Army Study icon Image

By: Army Study

On: June 26, 2026

Follow

26 June 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

26 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


26 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. भारत की पहली निजी स्वामित्व वाली सोने की खदान जिससे वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया गया है, किस राज्य में स्थित है?

A. कर्नाटक
B. आंध्र प्रदेश
C. छत्तीसगढ़
D. ओडिशा

उत्तर: B) आंध्र प्रदेश

व्याख्या:

  • भारत की पहली निजी क्षेत्र की सोने की खदान आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के जोंनगिरी क्षेत्र में स्थित है।
  • यह परियोजना घरेलू खनिज उत्पादन और निजी भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण क़दम है।

प्रश्न 02. फीफा विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर कौन बने हैं?

A. लियोनेल मेसी
B. नेमार
C. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
D. मिरोस्लाव क्लोज़े

उत्तर: C) क्रिस्टियानो रोनाल्डो

व्याख्या:

  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने हैं।
  • उन्होंने 2026 फीफा विश्व कप में पुर्तगाल की ओर से गोल कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

प्रश्न 03. ‘निर्भय चेतना’ कार्यक्रम किस मंत्रालय से संबंधित है?

A. गृह मंत्रालय
B. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
C. शिक्षा मंत्रालय
D. पंचायती राज मंत्रालय

उत्तर: D) पंचायती राज मंत्रालय

व्याख्या:

  • निर्भय चेतना कार्यक्रम पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान है।
  • इसका उद्देश्य गांव और स्थानीय स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके प्रति संवेदनशील प्रशासन को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 04. ‘QS World Future Skills Index 2027’ में भारत को कौन-सा स्थान मिला?

A. 10वाँ
B. 11वाँ
C. 13वाँ
D. 15वाँ

उत्तर: C) 13वाँ

व्याख्या:

  • QS World Future Skills Index 2027 में भारत को वैश्विक स्तर पर 13वाँ स्थान मिला है।
  • यह रैंकिंग AI readiness, future workforce और कौशल विकास से जुड़ी तैयारियों के आधार पर दी गई है।

प्रश्न 05. प्रसिद्ध ‘खीर भवानी मेला’ मुख्य रूप से किस केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित है?

A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. जम्मू-कश्मीर
D. पंजाब

उत्तर: C) जम्मू-कश्मीर

व्याख्या:

  • खीर भवानी मेला जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के तुलमुला में स्थित माता राग्न्या देवी मंदिर से जुड़ा है।
  • यह मेला ज्येष्ठ अष्टमी के अवसर पर आयोजित होता है और कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है।

प्रश्न 06. ‘IIT: The Story of India’s Most Prestigious Educational Ecosystem’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A. रामचंद्र गुहा
B. संजीव सान्याल
C. प्रभात कुमार
D. चेतन भगत

उत्तर: C) प्रभात कुमार

व्याख्या:

  • इस पुस्तक प्रभात कुमार द्वारा लिखी गयी है, इसमें IIT ecosystem के विकास और प्रभाव को सरल तरीके से समझाया गया है।
  • पुस्तक में IITs के इतिहास, तकनीकी योगदान और भारत की वैश्विक पहचान में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई है।

प्रश्न 07. भारत सरकार ने हर साल ‘संविधान हत्या दिवस’ किस तारीख को मनाने की घोषणा की है?

A. 21 जून
B. 25 जून
C. 26 जून
D. 15 अगस्त

उत्तर: B) 25 जून

व्याख्या:

  • भारत सरकार ने 25 जून को हर साल संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है।
  • यह दिन 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल और उस दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों पर पड़े प्रभाव को याद करने के लिए मनाया जाता है।

प्रश्न 08. टाइम आउट की 2026 वैश्विक सांस्कृतिक शहरों की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय शहर कौन-सा है?

A. मुंबई
B. जयपुर
C. चेन्नई
D. पुणे

उत्तर: B) जयपुर

व्याख्या:

  • जयपुर को टाइम आउट की 2026 global art and culture cities list में शामिल किया गया।
  • पिंक सिटी अपनी विरासत, कला, स्थापत्य, पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान के कारण इस सूची में जगह बनाने वाला प्रमुख भारतीय शहर बना है।

प्रश्न 09. एलन ग्रीनस्पैन किस क्षेत्र से जुड़े विश्व प्रसिद्ध व्यक्तित्व थे?

A. अंतरिक्ष विज्ञान
B. साहित्य एवं पत्रकारिता
C. अर्थशास्त्र
D. अंतरराष्ट्रीय राजनीति

उत्तर: C) अर्थशास्त्र

व्याख्या:

  • एलन ग्रीनस्पैन अमेरिका के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे और वे अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) के पूर्व अध्यक्ष रहे थे।
  • उन्होंने 1987 से 2006 तक अमेरिकी केंद्रीय बैंक का नेतृत्व किया और वैश्विक आर्थिक नीतियों पर गहरा प्रभाव डाला।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

25 June 2026 Current Affairs Quiz
24 June 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment