यूसुफ

व्याख्या:

  • वनस्पति वैज्ञानिक एन. अलीम यूसुफ को WWF राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने ‘Neophyte ID’ नामक AI आधारित ऐप विकसित किया, जो आक्रामक पौधों की पहचान करता है।

प्रश्न 02. रूमेन रादेव को किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है?

A. रोमानिया
B. बुल्गारिया
C. हंगरी
D. क्रोएशिया

उत्तर: B) बुल्गारिया

व्याख्या:

  • रूमेन रादेव को बुल्गारिया का नया प्रधानमंत्री चुना गया है।
  • बुल्गारिया की राजधानी सोफिया है और यह यूरोपीय संघ तथा NATO का सदस्य है।

प्रश्न 03. भारत का पहला जल-तटस्थ रेलवे कोचिंग डिपो कौन सा बना है?

A. कांकरिया कोचिंग डिपो
B. जयपुर कोचिंग डिपो
C. इंदौर कोचिंग डिपो
D. पुणे कोचिंग डिपो

उत्तर: A) कांकरिया कोचिंग डिपो

व्याख्या:

  • अहमदाबाद स्थित कांकरिया कोचिंग डिपो भारत का पहला जल-तटस्थ रेलवे डिपो बना।
  • यहाँ उपयोग किए गए पानी को उपचारित करके दोबारा प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 04. ‘दिव्य भारत: भारत की आत्मा की एक खिड़की’ नामक संकलन हाल ही में किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?

A. गृह मंत्रालय
B. नीति आयोग
C. शिक्षा मंत्रालय
D. पर्यटन मंत्रालय

उत्तर: B) नीति आयोग

व्याख्या:

  • ‘दिव्य भारत: भारत की आत्मा की एक खिड़की’ नामक संकलन को नीति आयोग द्वारा लॉन्च किया गया है।
  • इस संकलन का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत को प्रस्तुत करना है।

प्रश्न 05. ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नए चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

A. सुभाष कुमार
B. आदेश यादव
C. संदीप राव
D. प्रोफेसर सिकंदर कुमार

उत्तर: D) प्रोफेसर सिकंदर कुमार

व्याख्या:

  • प्रोफेसर सिकंदर कुमार को ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया।
  • ग्रेपलिंग में पकड़, टेकडाउन, नियंत्रण और सबमिशन तकनीकों का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 06. हाल ही में भारतीय रेलवे द्वारा ‘दिव्य दक्षिण यात्रा’ ट्रेन कहाँ से शुरू करने की घोषणा की गई है?

A. चेन्नई
B. बेंगलुरु
C. विशाखापट्टनम
D. हैदराबाद

उत्तर: C) विशाखापट्टनम

व्याख्या:

  • IRCTC ने विशाखापट्टनम से दिव्य दक्षिण यात्रा पर्यटक ट्रेन शुरू की है।
  • यह ट्रेन यात्रियों को रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और कांचीपुरम जैसे स्थलों की यात्रा कराती है।

प्रश्न 07. फेमिना मिस इंडिया 2026 का खिताब हाल ही में किसने जीता है?

A. राजनंदिनी पवार
B. साध्वी सतीश सैल
C. सिनी शेट्टी
D. रूबल शेखावत

उत्तर: B) साध्वी सतीश सैल

व्याख्या:

  • गोवा की साध्वी सतीश सैल ने 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 का खिताब जीता है।
  • महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार इसमें प्रथम उपविजेता रहीं।

प्रश्न 08. शेखा झील को हाल ही में रामसर स्थल की सूची में शामिल किया गया है। यह किस राज्य में स्थित है?

A. बिहार
B. उत्तराखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. सिक्किम

उत्तर: C) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • शेखा झील उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित एक आर्द्रभूमि स्थल है।
  • रामसर स्थल अंतरराष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमियाँ होती हैं, जिनका संरक्षण रामसर अभिसमय के अंतर्गत किया जाता है।

प्रश्न 09. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2026 में भारत की GDP वृद्धि दर कितना प्रतिशत रहने का अनुमान है?

A. 6.0 प्रतिशत
B. 6.4 प्रतिशत
C. 6.8 प्रतिशत
D. 7.2 प्रतिशत

उत्तर: B) 6.4 प्रतिशत

व्याख्या:

  • संयुक्त राष्ट्र ने कैलेंडर वर्ष 2026 में भारत की GDP वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • निजी उपभोग और सेवा निर्यात को आर्थिक वृद्धि के प्रमुख कारकों में शामिल किया गया है।

प्रश्न 10. सांकेतिक भाषा में रिलीज़ होने वाली भारत की पहली हिंदी फिल्म कौन सी है?

A. आखिरी सवाल
B. ब्लैक
C. खामोशी
D. इशारे

उत्तर: A) आखिरी सवाल

व्याख्या:

  • संजय दत्त अभिनीत ‘आखिरी सवाल’ भारतीय सांकेतिक भाषा के साथ रिलीज होने वाली पहली हिंदी फीचर फिल्म बनी है।
  • फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है।

प्रश्न 11. हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रमुख पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए ‘हेली टूरिज्म और एयर टूरिज्म सर्विस योजना’ शुरू की है?

A. मध्य प्रदेश
B. छत्तीसगढ़
C. झारखंड
D. बिहार

उत्तर: D) बिहार

व्याख्या:

  • बिहार सरकार ने बोधगया, राजगीर, वैशाली और वाल्मीकि नगर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी देने के लिए यह योजना शुरू की है।
  • इस योजना का उद्देश्य घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाना तथा राज्य में पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

16 July 2026 Current Affairs Quiz
15 July 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment