✦ Army Study Current Affairs:-
28 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
28 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में लंदन मैराथन 2026 में 2 घंटे से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले पहले एथलीट कौन बनें है?
A. एलीउड किपचोगे
B. केल्विन किप्टम
C. सबास्टियन सावे
D. अमोस किप्रुतो
उत्तर: C) सबास्टियन सावे
व्याख्या:
- सबास्टियन सावे ने 1:59:30 का समय लेकर आधिकारिक मैराथन में 2 घंटे से कम समय में दौड़ पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया। सबास्टियन केन्या के एथलीट हैं।
- यह उपलब्धि एथलेटिक्स इतिहास में एक नई मिसाल मानी जा रही है।
प्रश्न 02. 24वीं नेशनल अंडर-20 फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 200 मीटर में नया रिकॉर्ड किसने बनाया?
A. गुरिंदर सिंह
B. अभय सिंह
C. आर्यन शर्मा
D. विकास खत्री
उत्तर: B) अभय सिंह
व्याख्या:
- कर्नाटक में आयोजित इस प्रतियोगिता में अभय सिंह ने 200 मीटर में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
प्रश्न 03. TCS वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 में पुरुष वर्ग का विजेता कौन रहा?
A. निकोलस किपकोरिर
B. किबिवाट कंदी
C. रॉड्रिग क्विज़ेरा
D. डैनियल एबेनेयो
उत्तर: C) रॉड्रिग क्विज़ेरा
व्याख्या:
- बुरुंडी के रॉड्रिग क्विज़ेरा ने इस प्रतिष्ठित दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।
- यह प्रतियोगिता बेंगलुरु में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख रोड रेस है।
प्रश्न 04. भारत का पहला ‘एनोड मटेरियल प्लांट’ किस राज्य में स्थापित किया गया है?
A. पश्चिम बंगाल
B. महाराष्ट्र
C. गुजरात
D. तमिलनाडु
उत्तर: A) पश्चिम बंगाल
व्याख्या:
- पश्चिम बंगाल में भारत का पहला एनोड मटेरियल प्लांट स्थापित किया गया है। जहाँ लिथियम-आयन बैटरी निर्माण किया जाएगा।
- यह पहल EV सेक्टर में आत्मनिर्भरता और आयात निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम है।
प्रश्न 05. गंगा एक्सप्रेसवे किन दो शहरों को जोड़ता है?
A. नोएडा और वाराणसी
B. लखनऊ और कानपुर
C. गाजियाबाद और अयोध्या
D. मेरठ और प्रयागराज
उत्तर: D) मेरठ और प्रयागराज
व्याख्या:
- 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ता है।
- यह परियोजना उत्तर प्रदेश के आर्थिक और परिवहन विकास के लिए ज़रूरी है।
प्रश्न 06. ‘सुरक्षित सड़क यात्रा का अधिकार’ किस अनुच्छेद के तहत माना गया है?
A. अनुच्छेद 21
B. अनुच्छेद 19
C. अनुच्छेद 14
D. अनुच्छेद 32
उत्तर: A) अनुच्छेद 21
व्याख्या:
- सुप्रीम कोर्ट ने इसे अनुच्छेद 21, जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार का हिस्सा माना है।
- यह निर्णय बताता है कि सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
प्रश्न 07. 2027 की विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी किस शहर को मिली है?
A. बीजिंग
B. ताशकंद
C. टोक्यो
D. पेरिस
उत्तर: B) ताशकंद
व्याख्या:
- ताशकंद को 2027 की विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी दी गई है।
- यह आयोजन मध्य एशिया में पैरा स्पोर्ट्स के विकास को बढ़ावा देगा।
प्रश्न 08. फोटो पत्रकार रघु राय को कौन सा सम्मान मिला था?
A. पद्म भूषण
B. पद्म श्री
C. रमन मैग्सेसे पुरस्कार
D. उपरोक्त सभी
उत्तर: B) पद्म श्री
व्याख्या:
- रघु राय को 1972 में पद्म श्री सम्मान दिया गया था।
- वे भारतीय फोटोग्राफी को वैश्विक पहचान दिलाने वाले प्रमुख फोटो जर्नलिस्ट थे।
प्रश्न 09. DMIL के पहले CEO कौन बने है?
A. विकास कुमार
B. अनूप कुमार
C. मंगू सिंह
D. संजय जमुआर
उत्तर: D) संजय जमुआर
व्याख्या:
- संजय जमुआर को DMIL का पहला CEO नियुक्त किया गया है।
- यह संस्था अंतरराष्ट्रीय मेट्रो परियोजनाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने के लिए बनाई गई है।
प्रश्न 10. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश कौन बनीं है?
A. हिमा कोहली
B. बी.वी. नागरत्ना
C. लिसा गिल
D. बेला त्रिवेदी
उत्तर: C) लिसा गिल
व्याख्या:
- जस्टिस लिसा गिल इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं है।
- यह निर्णय न्यायपालिका में लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है।
प्रश्न 11. MoEFCC की जैव विविधता परियोजना को किनका समर्थन मिला?
A. विश्व बैंक, IMF
B. UNDP, GEF
C. UNESCO, UNICEF
D. UNEP, ADB
उत्तर: B) UNDP, GEF
व्याख्या:
- यह 5-वर्षीय जैव विविधता परियोजना पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू की गई है।
- इसमें UNDP और GEF का वित्तीय व तकनीकी सहयोग मिला है।
प्रश्न 12. हाल ही में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को किस देश के ‘आर्मी वॉर कॉलेज’ के इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है?
A. USA
B. रूस
C. यूनाइटेड किंगडम
D. फ्रांस
उत्तर: A) USA
व्याख्या:
- जनरल उपेंद्र द्विवेदी को USA के यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी वॉर कॉलेज के इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया, जो उनकी सैन्य नेतृत्व क्षमता का सम्मान है।
प्रश्न 13. भारत की पहली ‘यूनेस्को चेयर’ का उद्घाटन किसने किया?
A. धर्मेंद्र प्रधान
B. नरेंद्र मोदी
C. जयंत चौधरी
D. स्मृति ईरानी
उत्तर: C) जयंत चौधरी
व्याख्या:
- जयंत चौधरी ने कौशल विकास में लैंगिक समानता पर भारत की पहली UNESCO Chair का शुभारंभ किया।
- इसका उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी कौशल देकर समावेशी विकास को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 14. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है?
A. न्यूज़ीलैंड
B. जापान
C. ऑस्ट्रेलिया
D. कनाडा
उत्तर: A) न्यूज़ीलैंड
व्याख्या:
- भारत ने न्यूज़ीलैंड के साथ FTA पर हस्ताक्षर किए हैं।
- इससे भारत के कृषि, दवा और IT सेक्टर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर अवसर मिलेंगे।
प्रश्न 15. ‘आदित्य’ बुलेट ट्रेन विनिर्माण संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया है?
A. चेन्नई
B. मुंबई
C. बेंगलुरु
D. हैदराबाद
उत्तर: C) बेंगलुरु
व्याख्या:
- बेंगलुरु में ‘आदित्य’ बुलेट ट्रेन निर्माण संयंत्र स्थापित किया गया है।
- यह परियोजना मेक इन इंडिया के तहत हाई-स्पीड रेल विकास को मजबूती देती है।
प्रश्न 16. लंदन मैराथन 2026 में 2 घंटे से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले पहले एथलीट कौन बने?
A. एलियुड किपचोगे
B. केल्विन किप्टम
C. मो फराह
D. सेबेस्टियन सावे
उत्तर: D) सेबेस्टियन सावे
व्याख्या:
- सेबेस्टियन सावे ने 1:59:30 समय लेकर यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया।
- वे आधिकारिक मैराथन में 2 घंटे से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले पहले एथलीट बने।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 27 April 2026 Current Affairs Quiz
➞ 25 April 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

