Army Study icon Image

By: Army Study

On: May 22, 2026

Follow

22 May 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

22 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


22 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. आयुष मंत्रालय ने अनुदान प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए कौन सा पोर्टल लॉन्च किया है?

A. आयुष मित्र पोर्टल
B. आयुष डिजिटल फंडिंग पोर्टल
C. आयुष अनुदान पोर्टल
D. राष्ट्रीय आयुष विकास मंच

उत्तर: C) आयुष अनुदान पोर्टल

व्याख्या:

  • आयुष मंत्रालय ने संस्थानों को मिलने वाले सरकारी अनुदानों की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आयुष अनुदान पोर्टल शुरू किया है।
  • इस पोर्टल फंडिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता, ट्रैकिंग और समय पर सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी।

प्रश्न 02. 2026 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार किस उपन्यास ने जीता?

A. हार्ट लैंप
B. ताइवान ट्रैवलॉग
C. शी हू रिमेन्स
D. द नाइट्स आर क्वाइट इन तेहरान

उत्तर: B) ताइवान ट्रैवलॉग

व्याख्या:

  • ताइवान ट्रैवलॉग उपन्यास को 2026 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार (Booker Prize) मिला है।
  • इस बार चीनी भाषा की पुस्तक को पहली बार यह पुरस्कार मिला है।

प्रश्न 03. हुरून इंडिया और फैनेटिक स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार IPL इतिहास में सबसे अधिक कुल कमाई करने वाले खिलाड़ी कौन बने?

A. रोहित शर्मा
B. विराट कोहली
C. महेंद्र सिंह धोनी
D. हार्दिक पांड्या

उत्तर: B) विराट कोहली

व्याख्या:

  • विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे अधिक कुल कमाई करने वाले खिलाड़ी बने हैं।
  • उनकी कुल IPL आय लगभग ₹230 करोड़ बताई गई है।

प्रश्न 04. भारत की पहली निजी क्षेत्र की Marine Gas Turbine सुविधा स्थापित करने के लिए किस कंपनी ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ MoU किया है?

A. लार्सन एंड टुब्रो
B. रिलायंस डिफेंस
C. भारत फोर्ज
D. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स

उत्तर: C) भारत फोर्ज

व्याख्या:

  • भारत फोर्ज ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ देश की पहली निजी Marine Gas Turbine Facility स्थापित करने के लिए समझौता किया है।
  • यह परियोजना भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता और नौसैनिक क्षमताओं को मजबूत करेगी।

प्रश्न 05. ‘One Nation, One Election’ प्रस्ताव पर बनी JPC के अध्यक्ष कौन हैं?

A. ओम बिरला
B. पी.पी. चौधरी
C. राजनाथ सिंह
D. अमित शाह

उत्तर: B) पी.पी. चौधरी

व्याख्या:

  • पी.पी. चौधरी को ‘One Nation, One Election’ प्रस्ताव की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का अध्यक्ष बनाया गया है।
  • यह समिति इस प्रस्ताव के संवैधानिक, प्रशासनिक और कानूनी पहलुओं की जांच के लिए बनाई गई है।

प्रश्न 06. यूके के एल्सट्री और बोरहमवुड में सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के मेयर कौन बने?

A. ऋषि सुनक
B. गौरव शर्मा
C. तुषार कुमार
D. अमन राज

उत्तर: C) तुषार कुमार

व्याख्या:

  • 23 साल के तुषार कुमार यूके के एल्सट्री और बोरहमवुड के सबसे युवा भारतीय मूल के मेयर बने हैं।
  • वे लेबर पार्टी से जुड़े काउंसलर हैं और पहले डिप्टी मेयर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

प्रश्न 07. भारतीय वायु सेना में पहली महिला Cat-A Qualified Flying Instructor कौन बनीं हैं?

A. भावना कंठ
B. अवनि चतुर्वेदी
C. स्क्वाड्रन लीडर सान्या
D. शिवांगी सिंह

उत्तर: C) स्क्वाड्रन लीडर सान्या

व्याख्या:

  • स्क्वाड्रन लीडर सान्या भारतीय वायु सेना में Cat-A Qualified Flying Instructor बनने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।
  • Cat-A QFI योग्यता वायुसेना में उच्च स्तरीय उड़ान प्रशिक्षण क्षमता को दर्शाती है।

प्रश्न 08. 2026 एशियाई खेलों का आयोजन किस स्थान पर किया जाएगा?

A. हांगझोऊ, चीन
B. आइची-नागोया, जापान
C. बैंकॉक, थाईलैंड
D. रियाद, सऊदी अरब

उत्तर: B) आइची-नागोया, जापान

व्याख्या:

  • 20वें एशियाई खेल 2026 का आयोजन जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में किया जाएगा।

प्रश्न 09. महिलाओं को ₹3,000 मासिक सहायता देने वाली ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना किस राज्य से जुड़ी है?

A. राजस्थान
B. पश्चिम बंगाल
C. मध्य प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश

उत्तर: B) पश्चिम बंगाल

व्याख्या:

  • पश्चिम बंगाल में ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹3,000 हर महीने सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक सहायता और परिवारों की वित्तीय स्थिरता बढ़ाना है।

प्रश्न 10. मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थापित किया जा रहा है?

A. मेरठ
B. गोरखपुर
C. वाराणसी
D. लखनऊ

उत्तर: A) मेरठ

व्याख्या:

  • मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थापित किया जा रहा है।
  • यह विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

प्रश्न 11. 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा 2026 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

A. जर्मनी
B. स्विट्जरलैंड
C. फ्रांस
D. कनाडा

उत्तर: B) स्विट्जरलैंड

व्याख्या:

  • 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (World Health Assembly 2026) का आयोजन जिनेवा, स्विट्जरलैंड में किया जा रहा है।

प्रश्न 12. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?

A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. हरियाणा
D. राजस्थान

उत्तर: B) उत्तराखंड

व्याख्या:

  • मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री थे।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

21 May 2026 Current Affairs Quiz
20 May 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


Leave a Comment