Army Study icon Image

By: Army Study

On: April 29, 2026

Follow

29 April 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

29 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


29 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2026 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता?

A. मनु भाकर
B. इलावेनिल वलारिवन
C. प्राची गायकवाड़
D. वंशिका चौधरी

उत्तर: C) प्राची गायकवाड़

व्याख्या:

  • प्राची गायकवाड़ ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में स्वर्ण पदक जीता।
  • उन्होंने फाइनल में सटीक निशाना लगाकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

प्रश्न 02. RBI की केंद्रीकृत भुगतान प्रणाली में सीधे सदस्य बनने वाली पहली फिनटेक कंपनी कौन सी है?

A. PhonePe
B. Razorpay
C. Paytm
D. Pay Point India

उत्तर: D) Pay Point India

व्याख्या:

  • Pay Point India CPS में शामिल होने वाली पहली गैर-बैंकिंग फिनटेक कंपनी बनी है।
  • अब Pay Point India सीधे NEFT और RTGS जैसी भुगतान सेवाएं बिना किसी बैंक की मध्यस्तता के संचालित कर सकती है

प्रश्न 03. IPL 2026 में एक ही पारी में 150 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज कौन बने?

A. विराट कोहली
B. शुभमन गिल
C. केएल राहुल
D. यशस्वी जायसवाल

उत्तर: C) केएल राहुल

व्याख्या:

  • केएल राहुल ने IPL 2026 में 150+ रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर रिकॉर्ड बनाया
  • इससे पहले यह उपलब्धि केवल विदेशी खिलाड़ियों (जैसे क्रिस गेल, ब्रेंडन मैकुलम) के नाम थी।

प्रश्न 04. ‘भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य’ भारत के किस राज्य में स्थित है?

A. मध्य प्रदेश
B. छत्तीसगढ़
C. झारखंड
D. राजस्थान

उत्तर: B) छत्तीसगढ़

व्याख्या:

  • भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित है।
  • यह क्षेत्र अपनी समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 05. ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला सेना प्रमुख कौन बनी है?

A. लिंडा रेनॉल्ड्स
B. सुसान कॉयल
C. कैथरीन कैंपबेल
D. नताशा फॉक्स

उत्तर: B) सुसान कॉयल

व्याख्या:

  • सुसान कॉयल ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला सेना प्रमुख बनी हैं।
  • यह नियुक्ति रक्षा क्षेत्र में लैंगिक समानता और नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।

प्रश्न 06. WHO द्वारा स्वीकृत नई मलेरिया दवा किस वजन से कम शिशुओं के लिए प्रभावी है?

A. 10 किलोग्राम
B. 8 किलोग्राम
C. 5 किलोग्राम
D. 7 किलोग्राम

उत्तर: C) 5 किलोग्राम

व्याख्या:

  • यह दवा विशेष रूप से 5 किलोग्राम से कम वजन वाले शिशुओं के लिए बनाई गई है।
  • इससे कम उम्र के बच्चों में मलेरिया से होने वाली मृत्यु दर घटाने में मदद मिलेगी।

प्रश्न 07. पुष्कर झील में खोजा गया ‘Pushkarmema curajae’, किस प्रकार का जीव है?

A. मछली
B. साइनोबैक्टीरिया
C. फूल
D. पक्षी

उत्तर: B) साइनोबैक्टीरिया

व्याख्या:

  • Pushkarmema curajae एक नई साइनोबैक्टीरिया, नील-हरित शैवाल की प्रजाति है।
  • यह खोज जल गुणवत्ता और पर्यावरणीय अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रश्न 08. ‘सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट’ किस नदी पर बनाया जा रहा है?

A. लोहित
B. सियांग
C. सुबनसिरी
D. दिबांग

उत्तर: B) सियांग

व्याख्या:

  • यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश की सियांग नदी पर बनाई जा रही है।
  • इसका उद्देश्य बिजली उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन को मजबूत करना है।

प्रश्न 09. इस्क-कुल झील में 700 साल पुराने शहर के अवशेष किस देश में मिले हैं?

A. कजाकिस्तान
B. ताजिकिस्तान
C. किर्गिस्तान
D. मंगोलिया

उत्तर: C) किर्गिस्तान

व्याख्या:

  • किर्गिस्तान की इस्क-कुल झील में 700 साल पुराने शहर के अवशेष मिले है।
  • इस खोज से सिल्क रोड और प्राचीन सभ्यताओं के इतिहास को समझने में मदद मिलेगी।

प्रश्न 10. गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का संबंध किस खेल से था?

A. क्रिकेट
B. हॉकी
C. फुटबॉल
D. कुश्ती

उत्तर: B) हॉकी

व्याख्या:

  • गुरबख्श सिंह ग्रेवाल भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी थे और ओलंपिक टीम का हिस्सा रहे थे।

प्रश्न 11. ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर 2025’ पुरस्कार किसे दिया गया है?

A. योगी आदित्यनाथ
B. एम. के. स्टालिन
C. एन. चंद्रबाबू नायडू
D. एकनाथ शिंदे

उत्तर: C) एन. चंद्रबाबू नायडू

व्याख्या:

  • एन. चंद्रबाबू नायडू को व्यापारिक सुधारों और निवेश बढ़ाने के प्रयासों के लिए बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर 2025 से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने राज्य में Ease of Doing Business और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत किया है।

प्रश्न 12. ‘रोमन स्पेस टेलीस्कोप’ 2027 में किस अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा लॉन्च किया जाएगा?

A. ISRO
B. ESA
C. NASA
D. JAXA

उत्तर: C) NASA

व्याख्या:

  • NASA का रोमन स्पेस टेलीस्कोप डार्क एनर्जी और ब्रह्मांड के विस्तार का अध्ययन करने के लिए तैयार किया जा रहा है।
  • यह टेलीस्कोप हबल टेलीस्कोप से बड़ा दृश्य क्षेत्र (Field of View) प्रदान करता है, जिससे अंतरिक्ष अध्ययन आसान होगा।

प्रश्न 13. ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2026 की पदक तालिका में पहला स्थान किस देश ने हासिल किया?

A. चीन
B. अमेरिका
C. भारत
D. दक्षिण कोरिया

उत्तर: C) भारत

व्याख्या:

  • भारत ने इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।
  • भारत ने इसमें कुल 16 पदक जीते, जिनमें 5 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल है।

प्रश्न 14. ‘ऑस्कर ऑफ साइंस’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

A. रघुनाथ माशेलकर
B. अतनु नाथ
C. सी. एन. आर. राव
D. सौम्या स्वामीनाथन

उत्तर: B) अतनु नाथ

व्याख्या:

  • अतनु नाथ को विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान और नवाचार के लिए ऑस्कर ऑफ साइंस (Oscars of Science) से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 15. दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल के पहले CEO कौन बने हैं?

A. मंगू सिंह
B. विकास कुमार
C. संजय जमुआर
D. ई. श्रीधरन

उत्तर: C) संजय जमुआर

व्याख्या:

  • संजय जमुआर को दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल का पहला CEO नियुक्त किया गया है।
  • उनका कार्य विदेशों में मेट्रो परियोजनाओं के विकास और परामर्श को आगे बढ़ाना है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

28 April 2026 Current Affairs Quiz
27 April 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


Leave a Comment