Army Study icon Image

By: Army Study

On: January 22, 2026

Follow

22 January 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Current Affairs by Army Study:-

22 January 2026 Current Affairs में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए करंट अफेयर्स पर अच्छी पकड़ होना बेहद आवश्यक है।

Army GD, SSC, Airforce और Navy जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs सरल भाषा और परीक्षा के दृष्टिकोण से तैयार किए गए हैं जिससे अभ्यर्थी नियमित अभ्यास कर सकें और अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।


✦ 22 January 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ किस राज्य पुलिस ने चलाया?

A. हरियाणा
B. उत्तर प्रदेश
C. दिल्ली
D. पंजाब

उत्तर: D) पंजाब

व्याख्या:

  • पंजाब पुलिस ने राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों और संगठित अपराधो को रोकने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया है।
  • इस ऑपरेशन के तहत अवैध फंडिंग और विदेशी संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

प्रश्न 02. SEBI से IPO लाने की मंजूरी पाने वाली प्रमुख फिनटेक कंपनी कौन-सी है?

A. PhonePe
B. Razorpay
C. Paytm
D. BharatPe

उत्तर: A) PhonePe

व्याख्या:

  • PhonePe को SEBI द्वारा अपना IPO लाने की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है।
  • यह भारत के सबसे बड़े Fintech IPO में से एक माना जा रहा है।

प्रश्न 03. ‘Striped Tiger Butterfly’ को राज्य तितली का दर्जा किस केंद्र शासित प्रदेश ने दिया है?

A. लद्दाख
B. जम्मू और कश्मीर
C. पुडुचेरी
D. चंडीगढ़

उत्तर: D) चंडीगढ़

व्याख्या:

  • चंडीगढ़ सरकार ने जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘Striped Tiger Butterfly’ को राज्य तितली घोषित किया है।
  • यह तितली अपने आकर्षक पैटर्न के लिए जानी जाती है।

प्रश्न 04. ‘India Energy Week 2026’ का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?

A. गुजरात
B. गोवा
C. कर्नाटक
D. दिल्ली

उत्तर: B) गोवा

व्याख्या:

  • ऊर्जा क्षेत्र में भारत की प्रगति को दर्शाने के लिए ‘India Energy Week 2026’ का आयोजन गोवा में किया जा रहा है।
  • इसमें विश्व के ऊर्जा विशेषज्ञ भाग लेंगे। सम्मेलन में नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा संक्रमण पर चर्चा की जाएगी।

प्रश्न 05. हाल ही में भारत-म्यांमार संयुक्त व्यापार समिति की 9वीं बैठक कहाँ आयोजित हुई?

A. कोलकाता
B. रंगून
C. नई दिल्ली
D. नेपीडॉ

उत्तर: D) नेपीडॉ

व्याख्या:

  • संयुक्त व्यापार समिति की 9वीं बैठक म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ में आयोजित की गई।
  • बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग पर चर्चा की गई।

प्रश्न 06. NASA में 27 वर्षों की सेवा के बाद किस भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री ने सेवानिवृत्ति की घोषणा की है?

A. कल्पना चावला
B. राजा चारी
C. सिरीशा बांदला
D. सुनीता विलियम्स

उत्तर: D) सुनीता विलियम्स

व्याख्या:

  • सुनीता विलियम्स ने NASA में 27 वर्षों तक महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशनों में योगदान देने के बाद सेवानिवृत्ति की घोषणा की है।
  • वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लंबे समय तक रहने वाली महिलाओं में शामिल हैं।

प्रश्न 07. ‘Zero Fresh Waste Dumping’ लक्ष्य हासिल करने वाला उत्तर प्रदेश का पहला शहर कौन सा है?

A. नोएडा
B. वाराणसी
C. लखनऊ
D. कानपुर

उत्तर: C) लखनऊ

व्याख्या:

  • लखनऊ नगर निगम ने यह उपलब्धि हासिल की है।
  • शहर से निकलने वाले कचरे का 100 प्रतिशत वैज्ञानिक प्रसंस्करण किया जा रहा है।
  • इससे लैंडफिल में नए कचरे की डंपिंग बंद हो गई है।

प्रश्न 08. ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहे जा रहे व्यापक FTA पर भारत किस समूह के साथ हस्ताक्षर की दिशा में है?

A. आसियान
B. जीसीसी
C. अफ्रीकी संघ
D. यूरोपीय संघ

उत्तर: D) यूरोपीय संघ

व्याख्या:

  • यह समझौता व्यापार, सेवाओं और निवेश को बड़े स्तर पर बढ़ाएगा।
  • इसे भारत का सबसे व्यापक व्यापार समझौता माना जा रहा है।

प्रश्न 09. भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम की नई मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

A. मईमोल रॉकी
B. थॉमस डेनरबी
C. चाउबा देवी
D. अमेलिया वाल्वरडे

उत्तर: D) अमेलिया वाल्वरडे

व्याख्या:

  • उनके पास अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल कोचिंग का व्यापक अनुभव है।
  • नियुक्ति से भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है।

प्रश्न 10. हाल ही में केंद्र सरकार ने ‘अटल पेंशन योजना’ (APY) को किस वित्तीय वर्ष तक विस्तारित करने की आधिकारिक मंजूरी दी है?

A. 2027–28
B. 2028–29
C. 2030–31
D. 2032–33

उत्तर: C) 2030–31

व्याख्या:

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज को बढ़ाने के उद्देश्य से अटल पेंशन योजना को वित्तीय वर्ष 2030–31 तक जारी रखने की स्वीकृति दी है।
  • इस विस्तार का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में सुनिश्चित पेंशन सुरक्षा प्रदान करना है।

प्रश्न 11. वर्ष 2026 में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव पर केंद्रित India-AI Impact Summit का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

A. बेंगलुरु
B. हैदराबाद
C. नई दिल्ली
D. गांधीनगर

उत्तर: C) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • India-AI Impact Summit’ का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में किया जाएगा।
  • सम्मेलन का उद्देश्य एआई नवाचार, नीति और रेगुलेशन पर वैश्विक स्तर पर संवाद को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 12. ‘प्रारंभिक बचपन विकास’ के लिए किन दो राज्यों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

A. ओडिशा और मेघालय
B. केरल और असम
C. गुजरात और राजस्थान
D. बिहार और उत्तर प्रदेश

उत्तर: A) ओडिशा और मेघालय

व्याख्या:

  • दोनों राज्यों ने बच्चों के पोषण और समग्र विकास के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।
  • आंगनवाड़ी केंद्रों के आधुनिकीकरण और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया जाएगा।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

21 January 2026 Current Affairs Quiz
20 January 2026 Current Affairs Quiz


ये Daily Current Affairs MCQs खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए तैयार किए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को गंभीरता से ले रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स की समझ मजबूत होती है साथ ही प्रश्नों को समझने और सही उत्तर चुनने की क्षमता भी विकसित होती है।

यदि आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन पाना है, तो Army Study Live Courses और Test Series (केवल ₹99) के साथ अपनी तैयारी को एक नई गति दें। बेहतर मार्गदर्शन और दैनिक अभ्यास के लिए Army Study App से जुड़ें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की दिशा में आगे बढ़ें।

2 thoughts on “22 January 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams”

Leave a Comment