Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 8, 2026

Follow

08 July 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

08 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


08 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. भू-राजनीतिक और व्यापारिक कारणों से चर्चा में रहा मोंगला बंदरगाह किस देश में स्थित है?

A. श्रीलंका
B. म्यांमार
C. बांग्लादेश
D. मालदीव

उत्तर: C) बांग्लादेश

व्याख्या:

  • मोंगला बंदरगाह बांग्लादेश का प्रमुख समुद्री बंदरगाह है और चटगांव के बाद देश का दूसरा बड़ा बंदरगाह माना जाता है।
  • यह बंदरगाह भारत, चीन और बांग्लादेश के बीच रणनीतिक और व्यापारिक दृष्टि से चर्चा में रहा है।

प्रश्न 02. भारत सरकार ने हाल ही में मलेशिया में भारत का नया उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया?

A. सोमनाथ घोष
B. मोहम्मद इब्राहिम
C. इकबाल लालपुरा
D. तेजेंद्र सिंह

उत्तर: A) सोमनाथ घोष

व्याख्या:

  • विदेश मंत्रालय ने सोमनाथ घोष को मलेशिया में भारत का नया उच्चायुक्त बनाया है।

प्रश्न 03. हाल ही में देव स्नान यात्रा का आयोजन किस राज्य में किया गया है?

A. मध्य प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. ओडिशा
D. उत्तर प्रदेश

उत्तर: C) ओडिशा

व्याख्या:

  • देव स्नान यात्रा ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा से जुड़ा पवित्र स्नान अनुष्ठान है।
  • इस अनुष्ठान में देवताओं को 108 कलशों के जल से स्नान कराया जाता है और इसके बाद अनासार अवधि शुरू होती है।

प्रश्न 04. हाल ही में किदांबी श्रीकांत ने US Open Badminton 2026 में रजत पदक जीता, इसका आयोजन कहाँ हुआ था?

A. फुलर्टन
B. कैलिफोर्निया
C. यूएसए
D. उपर्युक्त सभी

उत्तर: D) उपर्युक्त सभी

व्याख्या:

  • किदांबी श्रीकांत ने US Open Badminton 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।
  • यह प्रतियोगिता फुलर्टन, कैलिफोर्निया, यूएसए में आयोजित की गई थी।

प्रश्न 05. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था के लिए नया अल्पसंख्यक शिक्षा अधिकरण बनाया है?

A. उत्तर प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. कर्नाटक

उत्तर: C) उत्तराखंड

व्याख्या:

  • उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा अधिकरण का गठन किया गया है।
  • इस सुधार का उद्देश्य अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था को आसान, साफ और बेहतर बनाना है।

प्रश्न 06. हाल ही में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. अमरप्रीत सिंह
B. आशुतोष दीक्षित
C. तेजिंदर सिंह
D. संदीप सेन

उत्तर: C) तेजिंदर सिंह

व्याख्या:

  • एयर मार्शल तेजिंदर सिंह को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  • इस पद का मुख्य काम थल सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच बेहतर तालमेल और संयुक्त कार्यप्रणाली को मजबूत करना है।

प्रश्न 07. सूखे और पर्यावरणीय संकट के कारण चर्चा में रही मलप्रभा नदी किस राज्य से संबंधित है?7

A. केरल
B. कर्नाटक
C. महाराष्ट्र
D. तमिलनाडु

उत्तर: B) कर्नाटक

व्याख्या:

  • मलप्रभा नदी कर्नाटक में बहती है और यह कृष्णा नदी की एक महत्वपूर्ण सहायक नदी है।
  • यह नदी कर्नाटक के बेलगावी जिले से निकलती है और उत्तर कर्नाटक की मुख्य नदियों में से एक है।

प्रश्न 08. भारत और जापान ने 75 वर्षों के राजनयिक संबंधों के उपलक्ष्य में किस वर्ष को ‘Year of Shared Horizons’ घोषित किया?

A. 2026
B. 2027
C. 2028
D. 2030

उत्तर: B) 2027

व्याख्या:

  • भारत और जापान ने 2027 को India-Japan Year of Shared Horizons के रूप में मनाने की घोषणा की।
  • यह घोषणा दोनों देशों के 75 वर्षों के राजनयिक संबंधों को यादगार बनाने के लिए की गई है।

प्रश्न 09. भारत का पहला प्राइवेट पिंस हेलीकॉप्टर लैंडिंग सिस्टम किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?

A. मध्य प्रदेश
B. आंध्र प्रदेश
C. गुजरात
D. महाराष्ट्र

उत्तर: B) आंध्र प्रदेश

व्याख्या:

  • भारत की पहली निजी पॉइंट-इन-स्पेस (PinS) इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को आंध्र प्रदेश के उंडावली हेलीपोर्ट के लिए स्वीकृति दी गई है।
  • यह प्रणाली सैटेलाइट आधारित नेविगेशन के जरिए खराब मौसम और कम दृश्यता में हेलीकॉप्टर लैंडिंग को सुरक्षित बनाती है।

प्रश्न 10. हाल ही में चर्चा में रही ‘हेलीना मिसाइल’ को किस देश ने विकसित किया है?

A. जापान
B. भारत
C. चीन
D. अमेरिका

उत्तर: B) भारत

व्याख्या:

  • हेलीना (HELINA) भारत द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित हेलीकॉप्टर से दागी जाने वाली एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है।
  • इसे DRDO ने विकसित किया है और यह दुश्मन के टैंकों व बख्तरबंद वाहनों को निशाना बनाने में सक्षम है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

07 July 2026 Current Affairs Quiz
06 July 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment