✦ Army Study Current Affairs:-
21 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
21 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में किस देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान Royal Order of the Polar Star से सम्मानित किया है?
A. फ्रांस
B. जर्मनी
C. स्वीडन
D. नॉर्वे
उत्तर: C) स्वीडन
व्याख्या:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के प्रतिष्ठित Royal Order of the Polar Star से सम्मानित किया गया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले एशियाई नेता हैं।
प्रश्न 02. हाल ही में 32वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह करने का रिकॉर्ड बनाने वाले पर्वतारोही कौन हैं?
A. पासांग दावा शेरपा
B. कामी रीता शेरपा
C. लखपा शेरपा
D. तेनजिंग नोर्गे
उत्तर: B) कामी रीता शेरपा
व्याख्या:
- नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने मई 2026 में 32वीं बार माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई की।
- उन्हें ‘एवरेस्ट मैन’ कहा जाता है और वे दुनिया में सबसे अधिक बार एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोहियों में हैं।
प्रश्न 03. 2026 में नए अध्यादेश के बाद भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या कितनी होगी?
A. 34
B. 35
C. 38
D. 40
उत्तर: C) 38
व्याख्या:
- नए अध्यादेश के बाद सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी गई है।
- यह कदम रुके हुए मामलों के बढ़ते बोझ को कम करने और न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए लिया गया है।
प्रश्न 04. हाल ही में ‘Coffees of Nagaland’ मिशन किस केंद्रीय मंत्री ने लॉन्च किया?
A. पीयूष गोयल
B. सर्बानंद सोनोवाल
C. ज्योतिरादित्य सिंधिया
D. नेफियू रियो
उत्तर: C) ज्योतिरादित्य सिंधिया
व्याख्या:
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागालैंड की स्पेशल कॉफी को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने के लिए 18 मई को ₹175 करोड़ के ‘Coffees of Nagaland’ मिशन की शुरुआत की है।
प्रश्न 05. हाल ही में चर्चा में रहा होलोंगापार गिब्बन अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. असम
C. मेघालय
D. मणिपुर
उत्तर: B) असम
व्याख्या:
- होलोंगापार गिब्बन अभ्यारण्य असम के जोरहाट जिले में स्थित है।
- यह अभ्यारण्य भारत की एकमात्र वानर प्रजाति पश्चिमी हूलॉक गिब्बन के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 06. गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना किस देश के अफस्लुइटडिज्क बांध मॉडल से प्रेरित है?
A. नीदरलैंड्स
B. जर्मनी
C. जापान
D. सिंगापुर
उत्तर: A) नीदरलैंड्स
व्याख्या:
- कल्पसर परियोजना गुजरात में खंभात की खाड़ी के पार विशाल मीठे पानी के जलाशय से जुड़ी योजना है।
- इस परियोजना की प्रेरणा समुद्री जल प्रबंधन में प्रसिद्ध नीदरलैंड्स के अफस्लुइटडिज्क (Afsluitdijk) बांध मॉडल से ली गई है।
प्रश्न 07. पिछले 50 सालों में इटैलियन ओपन पुरुष एकल खिताब जीतने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी कौन बने हैं?
A. एड्रियानो पनाट्टा
B. माटेओ बेरेटिनी
C. जैनिक सिनर
D. लोरेंजो मुसेटी
उत्तर: C) जैनिक सिनर
व्याख्या:
- इटली के स्टार खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इटैलियन ओपन (Italian Open 2026) में पुरुष एकल खिताब जीतकर इतिहास बनाया है।
- इस जीत के साथ उन्होंने इटली के लिए लगभग 50 सालों का लंबा इंतजार समाप्त किया।
प्रश्न 08. हैदराबाद की कुतुब शाही विरासत पर आधारित किस भारतीय फिल्म का ट्रेलर Cannes Film Festival 2026 में प्रदर्शित किया गया है?
A. दक्कन क्वीन
B. चांद तारा
C. तारा मती
D. गोलकुंडा नाइट्स
उत्तर: B) चांद तारा
व्याख्या:
- ‘चांद तारा’ फिल्म के ट्रेलर को Cannes Film Festival 2026 में प्रदर्शित किया गया है।
- यह हैदराबाद की कुतुब शाही विरासत, कला और संगीत परंपरा से जुड़ी फिल्म है।
- यह फिल्म तारामती और अब्दुल्ला कुतुब शाह की ऐतिहासिक प्रेम कहानी पर आधारित है।
प्रश्न 09. IPL 2026 में एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज कौन बने हैं?
A. अभिषेक शर्मा
B. विराट कोहली
C. वैभव सूर्यवंशी
D. शुभमन गिल
उत्तर: C) वैभव सूर्यवंशी
व्याख्या:
- राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।
प्रश्न 10. 2026 में G-20 की प्रमुख बैठकों और अध्यक्षता की मेजबानी कौन करेगा?
A. भारत
B. फ्रांस
C. अमेरिका
D. जापान
उत्तर: C) अमेरिका
व्याख्या:
- G-20 2026 की अध्यक्षता और प्रमुख बैठकों की मेजबानी अमेरिका कर रहा है।
- G-20 मंच वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करता है।
प्रश्न 11. तुंगभद्रा बांध, जो क्रस्ट गेटों के आधुनिकीकरण के कारण चर्चा में रहा, किस राज्य में स्थित है?
A. आंध्र प्रदेश
B. कर्नाटक
C. तेलंगाना
D. तमिलनाडु
उत्तर: B) कर्नाटक
व्याख्या:
- तुंगभद्रा बांध कर्नाटक के विजयनगर/होसपेट क्षेत्र में तुंगभद्रा नदी पर बना हुआ है।
- बांध की सुरक्षा और जल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए इसके क्रस्ट गेटों के बदलाव और आधुनिकीकरण का कार्य चर्चा में रहा।
प्रश्न 12. भारत सरकार ने हाल ही में UIDAI का नया CEO किसे नियुक्त किया है?
A. आलोक कुमार
B. सौरभ विजय
C. अमित अग्रवाल
D. राजीव शर्मा
उत्तर: B) सौरभ विजय
व्याख्या:
- सौरभ विजय को UIDAI का नया CEO नियुक्त किया गया है।
- UIDAI = भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 20 May 2026 Current Affairs Quiz
➞ 19 May 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

