Army Study icon Image

By: Army Study

On: April 8, 2026

Follow

08 April 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

08 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


08 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. भारत सरकार ने किस बंदरगाह प्राधिकरण को SAMPANN प्लेटफॉर्म सेवा देने हेतु समझौता किया है?

A. मुंबई पोर्ट
B. कोचीन पोर्ट
C. गोवा और कोचीन बंदरगाह
D. चेन्नई पोर्ट

उत्तर: C) गोवा और कोचीन बंदरगाह

व्याख्या:

  • ‘SAMPANN’ एक Digital pension Management System है।
  • इसका उद्देश्य पेंशन प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और ऑनलाइन बनाना है।

प्रश्न 02. विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते?

A. 3
B. 5
C. 7
D. 4

उत्तर: C) 7

व्याख्या:

  • बैंकॉक में आयोजित विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज प्रतियोगिता में भारत ने 7 स्वर्ण पदक जीते।
  • इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 16 पदक जीते जिनमें 7 स्वर्ण के साथ, 5 रजत और 4 कांस्य शामिल है।  

प्रश्न 03. रेसी वैन डेर डुसेन ने हाल ही में किस खेल से संन्यास लिया है?

A. हॉकी
B. क्रिकेट
C. फुटबॉल
D. टेनिस

उत्तर: B) क्रिकेट

व्याख्या:

  • रेसी वैन डेर डुसेन दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख बल्लेबाज हैं। उन्होंने सीमित ओवरों में महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।

प्रश्न 04. साधना सप्ताह 2026 किसके लिए शुरू किया गया?

A. छात्रों
B. किसानों
C. सिविल सेवकों
D. सैनिकों

उत्तर: C) सिविल सेवकों

व्याख्या:

  • ‘साधना सप्ताह’ सिविल सेवकों के कौशल विकास के लिए है।
  • यह सप्ताह मिशन कर्मयोगी के तहत शुरू किया गया है।

प्रश्न 05. हाल ही में ‘माढे गांव आरोग्य संचार गांव अभियान’ किस राज्य ने शुरू किया गया है?

A. महाराष्ट्र
B. मध्य प्रदेश
C. गुजरात
D. कर्नाटक

उत्तर: A) महाराष्ट्र

व्याख्या:

  • यह अभियान ग्रामीण स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य शिक्षा देने के लिए शुरू किया गया है।

प्रश्न 06. Power Grid Corporation of India Limited के CMD के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

A. आर.के. सिंह
B. घनश्याम प्रसाद
C. दुर्गा बासवी राम मोहन
D. पी.के. सिन्हा

उत्तर: C) दुर्गा बासवी राम मोहन

व्याख्या:

  • दुर्गा बासवी राम मोहन को Power Grid Corporation of India Limited का नए CMD नियुक्त किया गया है।
  • Power Grid Corporation भारत की सबसे बड़ी विद्युत पारेषण कंपनी है।

प्रश्न 07. ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में पहला स्थान किस राज्य ने प्राप्त किया?

A. ओडिशा
B. कर्नाटक
C. झारखंड
D. छत्तीसगढ़

उत्तर: B) कर्नाटक

व्याख्या:

  • कर्नाटक ने सर्वाधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
  • इसका उद्देश्य जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देना है।

प्रश्न 08. हाल ही में चर्चा में रही ‘न्यूकैसल डिजीज’ ने किसे कुप्रभावित किया है?

A. मुर्गी पालन
B. शहद उत्पादन
C. नारियल उद्योग
D. दुग्ध उत्पादन

उत्तर: A) मुर्गी पालन

व्याख्या:

  •  यह एक संक्रामक विषाणु जनित रोग है जो एवियन पैरामिक्सोवायरस टाइप 1 (APMV-1) के कारण होता है।
  • यह रोग पालतू मुर्गियों को प्रभावित करती है।

प्रश्न 09. हाल ही में यशोदा और कृष्ण की पेंटिंग ‘भारत की सबसे महंगी कलाकृति’ बनी है, इसका संबंध किससे है?

A. रवीन्द्रनाथ टैगोर
B. एम.एफ. हुसैन
C. राजा रवि वर्मा
D. अमृता शेर-गिल

उत्तर: C) राजा रवि वर्मा

व्याख्या:

  • राजा रवि वर्मा भारतीय चित्रकला के महान कलाकार थे।
  • हाल ही में उनकी यशोदा और कृष्ण की पेंटिंग ₹55.25 करोड़ रुपये में बिकी है।
  • उन्होंने भारतीय पौराणिक विषयों को आधुनिक शैली में चित्रित किया।

प्रश्न 10. हाल ही में भारतीय नौसेना में कौनसी तीसरी परमाणु-संचालित पनडुब्बी को शामिल किया गया है ?

A. INS अरिघात
B. INS अरिदमन
C. INS अरिहंत
D. INS तारागिरी

उत्तर: B) INS अरिदमन

व्याख्या:

  • INS अरिदमन तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) है।
  • यह भारत के न्यूक्लियर ट्रायड को मजबूत करेगी।

प्रश्न 11. हाल ही में ISRO में गगनयान मिशन के तहत मिशन मित्र कहां शुरू किया हैं ?

A. जम्मू कश्मीर
B. गुजरात
C. लद्दाख
D. राजस्थान

उत्तर: C) लद्दाख

व्याख्या:

  • लद्दाख में एनालॉग स्पेस मिशन (Mission Mitra) शुरू किया गया है।
  • यह अंतरिक्ष जैसी परिस्थितियों में परीक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 12. हाल ही में अप्रैल 2026 से राष्ट्रव्यापी E-20 पेट्रोल की शुरू आत हुई है, E-20 के तहत पेट्रोल में 20 प्रतिशत किसे शामिल किया गया ?

A. मिथेन
B. केरोसीन
C. इथनॉल
D. ब्यूटन

उत्तर: C) इथनॉल

व्याख्या:

  • E-20 में 20% इथनॉल मिश्रण होता है। इससे कार्बन उत्सर्जन कम और किसानों की आय में वृद्धि होती है।

प्रश्न 13. हाल ही में “क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड 2026” में किसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला हैं ?

A. ब्लैक वारेंट
B. होम बाउंड
C. 12th फेल
D. कांतारा 2

उत्तर: B) होम बाउंड

व्याख्या:

  • ‘होम बाउंड’ को क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड 2026 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है।
  • यह फिल्म अपनी कहानी और प्रस्तुति के कारण चर्चा में रही है।

प्रश्न 14. हाल ही में दुनिया भर में मनाए गए “ईस्टर” फेस्टिवल का संबंध किस समुदाय से हैं ?

A. पारसी
B. ईसाई
C. यहूदी
D. सिख

उत्तर: B) ईसाई

व्याख्या:

  • ईस्टर ईसा मसीह के पुनरुत्थान का प्रतीक है। यह ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है।

प्रश्न 15. राष्ट्रीय समुद्री दिवस 2026 कब मनाया गया हैं ?

A. 2 अप्रैल
B. 3 अप्रैल
C. 4 अप्रैल
D. 5 अप्रैल

उत्तर: D) 5 अप्रैल

व्याख्या:

  • यह दिन SS Loyalty जहाज की 1919 की ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ा है।
  • इसे समुद्री व्यापार के महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता है।

प्रश्न 16. बुनकरो के लिए किस राज्य में “मुफ्त बिजली योजना” शुरू की गयी हैं ?

A. तेलंगाना
B. तमिलनाडु
C. कर्नाटक
D. आन्ध्रप्रदेश

उत्तर: D) आन्ध्रप्रदेश

व्याख्या:

  • यह योजना बुनकरों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए शुरू की गई है।
  • इससे उत्पादन लागत कम और उद्योग को बढ़ावा मिलता है।

प्रश्न 17. अरब लीग के महासचिव के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया हैं ?

A. नबील फहमी
B. मो. अरमान
C. अनीष किदवई
D. सरफराज हुसेन

उत्तर: A) नबील फहमी

व्याख्या:

  • नबील फहमी को अरब लीग का नया महासचिव नियुक्त किया गया है।
  • अरब लीग 22 देशों का क्षेत्रीय संगठन है। इसका उद्देश्य राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाना है।

प्रश्न 18. कर साथी पोर्टल हाल ही में किसके द्वारा शुरू किया गया है ?

A. नीति आयोग
B. आयकर विभाग
C. वित्त मंत्रालय
D. रक्षा मंत्रालय

उत्तर: B) आयकर विभाग

व्याख्या:

  • ‘कर साथी पोर्टल’ करदाताओं की सहायता के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
  • यह टैक्स फाइलिंग को सरल बनाता है और पारदर्शिता देता है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

07 April 2026 Current Affairs Quiz
06 April 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment