✦ Army Study Current Affairs:-
30 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
30 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रशासन को मजबूत करने के लिए हाल ही में कितने नए जिले बनाने को मंजूरी दी गई है?
A. तीन
B. चार
C. पाँच
D. छह
उत्तर: C) पाँच
व्याख्या:
- केंद्र सरकार ने लद्दाख में जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग नाम से पाँच नए जिलों को मंजूरी दी है। अब कुल जिलों की संख्या 2 से बढ़कर 7 हो गई है।
प्रश्न 02. भारत सरकार ने हाल ही में बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया है?
A. विनय मोहन क्वात्रा
B. दिनेश त्रिवेदी
C. विक्रम मिस्री
D. पंकज सरन
उत्तर: B) दिनेश त्रिवेदी
व्याख्या:
- बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में दिनेश त्रिवेदी को नियुक्त किया गया है।
- यह नियुक्ति भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 03. AIIMS, नई दिल्ली के नए अंतरिम निदेशक कौन बने हैं?
A. डॉ. निखिल टंडन
B. डॉ. एम. श्रीनिवास
C. डॉ. रणदीप गुलेरिया
D. डॉ. वी. के. पॉल
उत्तर: A) डॉ. निखिल टंडन
व्याख्या:
- प्रसिद्ध एंडोक्रिनोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. निखिल टंडन को AIIMS, नई दिल्ली का अंतरिम निदेशक बनाया गया है।
- उनका मुख्य फोकस डिजिटल हेल्थ मिशन और शोध कार्यों को आगे बढ़ाना है।
प्रश्न 04. SIPRI रिपोर्ट 2026 के अनुसार, सैन्य खर्च के मामले में भारत का स्थान कौनसा है?
A. दूसरा
B. तीसरा
C. चौथा
D. पाँचवाँ
उत्तर: D) पाँचवाँ
व्याख्या:
- SIPRI रिपोर्ट के अनुसार, भारत लगभग 92.1 अरब डॉलर के रक्षा खर्च के साथ दुनिया में पाँचवें स्थान पर है।
- भारत का रक्षा बजट मुख्य रूप से सीमा सुरक्षा और सैन्य आधुनिकीकरण पर केंद्रित है।
प्रश्न 05. इंग्लैंड की बायोकेमिकल सोसाइटी का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक कौन बने हैं?
A. डॉ. के. सिवन
B. प्रो. अरुण कुमार शुक्ला
C. डॉ. गगनदीप कांग
D. प्रो. सी.एन.आर. राव
उत्तर: B) प्रो. अरुण कुमार शुक्ला
व्याख्या:
- IIT कानपुर के प्रो. अरुण कुमार शुक्ला को यह सम्मान सेलुलर सिग्नलिंग में योगदान के लिए दिया गया है।
- वे इस पुरस्कार को पाने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक बने हैं।
प्रश्न 06. कतर सुपरस्टॉक 600 चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय राइडर कौन हैं?
A. सीएस संतोष
B. जोहान इमैनुअल
C. अरीब अख्तर
D. सरथ कुमार
उत्तर: B) जोहान इमैनुअल
व्याख्या:
- जोहान इमैनुअल ने कतर सुपरस्टॉक 600 चैंपियनशिप का खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया।
प्रश्न 07. RBI ने हाल ही में किस फिनटेक कंपनी को NBFC लाइसेंस दिया है?
A. MobiKwik
B. PhonePe
C. BharatPe
D. CRED
उत्तर: A) MobiKwik
व्याख्या:
- RBI ने MobiKwik को NBFC लाइसेंस दिया है। इससे कंपनी अब ऋण और अन्य वित्तीय सेवाएँ सीधे प्रदान कर सकेगी।
प्रश्न 08. आंध्र प्रदेश में 1 GW क्षमता वाले ‘गूगल AI और डेटा सेंटर’ की आधारशिला किस शहर में रखी गई?
A. अमरावती
B. विजयवाड़ा
C. विशाखापत्तनम
D. तिरुपति
उत्तर: C) विशाखापत्तनम
व्याख्या:
- यह प्रोजेक्ट राज्य को डिजिटल और टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
- विशाखापत्तनम में बनने वाला यह सेंटर गूगल के बड़े AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है।
प्रश्न 09. IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप में पंकज आडवाणी को हराकर खिताब किसने जीता?
A. सौरव कोठारी
B. गीत सेठी
C. आदित्य मेहता
D. यासीन मर्चेंट
उत्तर: A) सौरव कोठारी
व्याख्या:
- सौरव कोठारी ने फाइनल में पंकज आडवाणी को हराकर खिताब जीता।
- यह जीत भारत के बिलियर्ड्स खेल में मजबूत प्रदर्शन को दर्शाती है।
प्रश्न 10. APEDA उत्तर प्रदेश के किस जिले में बासमती और जैविक खेती के लिए प्रशिक्षण केंद्र बनाने जा रहा है?
A. बरेली
B. पीलीभीत
C. सहारनपुर
D. मुरादाबाद
उत्तर: B) पीलीभीत
व्याख्या:
- इस केंद्र का उद्देश्य किसानों को निर्यात गुणवत्ता वाली बासमती खेती सिखाना है।
- पीलीभीत क्षेत्र बासमती उत्पादन के लिए उपयुक्त माना जाता है।
प्रश्न 11. राष्ट्रमंडल युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन कहाँ हुआ?
A. कोलंबो
B. एपिया
C. सुवा
D. कैनबरा
उत्तर: B) एपिया
व्याख्या:
- यह प्रतियोगिता समोआ की राजधानी एपिया में आयोजित हुई।
- भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
प्रश्न 12. भारतीय सेना का पहला बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति’ कहाँ आयोजित हो रहा है?
A. पिथौरागढ़
B. लेह
C. पोखरण
D. उमरोई
उत्तर: D) उमरोई
व्याख्या:
- यह अभ्यास मेघालय के उमरोई में विदेशी प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित हो रहा है।
- इसका उद्देश्य आतंकवाद विरोधी और आपदा राहत सहयोग को मजबूत करना है।
प्रश्न 13. IP पंजीकरण शुल्क छूट का लाभ किस क्षेत्र को मिलेगा?
A. कृषि
B. अंतरिक्ष
C. खेल
D. ऑटोमोबाइल
उत्तर: C) खेल
व्याख्या:
- यह छूट स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी और उपकरण नवाचार को बढ़ावा देने के लिए दी गई है।
- इससे भारत को ग्लोबल स्पोर्ट्स हब बनने में मदद मिलेगी।
प्रश्न 14. ‘विकसित भारत डिजिटल मैट्रिक्स 2026’ हैकाथॉन किस IIT के सहयोग से आयोजित हुआ?
A. IIT बॉम्बे
B. IIT दिल्ली
C. IIT मद्रास
D. IIT कानपुर
उत्तर: B) IIT दिल्ली
व्याख्या:
- ‘विकसित भारत डिजिटल मैट्रिक्स 2026’ हैकाथॉन का उद्देश्य स्मार्ट वियरेबल टेक्नोलॉजी विकसित करना है।
- यह पहल डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया अभियान से जुड़ी है।
प्रश्न 15. नोय्याल नदी किस नदी की सहायक नदी है?
A. कावेरी
B. गोदावरी
C. कृष्णा
D. पेन्नार
उत्तर: A) कावेरी
व्याख्या:
- नोय्याल नदी वैलिंगिरी पहाड़ियों से निकलकर कावेरी नदी में मिलती है।
प्रश्न 16. हाल ही में खोजी गई ‘Theridion himalayana’ किससे संबंधित है?
A. औषधीय पौधा
B. पक्षी
C. मकड़ी
D. छिपकली
उत्तर: C) मकड़ी
व्याख्या:
- यह एक नई खोजी गई ‘हैप्पी-फेस’ मकड़ी की प्रजाति है।
- इसकी खोज पश्चिमी हिमालय की जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।
प्रश्न 17. हाल ही में क्रिकेट जगत में इतिहास रचते हुए कौन भारत की पहली ‘ट्रांसजेंडर क्रिकेट अंपायर’ बनी हैं?
A. स्मृति मंधाना
B. मिताली राज
C. हरमनप्रीत कौर
D. रितिका श्री
उत्तर: D) रितिका श्री
व्याख्या:
- तमिलनाडु की रितिका श्री ने आधिकारिक अंपायरिंग परीक्षा पास कर भारत की पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेट अंपायर बनने का इतिहास रचा है।
- यह उपलब्धि खेलों में समावेशिता और लैंगिक समानता को मजबूत करने वाला बड़ा कदम है।
प्रश्न 18. भारतीय सेना द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति’ (PRAGATI) का पहला संस्करण किस राज्य में आयोजित किया जा रहा है?
A. असम
B. मेघालय
C. नागालैंड
D. मणिपुर
उत्तर: B) मेघालय
व्याख्या:
- यह अभ्यास मेघालय के उमरोई स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड (FTN) में आयोजित किया जा रहा है।
- इसका उद्देश्य मित्र देशों के बीच सैन्य सहयोग, आतंकवाद विरोधी रणनीति और आपदा प्रबंधन क्षमता को बढ़ाना है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 29 April 2026 Current Affairs Quiz
➞ 27 April 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

