Army Study icon Image

By: Army Study

On: June 18, 2026

Follow

16 June 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

16 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


16 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. भारत सरकार के ‘WT-MARUT’ पोर्टल का मुख्य संबंध किस क्षेत्र से है?

A. सौर ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला
B. पवन ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला
C. हरित हाइड्रोजन उत्पादन
D. इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण

उत्तर: B) पवन ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला

व्याख्या:

  • ‘WT-MARUT’ पोर्टल भारत के पवन टरबाइन निर्माण और सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए शुरू किया गया है।
  • यह पोर्टल घरेलू विनिर्माण, पारदर्शिता और पवन ऊर्जा क्षेत्र के विस्तार में मदद करेगा।

प्रश्न 02. YouTube पर 500 मिलियन यानी 50 करोड़ Subscribers पार करने वाले पहले व्यक्तिगत Creator कौन बने?

A. Mr. Beast
B. Pew Die Pie
C. Carry Minati
D. T-Series

उत्तर: A) Mr. Beast

व्याख्या:

  • Mr. Beast के नाम से प्रसिद्ध जिमी डोनाल्डसन YouTube पर 500 मिलियन Subscribers का आंकड़ा पार करने वाले पहले व्यक्तिगत Creator हैं।

प्रश्न 03. DRDO ने लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LRLACM) का सफल परीक्षण किस राज्य के तट से किया?

A. तमिलनाडु
B. गुजरात
C. ओडिशा
D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: C) ओडिशा

व्याख्या:

  • DRDO ने 15 जून 2026 को LRLACM का सफल परीक्षण डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा तट से किया।

प्रश्न 04. छात्रों के पोषण और उपस्थिति को बढ़ाने के लिए Breakfast and Milk Scheme किस राज्य शुरू की है?

A. कर्नाटक
B. तमिलनाडु
C. महाराष्ट्र
D. तेलंगाना

उत्तर: D) तेलंगाना

व्याख्या:

  • तेलंगाना सरकार ने सरकारी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों के छात्रों के लिए Breakfast and Milk Scheme शुरू की है।
  • इस योजना का उद्देश्य छात्रों के पोषण में सुधार करना, उपस्थिति बढ़ाना और सीखने के वातावरण को बेहतर बनाना है।

प्रश्न 05. TIME की 100 Most Influential People in Sports 2026 सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?

A. पी.वी. सिंधु
B. स्मृति मंधाना
C. मीराबाई चानू
D. नीरज चोपड़ा

उत्तर: B) स्मृति मंधाना

व्याख्या:

  • भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना TIME100 Sports 2026 सूची में शामिल है
  • वह इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

प्रश्न 06. पहले Made in India C295 सैन्य परिवहन विमान ने अपनी पहली सफल परीक्षण उड़ान किस राज्य से पूरी की?

A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. कर्नाटक
D. राजस्थान

उत्तर: A) गुजरात

व्याख्या:

  • Tata Advanced Systems Limited और Airbus द्वारा तैयार Made in India C295 विमान की पहली test flight वडोदरा में की गई।
  • इसे भारत के रक्षा निर्माण क्षेत्र और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

प्रश्न 07. विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस हर साल किस तारीख को मनाया जाता है?

A. 5 जून
B. 16 सितंबर
C. 22 अप्रैल
D. 17 जून

उत्तर: D) 17 जून

व्याख्या:

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 जून को विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस के रूप में घोषित किया।
  • यह दिवस भूमि क्षरण, सूखा-प्रबंधन, सतत भूमि उपयोग और बंजर भूमि की बहाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

प्रश्न 08. पवित्र शब्दों और प्रतीकों के लिए ट्रेडमार्क संरक्षण पाने वाला श्री जगन्नाथ मंदिर किस राज्य में स्थित है?

A. पश्चिम बंगाल
B. ओडिशा
C. आंध्र प्रदेश
D. केरल

उत्तर: B) ओडिशा

व्याख्या:

  • श्री जगन्नाथ मंदिर ओडिशा के पुरी में स्थित है और मंदिर प्रशासन ने इससे जुड़े पवित्र शब्दों/प्रतीकों के लिए ट्रेडमार्क संरक्षण प्राप्त किया है।
  • इसका उद्देश्य मंदिर से जुड़े पवित्र नामों, प्रतीकों और परंपराओं के गलत व्यावसायिक उपयोग को रोकना है।

प्रश्न 09. वर्ष 2026 के 52वें G-7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस देश ने की?

A. इटली
B. जापान
C. फ्रांस
D. कनाडा

उत्तर: C) फ्रांस

व्याख्या:

  • 52वें G-7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी फ्रांस ने की।
  • इस सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और तकनीकी शासन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रश्न 10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में किस देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया?

A. श्रीलंका
B. स्लोवाकिया
C. नेपाल
D. भूटान

उत्तर: B) स्लोवाकिया

व्याख्या:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान Order of the White Double Cross, First Class से सम्मानित किया गया।
  • यह सम्मान भारत-स्लोवाकिया मैत्रीपूर्ण संबंधों और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए दिया गया।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

15 June 2026 Current Affairs Quiz
13 June 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment